iQOO Z11 और Z11x ग्लोबली लॉन्च: 9020mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से मचाएंगे धूम, जानें कीमत
स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 और iQOO Z11x को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों फोनों को मलेशिया में पेश किया है। खास बात यह है कि स्टैंडर्ड iQOO Z11 को पहली बार चीन के बाहर लॉन्च किया गया है।
इन दोनों स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा ध्यान बड़ी बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस पर दिया गया है। खासतौर पर iQOO Z11 अपनी 9020mAh की बड़ी बैटरी के कारण काफी चर्चा में है, जो मौजूदा समय के हिसाब से बेहद बड़ी मानी जा रही है। आइए अब इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारें में जानें।
iQOO Z11 में मिलेगी 9020mAh की बड़ी बैटरी
iQOO Z11 कंपनी का ज्यादा प्रीमियम मॉडल है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने फोन को ज्यादा मोटा नहीं बनाया है। इसकी मोटाई सिर्फ 8.25mm है और वजन 213 ग्राम रखा गया है।
फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें बायपास चार्जिंग और बैटरी हेल्थ प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे लंबे समय तक बैटरी की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है।
ये भी पढ़े-ःOnePlus Nord CE 6 Series लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस, कीमत 30 हजार से शुरू
144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार ब्राइटनेस
फोन में 6.83 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद होने वाला है।
कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले की ब्राइटनेस कुछ खास परिस्थितियों में 5000 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी।
Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस
iQOO Z11 में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट चीन में लॉन्च हुए मॉडल के Dimensity 8500 प्रोसेसर की जगह लाया गया है।
फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।
कैमरा फीचर्स भी हैं शानदार
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
iQOO Z11x में भी मिलेगी बड़ी बैटरी
iQOO Z11x कंपनी का थोड़ा किफायती मॉडल है, लेकिन इसमें भी कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में 6.76 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन की बैटरी 7200mAh की है, जो 2026 के हिसाब से भी काफी बड़ी मानी जा रही है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
पानी और धूल से भी रहेगा सुरक्षित
iQOO Z11x में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
कीमत और उपलब्धता
मलेशिया में iQOO Z11 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत RM1,899 रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल RM2,199 में लॉन्च हुआ है। वहीं iQOO Z11x के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत RM1,299 है, जबकि 256GB स्टोरेज मॉडल RM1,599 में उपलब्ध होगा।
दोनों स्मार्टफोन फिलहाल मलेशिया में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर के तहत शुरुआती 10 दिनों तक बेस मॉडल्स पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Motorola Razr Fold: 13 मई को आ रहा मोटो का बुक स्टाइल फोन, 1.5 लाख के करीब हो सकती है कीमत
भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब Motorola भी अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल फोन भारतीय ग्राहकों के लिए लेकर आ रहा है। Motorola India ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका नया Motorola Razr Fold भारत में 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है और अब भारतीय यूजर्स भी इसे खरीद सकेंगे। कंपनी इस फोन में बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले, पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स देने जा रही है।
13 मई को भारत में एंट्री करेगा Motorola Razr Fold
Motorola ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि Motorola Razr Fold को भारत में 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए Flipkart और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं।
यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसे चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
दो शानदार कलर ऑप्शन में आएगा फोन
कंपनी इस नए फोल्डेबल फोन को Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। इसके साथ ही फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। पहला वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ मिलेगा, जबकि दूसरा वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
Motorola इस फोन का खास FIFA World Cup 26 Edition भी लॉन्च करेगी। इस स्पेशल एडिशन में फुटबॉल थीम पर आधारित डिजाइन देखने को मिलेगा, जो फुटबॉल फैंस को काफी पसंद आ सकता है।
बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन और शानदार डिस्प्ले
Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की बड़ी इनर LTPO pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इससे वीडियो देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है।
फोन की बाहरी स्क्रीन 6.6 इंच की LTPO pOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा जा सकेगा।
फोन की कवर स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन दिया गया है, जबकि अंदर की स्क्रीन Ultra Thin Glass सुरक्षा के साथ आती है।
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Motorola ने इस फोल्डेबल फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को आसानी से संभाल सकता है।
फोन में अधिकतम 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इससे फोन की स्पीड काफी तेज रहने वाली है और यूजर्स को स्टोरेज की भी कोई कमी महसूस नहीं होगी।
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा
फोटोग्राफी के लिए Motorola Razr Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो शानदार फोटो क्लिक करने में मदद करेगा। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर स्क्रीन पर 32MP का फ्रंट कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20MP का कैमरा मिलता है।
बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। इसके साथ 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं IP49 रेटिंग के कारण यह फोन धूल और पानी से भी काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















