प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति की बॉडीकॉन ड्रेस में 7 तस्वीरें, बिखेरा हुस्न का जलवा, 4 नंबर वाली पर टिक जाएंगी नजरें
टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं.एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट प्रेग्नेंसी फोटोशूट से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. बॉडीकॉन ड्रेस में उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है, खासकर 4 नंबर वाली तस्वीर पर लोगों का दिल आ गया है.
धन को आकर्षित करती है घर में लगी ये 5 तस्वीरें, हर काम में मिलती है सफलता
हमारे आसपास मौजूद चीजों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। हम किन चीजों का उपयोग कर रहे हैं आसपास कौन सी वस्तु रखी हुई है। यह सब कुछ जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालती है। यही वजह है कि वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली चीजों के लिए नियम बताए गए हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ तस्वीरों को लगाना बहुत शुभ होता गई। जिस तरह से 7 घोड़ों वाली तस्वीर बहुत खास मानी गई है। उस तरह से कुछ प्रभावशाली तस्वीरें भी हैं, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़े और आर्थिक स्थिति मजबूत रहे तो इन तस्वीरों को अपने घर में जरूर लगाएं।
बहता हुआ झरना
वास्तु के मुताबिक घर के उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में बहते हुए पानी या झरने की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे धन का प्रवाह घर में बना रहता है। इतना याद रखें कि यह बहाव घर के अंदर की होना चाहिए ताकि धन का आगमन बना रहे।
कामधेनु गाय
अगर आप चाहते हैं कि आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो। घर में सुख समृद्धि का वास बना रहे तो कामधेनु गाय की प्रतिमा या तस्वीर घर के ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में जरूर लगाएं। बछड़े को दूध पिलाती गाय की तस्वीर लगाने से सुख शांति बढ़ती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
उड़ते हुए पक्षी
अपने घर में उड़ते हुए पक्षी की तस्वीर जरूर लगाएं। यह पक्षी स्वतंत्रता और उत्साह का प्रतीक माने जाते हैं। आप लिविंग रूम की दीवार पर इस तरह की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके सारे अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे और धन प्राप्ति में आ रही बाधा दूर हो जाएगी।
कुबेर यंत्र और धन की पोटली
आपको पूजा के स्थान पर तिजोरी के पास कुबेर यंत्र स्थापित करना चाहिए। आप चाहे तो तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे आपको कुबेर देवता का आशीर्वाद हमेशा मिलेगा और घर में धन की कमी नहीं होगी।
हरे भरे पेड़ पौधे
घर की उत्तर दिशा में हरे भरे पेड़ पौधे की तस्वीर जरूर लगाएं। यह कुबेर की दिशा मानी गई है और इस तस्वीर से लाभ के योग निर्मित होते हैं। करियर और कारोबार में सफलता मिलने लगती है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News

















.jpg)





