धुरंधर में क्या फिर लौटेगी रणवीर-आदित्य की जोड़ी:को-प्रोड्यूसर बोलीं- इस साल के आखिर में मिलेगा सरप्राइज; धुरंधर का सफर अभी खत्म नहीं हुआ
'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद डायरेक्टर आदित्य धर अब अपनी अगली बड़ी फिल्म की तैयारी में हैं। फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कन्फर्म किया है कि इस साल के अंत में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या 'धुरंधर 3' में रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी दोबारा दिखेगी या फिर इस यूनिवर्स को किसी नई कहानी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। रणवीर सिंह स्टारर इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। साल के अंत में होगा बड़ा ऐलान जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'धुरंधर' का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “हम अभी धुरंधर के साथ रुके नहीं हैं। उम्मीद है कि इस साल के अंत में दर्शकों के लिए हमारे पास एक सरप्राइज होगा। हम कुछ नया प्लान कर रहे हैं।” परिवार के साथ समय बिता रहे आदित्य फिल्म की लगातार दो बड़ी सफलताओं के बाद आदित्य धर फिलहाल काम से ब्रेक पर हैं। ज्योति देशपांडे ने उनके बारे में बताया कि आदित्य अभी अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल की वजह से वह परिवार को ज्यादा वक्त नहीं दे पाए थे। ज्योति ने बताया, "आदित्य अभी सुकून में हैं, वह गायों और प्रकृति के बीच समय बिता रहे हैं, लेकिन मुझे पता है कि उनका दिमाग लगातार नए आइडियाज पर काम कर रहा है।" इन 3 बड़े प्रोजेक्ट्स पर है नजर चर्चा है कि आदित्य धर के पास फिलहाल तीन बड़े स्केल के प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। इनमें रणवीर सिंह के साथ 'चंद्रगुप्त मौर्य' पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म, लंबे समय से रुकी हुई 'द इमोर्टल अश्वत्थामा' और एक हाई-वोल्टेज स्पोर्ट्स ड्रामा शामिल है। हालांकि, 'धुरंधर' की भारी सफलता को देखते हुए मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को ही प्राथमिकता दे सकते हैं।
दुनिया में सबसे स्पेशल पासपोर्ट किसका - केवल 500 लोगों के हाथों में, इसमें क्या खूबियां
सदियों पुरानी एक संस्था है, इसके लोगों को मिलने वाला पासपोर्ट सबसे निराला और सबसे स्पेशल माना जाता है. इस पासपोर्ट से लोग कहीं भी यानि ज्यादातर देशों में जा सकते हैं. ये लोग किसी देश की बजाए एक खास संस्था के लोग होते हैं. दुनियाभर में इसके लोग मदद का काम करते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18




















