Responsive Scrollable Menu

China के 2 पूर्व रक्षा मंत्री को जिनपिंग ने सुनाई मौत की सजा, वजह जानकर चौंकी दुनिया

चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रपति जिमपिंग का सबसे बड़ा और सबसे सख्त एक्शन सामने आया है। चीन ने अपने दो पूर्व रक्षा मंत्री वे फेंग और ली शंगफों को मौत की सजा सुनाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। बड़ी बात यह है कि दोनों नेता कभी राष्ट्रपति जिमपिंग के बेहद करीबी माने जाते थे और चीन की सबसे ताकतवर सैन्य संस्था सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का हिस्सा भी रह चुके थे। अब भ्रष्टाचार के साथ-साथ उन पर बेवफाई जैसे गंभीर आरोपों का भी खुलासा हुआ है। चीनी सरकारी मीडिया सिंह के मुताबिक पूर्व रक्षा मंत्री भी फेंग और ली शंगू को भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई। यानी कि अगर 2 साल तक दोनों कोई नया अपराध नहीं करते तो उनकी सजा को उम्र कैद में बदला जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: India को घेरने के लिए Bangladesh ने मिलाया China से हाथ, Siliguri Corridor के पास ड्रैगन देगा दस्तक

अदालत ने रीफेंगे को रिश्वत लेने का दोषी ठहराया और आपको बता दें दोनों नेताओं को 2024 में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। चीन में डिसिप्लिन के गंभीर उल्लंघन शब्द का इस्तेमाल अक्सर बड़े भ्रष्टाचार मामलों के लिए किया जाता है। इस पूरे मामले ने इसलिए भी हलचल मचा दी क्योंकि वी फेंगे और ली शंगपु दोनों कभी जिमपिंग के भरोसेमंद माने जाते थे। वी फेंगे 2018 से 2023 तक चीन के रक्षा मंत्री रहे। जबकि उनके हटने के बाद ली शंगपू को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में वो भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए। दोनों नेता चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की बेहद अहम रॉकेट फोर्स का नेतृत्व कर चुके थे। यह वो यूनिट है जो चीन की मिसाइल और परमाणु ताकत की रीड मानी जाती। ऐसे में इन सैन्य अधिकारियों पर इतनी बड़ी कारवाई को चीन के अंदर सत्ता और सेना में चल रही अंदरूनी उठापटक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Teesta River Project पर Bangladesh का बड़ा दांव, China से मांगी मदद, India की बढ़ी टेंशन?

चीन के सरकारी अखबार पीएलए डेली में जो खुलासा हुआ उसने इस मामले को और गंभीर बना दिया। अखबार ने सिर्फ भ्रष्टाचार ही नहीं बल्कि वफादारी की कमी और विश्वासघात जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों नेताओं ने पार्टी सिद्धांतों से विश्वासघात किया और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा नहीं दिखाई। चीन में पहली बार किसी आधिकारिक रिपोर्ट में पूर्व रक्षा मंत्रियों के खिलाफ बेवफा बेवफाई का जिक्र हुआ है। इसके बाद ये अटकलें तेज हो गई कि क्या 2023 में जिमपिंग के खिलाफ सत्ता के भीतर कोई साजिश या अंदरूनी खेल चल रहा था। हालांकि चीन सरकार ने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन सरकारी मीडिया की भाषा कई सवाल खड़े कर रही है। जिनपिंग ने 2012 में सत्ता संभालने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत लाखों अधिकारियों और कई सैन्य जनरल्स पर कारवाई हो चुकी है। लेकिन पहली बार चीन के रक्षा मंत्रियों को इतनी कठोर सजा दी गई है। यह फैसला सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ कारवाई नहीं बल्कि सेना और कम्युनिस्ट पार्टी को सख्त संदेश भी है कि शी जिमपिंग के शासन में वफादारी और अनुशासन से समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Continue reading on the app

Tata Motors का बड़ा धमाका: अब 10 लाख से कम में Panoramic Sunroof वाली Nexon हुई लॉन्च

