Responsive Scrollable Menu

Madgaon Express 2: कुणाल खेमू ने दिया बड़ा सरप्राइज़! कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का बनेगा सीक्वल

Madgaon Express 2: साल 2024 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेन किया था। फिल्म की अलग तरह की कॉमिक टाइमिंग, मजेदार कहानी और मीम्स से भरपूर सीन्स ने इसे यंगस्टर्स के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया था। अब इस फिल्म के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है।

इस फिल्म के सीक्वल लाने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता और निर्देशक कुणाल खेमू इन दिनों ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।

स्क्रिप्टिंग स्टेज में है फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुणाल खेमू फिलहाल फिल्म के लेखन पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गोलमाल 5 की शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा किया है, जिसमें अजय देवगन, तुषार कपूर समेत बाकी कलाकार भी शामिल हैं। शूटिंग शेड्यूल खत्म करने के बाद अब वह पूरी तरह ‘मडगांव एक्सप्रेस 2’ की कहानी तैयार करने में जुट गए हैं।

मडगांव एक्स्प्रेस की पुरानी तिकड़ी
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर प्रतीक गांधी, दिव्येंदू और अविनाश तिवारी की तिकड़ी नजर आ सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि इस बार कहानी को पहले से ज्यादा मजेदार और बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म में कॉमेडी, भ्रम और दोस्ती का वही पुराना रंग देखने को मिल सकता है, जिसने पहले पार्ट को खास बनाया था।

कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल डेब्यू
‘मडगांव एक्सप्रेस’ कुणाल खेमू के निर्देशन करियर की पहली फिल्म थी। एक अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया हासिल की। फिल्म में नोरा फतेही उपेंद्र लिमाय और छाया कदम भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

Continue reading on the app

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

Suvendu Adhikari First Reaction: बंगाल के मनोनीत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र की सराहना की. उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में प्रतिभा को सम्मान मिलता है. पढ़ें उनकी पूरी प्रतिक्रिया.

The post भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

पिता की आंखों के 'अधूरे ख्वाब' और उर्विल का रिकॉर्ड... धावक पिता की तपस्या ने दिया आईपीएल का सबसे विस्फोटक सितारा

who is Urvil Patel: आईपीएल 2026 में 13 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर उर्विल पटेल ने इतिहास रच दिया है. यह रिकॉर्ड सिर्फ एक खिलाड़ी की सफलता नहीं, बल्कि एक पीटी टीचर पिता के उन अधूरे सपनों की जीत है, जिन्हें उर्विल ने अपनी मेहनत से हकीकत में बदला. गुजरात के मेहसाणा से निकलकर चेपॉक के मैदान पर कोहराम मचाने वाले उर्विल की इस आतिशी पारी के पीछे उनके माता-पिता के वर्षों का संघर्ष और अटूट बलिदान छिपा है. यह कहानी है एक नए सुपरस्टार के उदय की. Sun, 10 May 2026 19:30:00 +0530

  Videos
See all

Rapper Professor Green reflects on recent ADHD and autism diagnoses. #ProfessorGreen #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:15:05+00:00

Coal Mine Landslide:खदान में भूस्खलन का लाइव वीडियो और इसके पीछे की असली वजह!Mining Safety Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:15:06+00:00

Iran Israel War Update LIVE: Israel Iran Conflict | Trump | Iran Israel US Tensions | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:08:57+00:00

West Bengal News : 'केस का कुछ हुआ तो दीदी को जेल'... #mamatabanerjee #westbengal #bengalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:07:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers