अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ एंग्जायटी महसूस कर रहे हैं, तो इन 5 बिंदुओं पर आत्ममंथन करें. समय रहते इन आदतों को बदलकर न केवल आप अपनी शादी बचा सकते हैं, बल्कि एक खुशहाल और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन जी सकते हैं.
Desi Summer Food Ghat Dalia: घाट का दलिया ग्रामीण राजस्थान की पारंपरिक खान-पान संस्कृति का अहम हिस्सा माना जाता है. इसे जौ, गेहूं और बाजरा जैसे अनाजों को भूनकर और दरदरा पिसवाकर तैयार किया जाता है. गर्मियों में यह दलिया शरीर को ठंडक पहुंचाने, पाचन बेहतर रखने और लू से बचाने में मददगार माना जाता है. भरतपुर के गांवों में इसे छाछ में पकाने की परंपरा आज भी कायम है. पौष्टिक गुणों से भरपूर यह व्यंजन आज भी किसानों और ग्रामीण परिवारों की सेहतमंद डाइट का अहम हिस्सा बना हुआ है.
भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता। पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का नया स्पिन बॉलिंग कोच बनाए जाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहुतुले अगले 2 साल के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ जुड़ेंगे।
53 साल के बहुतुले फिलहाल आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन खत्म होने के बाद वह फ्रेंचाइजी से अलग हो जाएंगे और टीम इंडिया के साथ नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
बहुतुले बन सकते टीम इंडिया के स्पिन कोच बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम को लंबे समय से एक अनुभवी स्पिन बॉलिंग विशेषज्ञ की जरूरत महसूस हो रही थी। इसी वजह से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने बहुतुले से संपर्क किया। बता दें कि पिछले कुछ सालों में घर में भी भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में हुआ क्लीन स्वीप इसका सबूत है।
बहुतुले ने भारत के लिए 2 टेस्ट खेले साईराज बहुतुले का क्रिकेट करियर भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबा नहीं रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 1997 से 2003 के बीच 2 टेस्ट और 8 वनडे खेले और 5 विकेट लिए। हालांकि, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बहुतुले का प्रदर्शन कमाल का रहा। उन्होंने 188 मैच में 630 विकेट झटके और 6176 रन भी बनाए। एक ऑलराउंडर के तौर पर उनका योगदान घरेलू क्रिकेट में काफी बड़ा माना जाता है।
बहुतुले को कोचिंग का लंबा अनुभव है कोचिंग के क्षेत्र में भी बहुतुले के पास काफी अनुभव है। वह पहले भी करीब 10 विदेशी दौरों और सीरीज में भारतीय टीम के साथ बॉलिंग कोच और स्पिन सलाहकार के तौर पर काम कर चुके। उस दौरान राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे।
बहुतुले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारत की व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच भी रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ओमान दौरे पर गई इंडिया इमर्जिंग टीम की भी जिम्मेदारी संभाली थी। 2022-23 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान राहुल द्रविड़ की मांग पर उन्हें भारतीय टीम का स्पिन बॉलिंग कंसल्टेंट बनाया गया था। उन्होंने कई युवा स्पिनरों के साथ काम किया था।
बहुतुले ने 2021 से 2024 तक बेंगलुरु स्थित BCCI की नेशनल क्रिकेट अकादमी में स्पिन बॉलिंग कोच की भूमिका भी निभाई। इसके अलावा वह राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम कर चुके हैं और बंगाल, विदर्भ, केरल और गुजरात जैसी घरेलू टीमों के हेड कोच रह चुके हैं।
फिलहाल भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, फास्ट बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशेट शामिल हैं। अब बहुटुले के आने से स्पिन विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।