Responsive Scrollable Menu

बिना शराब पिए सो नहीं पाती थीं नीतू कपूर:ऋषि कपूर के निधन के बाद मेंटली ब्रेकडाउन हुआ, ट्रोलिंग से हुईं दुखी

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हाल ही में पति ऋषि कपूर के निधन के बाद के कठिन दौर पर खुलकर बात की।सोहा अली खान के यूट्यूब शो में बातचीत में नीतू ने बताया कि 2020 में ऋषि कपूर के निधन के बाद वह मेंटली ब्रेकडाउन हो गई थीं। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह कई महीनों तक रातभर जागती रहती थीं। कई बार पूरी रात नींद नहीं आती थी। धीरे-धीरे हालत ऐसी हो गई कि बिना शराब पिए उन्हें नींद नहीं आती थी। शो के दौरान नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ मौजूद थीं। बातचीत में नीतू ने कहा कि लोग उन्हें गलत समझ रहे थे। जब उन्होंने टीवी शो और फिल्मों में वापसी की, तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि पति के निधन के तुरंत बाद वह काम पर लौट आईं। इस बात ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया। नीतू ने कहा कि लोग उनकी मजबूरी नहीं समझ पाए। वह खुद को संभालने और दर्द से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। जुग जुग जियो के दौरान थीं काफी नर्वस नीतू कपूर नीतू ने बताया कि डायरेक्टर करण जौहर ने उन्हें दोबारा काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान वह काफी नर्वस थीं, लेकिन इसी अनुभव ने उन्हें फिर से मजबूत बनने में मदद की। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। दोनों ने 1970 और 1980 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया। उनके दो बच्चे रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर हैं। ऋषि कपूर को 2018 में ल्यूकेमिया होने का पता चला था। इलाज के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क में करीब एक साल बिताया। भारत लौटने के बाद भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण दिसंबर 2019 में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 अप्रैल 2020 को 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन मरणोपरांत 2022 में रिलीज हुई थी।

Continue reading on the app

Drishyam 3: सेंसर सर्टिफिकेट आउट, रनटाइम फाइनल, Mohanlal की फिल्म का Trailer कल

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 को लेकर फैंस की बेताबी अब चरम पर है। हाल ही में एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ बड़ी जानकारियां साझा की हैं, जिससे इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है।

जन्मदिन का तोहफा

मोहनलाल ने खुलासा किया है कि दृश्यम 3 का पहला शो 21 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। खास बात यह है कि इसी दिन अभिनेता का जन्मदिन भी है, जिसे यादगार बनाने के लिए मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है। इस खबर के आते ही फैंस के बीच जश्न का माहौल है।


इसे भी पढ़ें: Veer Pahariya की Call List तक कंट्रोल करती थीं Tara Sutaria? ब्रेकअप की Inside Story जानकर आप हो जाएंगे हैरान!


फिल्म की लंबाई और सेंसर बोर्ड का फैसला

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को देख लिया है और इसे U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म की अवधि 156 मिनट यानी करीब 2 घंटे 36 मिनट की होगी। इतने लंबे समय तक जॉर्जकुट्टी की चालाकी और सस्पेंस दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने के लिए तैयार है।

कल रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दृश्यम 3 का ट्रेलर कल यानी 9 मई को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर कुछ और सुराग मिलने की उम्मीद है।
 

इसे भी पढ़ें: Jr. NTR की Devara 2 ठंडे बस्ते में? Producer के एक बयान ने खत्म किया सारा सस्पेंस


अजय देवगन भी करेंगे वापसी

मोहनलाल की फिल्म के रिलीज होने के बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन भी इसके हिंदी रीमेक के साथ पर्दे पर लौटेंगे। अजय देवगन की दृश्यम 3 इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल मार्श का रिकॉर्ड स्वाहा...जोश इंग्लिस बने लखनऊ के नए 'पावरप्ले किंग', रैना और हेड की लिस्ट में धांसू एंट्री

Josh Inglis becomes create history for LSG: जोश इंग्लिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में इतिहास रच दिया. उन्होंने पावरप्ले के मात्र 6 ओवरों में 77 रन ठोककर एलएसजी के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया. साथ ही वह 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वह निकोलस पूरन के बाद लखनऊ के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस तूफानी पारी के साथ ही इंग्लिस अब आईपीएल पावरप्ले इतिहास में सुरेश रैना और ट्रेविस हेड जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. Sun, 10 May 2026 16:48:03 +0530

  Videos
See all

'पूरी ज़िम्मेदारी निभाउंगा...' #uttarpradeshnews #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:12:57+00:00

CM Yogi Cabinet Expansion: यूपी में नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट! UP Politics Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:15:03+00:00

Tamil Nadu CM Vijay: विजय ने पेरियार मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि #vijay #thalapathyvijay #tvk #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:10:00+00:00

Rajasthan: अजमेर दरगाह में पटक-पटक कर मारा गया युवक | #ajmer #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:13:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers