कप्तानी गई तो टीम से भी बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव! भारतीय क्रिकेट में नए तूफान की आहट
Suryakumar Yadav T20I Career: आईपीएल 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम के कप्तान पद से हटाए जाने की खबर है. पंजाब किंग्स के कप्तान और भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर उनकी जगह टीम की कमान संभालने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. अगर सूर्या की कप्तानी जाती है तो उनका टीम से बाहर होने भी लगभग तय है. इसकी बड़ी वजह उनका लगातार खराब फॉर्म है.
SBI का मुनाफा 5.5% बढ़कर ₹19,684 करोड़:चौथी तिमाही में टोटल इनकम ₹1.40 लाख करोड़ रही, एक साल में शेयर ने 32% रिटर्न दिया
देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में ₹19,684 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ। सालाना आधार पर यह 5.58% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में SBI को ₹18,642 करोड़ का मुनाफा हुआ था। जनवरी-मार्च (Q4FY26) तिमाही में स्टेट बैंक की टोटल इनकम 1.40 लाख करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1.44 लाख करोड़ रुपए थी। सालाना आधार पर यह 2.7% घटी है। वहीं चौथी तिमाही में SBI की इंटरेस्ट अर्निंग 1.23 लाख करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1.19 लाख करोड़ रुपए थी। सालाना आधार पर यह 3.36% बढ़ी है। नेट NPA 4.25% कम होकर ₹18,830 करोड़ रहा चौथी तिमाही (Q4FY26) के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन नेट NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट 4.25% कम होकर 18,830 करोड़ रुपए रह गया है। जनवरी-मार्च 2025 के दौरान यह 19,666 करोड़ रुपए था। चौथी तिमाही में SBI बैंक का मुनाफा 5.5% बढ़ा सालाना आधार पर तिमाही आधार पर नोट: आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड? कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक सेगमेंट या यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। वापस नहीं मिली राशि NPA हो जाती है NPA यानी नॉन-परफॉर्मिंग असेट एक ऐसा बैंक लोन या क्रेडिट होता है, जिसका भुगतान उधार लेने वाला व्यक्ति या संस्था समय पर नहीं कर पाता। आसान भाषा में, अगर कोई व्यक्ति या कंपनी बैंक से लिया गया कर्ज (लोन) की किस्त या ब्याज 90 दिन या उससे ज्यादा समय तक नहीं चुकाता, तो वह लोन NPA बन जाता है। इससे बैंक को नुकसान होता है, क्योंकि उस पैसे की वसूली मुश्किल हो जाती है। मान लीजिए, आपने बैंक से 10 लाख का लोन लिया और 3 महीने से ज्यादा समय तक उसकी EMI नहीं भरी, तो वह लोन NPA माना जाएगा। SBI के शेयर ने एक साल में 32% रिटर्न दिया शुक्रवार को SBI का शेयर 6.74% गिरकर 1,018.40 रुपए पर बंद हुआ। एक महीने में यह 4% और एक साल में 32% चढ़ा है। बीते 6 महीने में बैंक का शेयर 7% से ज्यादा चढ़ा है। SBI का मार्केट कैप 9.41 लाख करोड़ रुपए है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है SBI SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI में सरकार की 55.5% हिस्सेदारी है। 1 जुलाई 1955 को इसकी स्थापना हुई थी। बैंक का मुख्यालय मुंबई में है। वहीं बैंक की 22,500 से ज्यादा ब्रांच और 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। बैंक दुनिया के 29 देशों में काम करता है। भारत के बाहर इसकी 241 ब्रांच हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








