'हम प्रेशर में थे, किस्मत अच्छी रही..' RCB को हराने के बाद ऋषभ पंत का बयान, जानिए किन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत RCB को 9 रनों से हार मिली. इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. पंत ने किन खिलाड़ियों के सिर जीत का सहेरा सजाया है. आइए आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
RCB को हराने के बाद क्या बोले ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने कहा कि, 'यह हमारे लिए पक्का एक अच्छा गेम था. पूरी टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है. हम बहुत सी चीजें ट्राई कर रहे थे. एक ही पेज पर आना हमारे लिए बहुत मायने रखता है. यह एक मुश्किल सीजन रहा है लेकिन कभी-कभी आपको मेहनत करनी पड़ती है. पक्का हम एक परफेक्ट गेम बनाने की कोशिश कर रहे थे जहां बैटिंग और बॉलिंग एक साथ आएं. कुछ अच्छी किस्मत रही और कुछ बुरी किस्मत लेकिन जीत हासिल करके सच में बहुत खुश हूं. शाहबाज के बजाय राठी के साथ जाना एक मुश्किल फैसला था. हम प्रेशर में थे. लेकिन साथ ही आपको अपने बॉलर पर भरोसा करना होता है.
पंत ने आगे कहा कि, 'राठी शेफर्ड के खिलाफ पक्का सही मैचअप था. उसने खुद पर भरोसा किया और टीम के लिए काम पूरा किया. मार्श की पारी अविश्वसनीय थी. हम जानते हैं कि एक टीम के तौर पर हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस सीजन में हमारी ताकत बॉलिंग रही है, जिस तरह से सभी बॉलर्स ने अपना दिल लगा दिया है, खासकर प्रिंस, शमी भाई, राठी, आवेश, मयंक सभी बॉलर्स. बॉलिंग यूनिट के तौर पर कुछ अच्छी चीजें हुई हैं और हम उसका इंतजार कर रहे हैं'.
A lesson in ???????????????????????????????? ???????????? ???????????????????? ???????? ???????????????????????????? ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
Absolute class from Rishabh Pant ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL | @RishabhPant17 pic.twitter.com/mIo2lRcNOi
कैसा रहा इस मैच का हाल
इस मैच में टॉस हारने के बाद लखऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के कारण किए गए 19 ओवर के मैच में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए. इसके बाद DLS के अनुसार आरसीबी को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला. इस लक्ष्य को हासिल करने से आरसीबी 9 रनों से चूक गई. ये लखनऊ लगभग 25 से 30 दिनों के बाद पहली जीत है.
????????????????????????. ????????????????????????????????????. ???????????????????? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
Mitchell Marsh is the Player of the Match for his display of sheer power during a knock of 1️⃣1️⃣1️⃣(56) ????
WATCH his innings ▶️ https://t.co/7BZBAGMWOB#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL pic.twitter.com/oHZhkZ8HP6
लखनऊ के लिए इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल
इस मैच में लखनई के लिए मिचेल मार्श ने 56 गेंदों पर 111 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौका और 9 छक्के शामिल रहे. निकोलस पूरन 23 गेंद पर 38 रन बनाए. अर्शिन कुलकर्णी 24 गेंद पर 17 रन बनाए. जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने सिर्फ 10 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौका और 2 छक्का शामिल थे. RCB के लिए जोस हेजलवुड, राशिद खान और क्रुणाल पांड्या को 1-1 सफलता मिली.
आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 34 रनों की पारी खेली. वहीं रजत पाटीदान ने 61 और टिम डेविड ने 40 रनों की पारी खेली. लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने 3 और शहबाज अहमद ने 2 विकेट चटकाए. इस मैच में विराट कोहली 0 पर बोल्ड हो गए थे. उनके प्रिंस यादव ने क्लीन बोल्ड किया था.