भारत की सड़कों पर 10 लाख टाटा नेक्सन बिकने का जश्न मनाते हुए, भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों में से एक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने आज ₹9.59 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर नेक्सन प्योर+ पीएस लॉन्च करने की घोषणा की। उद्योग जगत में पहली बार, टाटा नेक्सन ₹10 लाख से कम कीमत वाली भारत की एकमात्र कार बन गई है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा दी गई है, जिससे यह बेहद लोकप्रिय फीचर अब अधिक ग्राहकों की पहुंच में आ गया है। कंपनी की मजबूत मल्टी-पावरट्रेन रणनीति को आगे बढ़ाते हुए, नेक्सन प्योर+ पीएस भारत के सबसे अधिक ईंधन-कुशल डीजल पावरट्रेन (एमटी और एएमटी) और सेगमेंट के सबसे शक्तिशाली 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ पेट्रोल (एमटी और एएमटी) और ट्विन सिलेंडर आईसीएनजी (एमटी) वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

 

इसे भी पढ़ें: TVS Motor का April में कमाल: Scooter Sales में 24% का तूफानी उछाल, Bikes की बिक्री घटी


लॉन्च के अवसर पर टिप्पणी करते हुए, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, विवेक श्रीवात्सा ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में भारत की नंबर एक बिकने वाली कार और वित्त वर्ष 2026 में भारत की नंबर एक एसयूवी के रूप में, नेक्सन पूरे देश में ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। 10 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ, नेक्सन हमेशा से अपने खरीदारों को हर कीमत पर एक बेहतरीन ऑल-राउंड पैकेज प्रदान करने के लिए जानी जाती है। 10 लाख रुपये से कम कीमत में भारत के पहले पैनोरमिक सनरूफ वाले प्योर+ पीएस वेरिएंट की शुरुआत इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाती है। भारत में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध एकमात्र एसयूवी होने के नाते, नेक्सन ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हुए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी लोकप्रियता को और मजबूत करती है।

फीचर से भरपूर नेक्सॉन प्योर+ पीएस के बारे में सब कुछ जानें

अपनी विशिष्ट कूपे जैसी डिज़ाइन, बेहतर सुरक्षा रेटिंग और एक संपूर्ण पैकेज होने के कारण नेक्सॉन भारत की सबसे पसंदीदा एसयूवी बनी हुई है। नेक्सॉन प्योर+ पीएस इसकी लोकप्रियता को और भी बढ़ा देती है, जिससे यह आराम, तकनीक और आकांक्षाओं को एक साथ लाकर रोजमर्रा के ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने वाला एक आकर्षक विकल्प बन जाता है।


ध्यान देने योग्य विशेषताएं:

• भारत का पहला वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ (₹10 लाख से कम कीमत में) जो आपको प्रीमियम और ओपन-केबिन का एहसास देता है
• वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 26.03 सेमी का हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम
• शानदार ऑडियो अनुभव के लिए 6-स्पीकर साउंड सिस्टम
• अतिरिक्त सुरक्षा के लिए गाइडलाइन और सेंसर के साथ एचडी रियर-व्यू कैमरा
• बेहतर दृश्यता के लिए ऑटो एलईडी हेडलाइट्स
• बदलते मौसम में सुविधा के लिए रेन-सेंसिंग फ्रंट और रियर वाइपर
• आरामदायक लंबी यात्राओं के लिए क्रूज कंट्रोल
• आधुनिक और विशिष्ट रियर प्रोफाइल के लिए एलईडी टेल लैंप
• सुविधा और व्यावहारिकता के लिए ऑटो फोल्ड के साथ इलेक्ट्रिक ओरिएंटल रिम्स

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल मार्श का रिकॉर्ड स्वाहा...जोश इंग्लिस बने लखनऊ के नए 'पावरप्ले किंग', रैना और हेड की लिस्ट में धांसू एंट्री

Josh Inglis becomes create history for LSG: जोश इंग्लिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में इतिहास रच दिया. उन्होंने पावरप्ले के मात्र 6 ओवरों में 77 रन ठोककर एलएसजी के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया. साथ ही वह 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वह निकोलस पूरन के बाद लखनऊ के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस तूफानी पारी के साथ ही इंग्लिस अब आईपीएल पावरप्ले इतिहास में सुरेश रैना और ट्रेविस हेड जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. Sun, 10 May 2026 16:48:03 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu CM Vijay: विजय ने पेरियार मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि #vijay #thalapathyvijay #tvk #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:10:00+00:00

CM Yogi Cabinet Expansion: यूपी में नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट! UP Politics Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:15:03+00:00

'पूरी ज़िम्मेदारी निभाउंगा...' #uttarpradeshnews #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:12:57+00:00

Breaking News: North Korea का नया संविधान, Kim Jong Un को कुछ हुआ तो ऑटोमैटिक Nuclear Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:11:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers