Responsive Scrollable Menu

आबकारी मामले में एमिक्स क्यूरी की नियुक्त करने को लेकर सहमति का इंतजार, कोर्ट सोमवार को देगा फैसला

दिल्ली आबकारी नीति मामले में CBI की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के कोर्ट की कार्यवाही का बहिष्कार करने के कारण, न्यायालय उनके लिए एमाकस क्यूरी नियुक्त करने की सहमति का इंतजार कर रहा है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ सोमवार को इस संबंध में फैसला देगी, जिसके बाद मंगलवार से याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर बहस शुरू होगी.

Continue reading on the app

Veg Biryani: घर पर बनाएं होटल जैसी वेज बिरयानी, खुशबू और स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा रेसिपी

Veg Biryani Recipe: वेज बिरयानी का नाम सुनते ही दिमाग में खुशबूदार चावल, मसालों की महक और रंग-बिरंगी सब्जियों का शानदार कॉम्बिनेशन घूमने लगता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि होटल जैसी टेस्टी बिरयानी घर पर बनाना मुश्किल होता है, लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो आप भी वही लाजवाब स्वाद अपने किचन में तैयार कर सकते हैं।

खास बात यह है कि घर पर बनी बिरयानी ज्यादा हेल्दी और फ्रेश होती है। बस कुछ आसान टिप्स और सही मसालों के इस्तेमाल से आपकी बिरयानी बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल बन सकती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

वेज बिरयानी बनाने के लिए सामग्री

  • बासमती चावल - 2 कप
  • गाजर - 1 (कटी हुई)
  • बीन्स - 1/2 कप
  • आलू - 2 (कटे हुए)
  • मटर - 1/2 कप
  • प्याज - 2 (पतले स्लाइस)
  • टमाटर - 1 (कटा हुआ)
  • दही - 1/2 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2
  • साबुत मसाले (तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग)
  • बिरयानी मसाला - 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल/घी - 3 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया और पुदीना - सजाने के लिए

वेज बिरयानी बनाने का तरीका

वेज बिरयानी बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले बासमती चावल को धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें। अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें नमक व साबुत मसाले डालें।

चावल को 70-80% तक पकाएं और फिर छान लें। ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह न पके, ताकि बिरयानी दम में अच्छे से तैयार हो सके। एक कढ़ाही में तेल या घी गरम करें और उसमें साबुत मसाले डालें।

अब इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। फिर टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला और नमक डालें।

इसके बाद सभी कटी हुई सब्जियां डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं। अंत में दही डालकर अच्छे से मिलाएं और मसाले को गाढ़ा होने दें। अब एक भारी तले वाले बर्तन में पहले चावल की एक लेयर बिछाएं, फिर उसके ऊपर सब्जी मसाला डालें। इसी तरह 2-3 लेयर बनाएं। 
ऊपर से हरा धनिया और पुदीना डालें। बर्तन को ढककर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक दम दें। जो भी इस डिश को खाएगा वो रेसिपी पूछे बिना नहीं रहेगा। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Potli Samosa: बच्चों को खूब पसंद आएगा क्रिस्पी पोटली समोसा, ,सिंपल रेसिपी घर पर कर लें तैयार

Summer Family Trip: गर्मी की छुट्टियों में मथुरा-वृंदावन की है प्लानिंग? फैमिली के साथ इन 7 जगहों पर ज़रूर जाएं

Health Tips: पेट साफ, सांसों में ताजगी और अच्छी नींद! सौंफ-इलायची पाउडर के 6 फायदे कर देंगे हैरान

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली भी उर्विल की बैटिंग के हुए दीवाने, प्रैक्टिस छोड़ देखने लगे मैच, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli Watching Urvil Patel Batting Video: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले वार्मअप के दौरान विराट कोहली कुछ देर के लिए रुक कर उर्विल पटेल की विस्फोटक बैटिंग का लुत्फ उठाते नजर आए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाउंड्री के साइड में लगे टीवी पर उर्विल की बैटिंग देख रहे हैं. उर्विल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके को न सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. Sun, 10 May 2026 23:12:25 +0530

  Videos
See all

शादी का मंडप बना रणभूमि, दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:36:35+00:00

मदर्स डे पर कूनो की ‘चीता माताओं’ को खास सलाम #mothersday #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:37:07+00:00

Indian Army victory: जब रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान! India vs Pakistan | Terrorist | Air Strikes #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:45:05+00:00

Suvendu Adhikari कभी Mamata के सबसे भरोसेमंद थे, Abhishek Banerjee प्रभाव से नाराज हुए | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:37:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers