Responsive Scrollable Menu

NEET Cutoff In Delhi: दिल्ली में स्टेट कोटा से MBBS सीट मिलना चुनौतीपूर्ण? जानें प्रमुख कॉलेजों का संभावित कटऑफ

NEET Cutoff In Delhi: खास बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले 3 सालों में नजर डालें तो 2024 में नीट का पेपर बहुत आसान आ गया था. ज्यादातर बच्चों के नंबर 720 आ गए थे. पर 2025 का पेपर बहुत कठिन था. जबकि 2026 का पेपर बैलेंस आया है यानी ना बहुत ज्यादा कठिन और ना ज्यादा आसान जिस बच्चे ने अच्छे से तैयारी की होगी, उसे उसका मनपसंद मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा. दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में इस बार कटऑफ 620-630 के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली एम्स के लिए टॉप 50 रैंक जरूरी है, बाकी कॉलेजों में स्टेट कोटा लागू होता है. कटऑफ हर साल बदलती है.

Continue reading on the app

गिरते बाजार पर LIC का बड़ा दांव, लगा दिए 18,500 करोड़ रुपये

मार्च तिमाही में बाजार की भारी गिरावट के बीच LIC ने 18,500 करोड़ रुपये निवेश कर देश की बड़ी कंपनियों में खरीदारी की. गिरते बाजार में LIC की यह रणनीति अब निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव बने पापा: घर आई नन्ही परी, खराब आईपीएल सीजन के बीच परिवार में खुशियों की एंट्री

Suryakumar Yadav blessed with baby girl: सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर खुशियों ने दस्तक दी। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिलने लगीं।

सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद प्यारा संदेश शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'हंसी, सपनों और खुशियों के साथ हम अपनी बेटी का स्वागत करते हैं।' इस पोस्ट के बाद फैंस और क्रिकेटर्स ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

सूर्यकुमार और देविशा की शादी जुलाई 2016 में हुई थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और देविशा हमेशा सूर्यकुमार के क्रिकेट सफर में उनके साथ खड़ी नजर आई। इस साल मार्च में दोनों का बेबी शॉवर भी काफी चर्चा में रहा था।

फिलहाल सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। हालांकि बेटी के जन्म के चलते वह टीम के साथ रायपुर नहीं गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से उन्होंने टीम से कुछ समय का ब्रेक लिया।

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा और सूर्यकुमार यादव भी अपने रंग में नजर नहीं आए। उन्होंने इस सीजन में अब तक सिर्फ 195 रन बनाए। उनका औसत 19.50 और स्ट्राइक रेट 145.52 रहा है। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला है। टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार इस बार संघर्ष करते दिखे हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह 10 मई को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बेटी के जन्म और परिवार के साथ समय बिताने की वजह से उनकी उपलब्धता पर सस्पेंस बना हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की थी। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में ऐंठन की वजह से मुकाबले से बाहर थे। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 229 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल किया था। टीम की जीत में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की शानदार अर्धशतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई थी।

Fri, 08 May 2026 13:20:11 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Patna Violence LIVE: पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज..| Bihar News | BPSCTRE4 | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T08:31:13+00:00

Varanasi News: बंगाल में बदलाव, वाराणसी में खिलौना मार्केट को फायदा | West Bengal | Mamata | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T08:30:25+00:00

Bengal New CM News : बंगाल में CM की शपथ को लेकर तैयारी तेज| Amit Shah Meeting PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T08:30:12+00:00

CM Yogi Uttarakhand Visit: जब CM योगी-CM धामी खुली हवा में करने लगे जिम | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T08:37:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers