गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देंगे मोरिंगा के पराठे, जानिए सहजन के पत्तों से बनने वाली हेल्दी और टेस्टी देसी रेसिपी
Moringa Leaves Paratha Recipe: मोरिंगा पत्तों के पराठे गर्मी में स्वाद और सेहत का शानदार कॉम्बिनेशन हैं. ये पेट को हल्का रखते हैं, शरीर को ठंडक देते हैं और आसानी से घर पर बन जाते हैं, अगर आप हेल्दी और टेस्टी कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी जरूर अपनाएं.
Trisha Krishnan: थालापति विजय के CM बनने पर भावुक हुईं तृषा, बोलीं- ‘बहुत खुश हूं’; वायरल हुआ वीडियो
Trisha Krishnan: साउथ सुपरस्टार थालापति विजय (Thalapathy Vijay) अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके शपथ ग्रहण के बाद पूरे राज्य में जश्न का माहौल देखने को मिला। फैंस से लेकर कई बड़े सितारे विजय को बधाई देते नजर आए। इसी बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) का रिएक्शन भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शपथ ग्रहण में पहुंचीं तृषा
#WATCH | Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief C Joseph Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/oCevs6N1Wx
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विजय का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। तृषा कृष्णन भी इस समारोह में पहुंचीं। इस दौरान वह साड़ी में नजर आईं और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
तृषा का रिएक्शन वायरल
मीडिया से बातचीत में तृषा कृष्णन ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। विजय को ढेर सारी बधाई।” तृषा का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
सपोर्टर्स को भी कहा शुक्रिया
Actor Trisha speaks exclusively to TIMES NOW
— TIMES NOW (@TimesNow) May 10, 2026
"Congratulations... I am very happy..." Actor Trisha Krishnan tells @Prathibhatweets pic.twitter.com/7osZugXMeW
तृषा से जब विजय को सपोर्ट करने वाले लोगों के लिए मैसेज देने को कहा गया, तो उन्होंने सभी समर्थकों को धन्यवाद कहा। उन्होंने विजय की जीत पर खुशी जताई और लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।
भावुक दिखीं तृषा
Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief C Joseph Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/VmvDUqIjIq
— ANI (@ANI) May 10, 2026
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तृषा काफी भावुक नजर आईं। उनकी आंखों में खुशी साफ दिखाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद भी तृषा विजय को बधाई देने उनके घर पहुंची थी। इससे पहले उन्होंने तिरुपति मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया था।
अफेयर की खबरें चर्चा में
थालापति विजय (Thalapathy Vijay) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) लंबे समय से अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़े- थलापति विजय के शपथ समारोह में पहुंचीं तृषा कृष्णन, चेहरे की खुशी ने खींचा ध्यान; VIDEO वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