ये भी पढ़ें : BCCI ने हनी ट्रैप और वेपिंग का दिया अलर्ट, होटल में चोरी छिपे मिलने पर पाबंदी, खिलाड़ी इन कामों के लिए भी लेंगे मंजूरी
नासा ने दिखाई गैलेक्सी एम-77 की तीन आश्चर्यजनक तस्वीरें, दिखी 'डिफ्रैक्शन स्पाइक्स' की झलक
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से गैलेक्सी एम-77 की तीन शानदार तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में गैलेक्सी का केंद्र इतनी तेजी से चमक रहा है कि पूरी गैलेक्सी चमकती नजर आ रही है। सबसे खास बात इन तस्वीरों में दिखने वाले ‘डिफ्रैक्शन स्पाइक्स’ हैं, जो टेलीस्कोप के ऑप्टिक्स की वजह से बनने वाला एक ऑप्टिकल प्रभाव है।
ये डिफ्रैक्शन स्पाइक्स कोई गैलेक्सी की असली संरचना नहीं बल्कि टेलीस्कोप का ऑप्टिकल प्रभाव है। गैलेक्सी एम-77 सर्पिल गैलेक्सी है और सक्रिय केंद्र वाली गैलेक्सियों में से एक है। नासा की इन तस्वीरों से वैज्ञानिकों को ब्लैक होल के आसपास की गतिविधि, नए तारों के निर्माण और गैलेक्सी की संरचना को बेहतर समझने में मदद मिलेगी।
नासा ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, “किसी को भी अपनी चमक कम न करने दें।” गैलेक्सी एम-77 का केंद्र इतना चमकदार है क्योंकि गैस उसके केंद्रीय ब्लैक होल के चारों ओर बहुत तेज गति से घूम रही है। इस तेज घुमाव से गैस गर्म हो जाती है और भारी मात्रा में ऊर्जा व रेडिएशन निकालती है।
पहली तस्वीर-मिड-इन्फ्रारेड व्यू है। इस तस्वीर में गैलेक्सी के केंद्र से निकलने वाली तेज चमक सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। केंद्र से छह बड़ी और दो छोटी चमकदार नारंगी किरणें बाहर की ओर निकल रही हैं। ये किरणें असल में ‘डिफ्रैक्शन स्पाइक्स’ हैं, जो वेब टेलीस्कोप की बनावट के कारण पैदा होते हैं। गैलेक्सी की सर्पिल भुजाओं में नारंगी रंग के चमकते बुलबुले दिख रहे हैं, जो नए बने तारों के समूह या स्टार क्लस्टर्स हैं। गैलेक्सी का बाकी हिस्सा धूल के नीले घूमते बादलों से भरा दिख रहा है।
वहीं, दूसरी तस्वीर नियर-इन्फ्रारेड व्यू है, जिसमें गैलेक्सी के केंद्र में 6 हजार प्रकाश वर्ष लंबा एक ‘बार’ (बार संरचना) साफ दिख रहा है। यह बार एक चमकदार छल्ले से घिरा हुआ है, जिसे ‘स्टारबर्स्ट रिंग’ कहा जाता है। यह छल्ला गैलेक्सी की दो सर्पिल भुजाओं के अंदरूनी सिरों से बनता है। स्टारबर्स्ट क्षेत्र वे जगहें हैं जहां नए तारे बहुत तेजी से बन रहे हैं। यहां भी केंद्र से छह लंबी चमकदार किरणें यानी डिफ्रैक्शन स्पाइक्स निकल रही हैं।
तीसरी तस्वीर दोनों इन्फ्रारेड व्यूज का कॉम्बिनेशन हैं। यह तस्वीर मिड-इन्फ्रारेड और नियर-इन्फ्रारेड दोनों को मिलाकर बनाई गई है। इसमें गैलेक्सी की पूरी खूबसूरती और वैज्ञानिक महत्व एक साथ दिख रहा है। केंद्र से निकलने वाले डिफ्रैक्शन स्पाइक्स, स्टारबर्स्ट रिंग, सर्पिल भुजाएं और धूल के बादल सभी स्पष्ट नजर आ रहे हैं। वेब टेलीस्कोप की बनावट की वजह से चमकदार वस्तुओं के चारों ओर छह-प्लस-दो बिंदुओं वाला पैटर्न बनता है जबकि हबल टेलीस्कोप में चार बिंदुओं वाला पैटर्न दिखता है।
--आईएएनएस
एमटी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















