Responsive Scrollable Menu

बॉलीवुड की 'गुलबदन', जिसकी खूबसूरती बना जी का जंजाल, 5 ऑडिशन के बाद भी हाथ से निकली ऑस्कर विनिंग फिल्म

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने अपने करियर का एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जहां उनकी खूबसूरती ही उनकी राह का कांटा बन गई. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें एक ऑस्कर विनिंग फिल्म से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि वह उस किरदार के लिए जरूरत से ज्यादा सुंदर थीं. फिल्म के डायरेक्टर तो उनकी एक्टिंग से तो दंग थे, लेकिन उन्हें लगा कि एक्ट्रेस के हाई-प्रोफाइल लुक्स झुग्गी-झोपड़ी वाले माहौल में फिट नहीं बैठेंगे. हालांकि, एक्ट्रेस को इस बात का कोई मलाल नहीं है.

Continue reading on the app

CM Helpline शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, देवास कलेक्टर का एक्शन, पटवारी-सचिव निलंबित, कईयों की वेतन वृद्धि रोकी

देवास कलेक्ट ऋतुराज सिंह ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव और पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए है। साथ ही 10 अधिकारियों का वेतन काटने (2) और वेतन-वृद्धि (8) रोकने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सिंह ने स्पष्ट कहा कि आगामी समीक्षा बैठक तक यदि शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया तथा विभागों की ग्रेडिंग में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी।

दरअसल, गुरुवार (7 मई 2026) को देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कार्यालय सभाकक्ष में विभागवार लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की और एक-एक प्रकरण को संघनता से देखा । साथ ही शिकायतों के निराकरण में देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधितों पर कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्‍होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर सिंह ने सभी राजस्‍व अधिकारियों एवं जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में A-ग्रेड में रहे। अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात कर उनकी समस्या को समझें, जब शिकायतकर्ता समाधान से पूरी तरह संतुष्ट हो, तभी शिकायत को बंद किया जाए। सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि एल-1 स्तर से जो भी जवाब दर्ज किया जा रहा है, उसे वे स्वयं देखें और तथ्यों की जांच करें। बिना ठोस निराकरण और जांच के रिप्लाई फाइल न किया जाए।

इन कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

  • कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाइन पर सीमांकन संबंधी प्राप्‍त शिकायत को 1 वर्ष से अधिक समय हो जाने पर भी निराकरण ना करने व कार्य में लापरवाही बरतने पर उदयनगर के पटवारी पूनमचंद देवड़ा को निलंबित करने के निर्देश दिये।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के पोर्टल पर एंट्री नहीं करने पर पीओ पीएम आवास योजना रंजना जोशी का 07 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
  • 1 वर्ष से अधिक समय हो जाने पर भी आधार कार्ड अपडेट न करने की शिकायत पर ग्राम खारिया सचिव छोटेलाल चौहान को निलंबित करने के निर्देश दिये।
  • सीएम हेल्‍पलाइन शिकायत को अनावश्यक रूप से ट्रांसफर करने पर सोनकच्छ जनपद बीपीओ कैलाश इवने का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।

इनकी वेतनवृद्धि रोकी

  • मनरेगा तहत किये गये कार्य का भुगतान न करने संबंधी शिकायत पर खातेगांव जनपद में प्रभारी कमलेश यादव की 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के पोर्टल पर एंट्री नहीं करने पर सोनकच्छ में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रभारी मनीषा सोलंकी की 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सीईओ जनपद सोनकच्छ गीतिका सोनी की 1 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।
  • नेमावर सीएमओ आनंदीलाल वर्मा द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने और कार्य में लापरवाही पर 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।
  • आधार अपडेट मामले में जनपद पंचायत द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं किये जाने पर प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत कन्नौद दीपक मुजाल्दे की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।
  • डेढ़ साल से अधिक समय होने पर भी पात्रता पर्ची में नाम अपडेट न करने की शिकायत पर कन्नौद जेएसओ स्वाति मशराम की 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।
  • जिला स्‍तर से मॉनिटरिंग नहीं करने पर जेएसओ देवास भानसिंह राय की भी 01 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।

इन्हें शोकॉज नोटिस

  • नगर परिषद सतवास में शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन प्रभारी फकरूद्दीन शाह को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
  • डीसीसीबी बैंक भौंरासा के बैंक मैनेजर नेपाल सिंह शर्मा द्वारा 06 माह से बैंक अकाउंट न खोले जाने की शिकायत पर शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
  • केसीसी अकाउंट से बीमा राशि नहीं काटने पर किसान को बीमा क्‍लेम नहीं मिलने संबंधी शिकायत पर बैंक ऑफ इण्डिया के मैनेजर को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

Continue reading on the app

  Sports

Turning Point: तिलक वर्मा की बेवकूफी मुंबई इंडियंस को ले डूबी, नमन धीर के साथ गफलत बना मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट

Tilak Varma catch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. मुंबई के लिए तिलक वर्मा और नमन धीर की गफलत मैच का टर्निंग पॉइंट बना. Mon, 11 May 2026 00:18:16 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane Angry: 'उसको फांसी पर चढ़ाओ..' नितेश राणे गजब फायर ! #shorts #ytshorts #niteshrane #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:46:16+00:00

Black and White शो के आज के Highlights | 10 May 2026 | Bengal New CM | Suvendu Adhikari | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:44:28+00:00

Nitesh Rane Viral Video: 'क्या इसी को इस्लाम कहते है ?..' #shorts #ytshorts #niteshrane #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:40:02+00:00

बदमाश ने पिस्टल तानकर मांगा कैश #robberyattempt #CSCcenterrobbery #loanlburden #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers