घर खरीदारों से धोखाधड़ी मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, छठी चार्जशीट दाखिल
घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी और फंड डायवर्जन से जुड़े मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए छठी चार्जशीट दाखिल की है. यह चार्जशीट नोएडा स्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में M/s शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ दाखिल की गई है.
खरीदारों ने वित्तीय नुकसान उठाया
CBI जांच में सामने आया है कि आरोपी बिल्डर कंपनी और उसके निदेशकों ने आपराधिक साजिश के तहत कथित तौर पर घर खरीदारों और निवेशकों को झूठे वादों, भ्रामक आश्वासनों और गुमराह करने वाली जानकारी देकर निवेश के लिए प्रेरित किया. जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों ने इस तरीके से आर्थिक लाभ कमाया, जबकि खरीदारों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा.
CBI ने सक्षम अदालत में भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है. इनमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अपराध में सहायता (Abetment) से जुड़ी धाराएं शामिल हैं.
50 मामलों की जांच के तहत की गई
यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दर्ज 50 मामलों की जांच के तहत की गई है. CBI फिलहाल देशभर में बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ घर खरीदारों से धोखाधड़ी और फंड डायवर्जन से जुड़े मामलों की जांच कर रही है.
पांच चार्जशीट दाखिल कर चुकी
इससे पहले CBI इसी श्रृंखला में रुद्र बिल्डवेल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीम प्रोकॉन प्राइवेट लिमिटेड, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड, AVJ डेवलपर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और CHD डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी पांच चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.
CBI का कहना है कि एजेंसी आर्थिक अपराध, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धोखाधड़ी के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, खासतौर पर उन मामलों में जहां आम नागरिकों और घर खरीदारों के हित प्रभावित होते हैं.
प्रसव के बाद मां की शारीरिक ही नहीं मानसिक सेहत भी जरूरी, काम के हैं ये टिप्स
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। मां बनना जीवन का एक खूबसूरत समय है, ऐसे में गर्भावस्था और प्रसव के बाद हेल्थ एक्सपर्ट कई सावधानियों के साथ ही शिशु व मां की सेहत से जुड़ी कारगर टिप्स भी देते हैं। वे बताते हैं कि प्रसव के बाद मां की शारीरिक ही नहीं मानसिक सेहत भी जरूरी है।
शिशु के जन्म के बाद मां का स्वास्थ्य पहले जितना ही महत्वपूर्ण होता है। प्रसव के दौरान शरीर पर काफी दबाव पड़ता है, इसलिए बच्चे के जन्म के बाद भी मां को विशेष देखभाल, उचित पोषण और पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान अगर मां की सही देखभाल की जाए तो वह जल्दी स्वस्थ हो जाती है और शिशु की देखभाल भी बेहतर ढंग से कर पाती है।
प्रसव के बाद मां को संतुलित आहार लेना चाहिए। आयरन युक्त भोजन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। प्रोटीन से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दूध, दालें, हरी सब्जियां, फल और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना मां के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। ये चीजें न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं बल्कि दूध उत्पादन को भी बढ़ाती हैं।
कई नई माताएं प्रसव के बाद भावनात्मक उतार-चढ़ाव, थकान या डिप्रेशन का सामना करती हैं। ऐसे में परिवार को मां की मानसिक स्वास्थ्य भी ध्यान में रखना चाहिए। सही खानपान के साथ पर्याप्त आराम और परिवार का सहयोग मां को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
प्रसव के बाद कुछ हल्के योगासन मां की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। ये आसन कमर दर्द, थकान कम करने और शरीर को लचीला बनाने में सहायक होते हैं। हालांकि, किसी भी योगासन को शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। शुरुआती दिनों में ज्यादा जोरदार व्यायाम न करें।क्या करें पौष्टिक और संतुलित आहार लें और खूब पानी पिएं। पर्याप्त नींद और आराम करें। साथ ही, परिवार का सहयोग लें व डॉक्टर के बताए अनुसार दवाएं और सप्लीमेंट्स लें।
प्रसव के बाद मां को कोई भी घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। स्वस्थ मां ही स्वस्थ बच्चे की नींव होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रसव के बाद मां की देखभाल सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से भी होनी चाहिए। सही पोषण, आराम और सकारात्मक माहौल से माम जल्दी स्वस्थ हो जाती है।
--आईएएनएस
एमटी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















