Responsive Scrollable Menu

वैश्विक अस्थिरता से फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी 2.60 लाख रुपए के पार

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है और कीमतों में शुक्रवार को 0.81 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,261 रुपए के मुकाबले 411 रुपए बढ़कर 1,52,672 रुपए पर खुला।

सुबह 9:43 पर यह 471 रुपए या 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,52,732 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,672 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,103 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछ्ली क्लोजिंग 2,58,540 रुपए के मुकाबले 1,445 रुपए की बढ़त के साथ 2,59,999 रुपए पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह 2,118 रुपए या 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,60,658 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी का न्यूनतम स्तर 2,59,999 रुपए और उच्चतम स्तर 2,61,811 रुपए रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,725 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80.30 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का बढ़ना है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ने के चलते इसमें इजाफा हुआ है। इससे सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी की खरीद को बढ़ावा मिल रहा है।

हालांकि, शांति के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत लगातार जारी है और उम्मीद की जा रही है कि एक अस्थायी समझौता जल्द ही हो सकता है।

अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 212.58 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,631.94 और निफ्टी 93 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,233.65 पर था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

West Bengal Board 10th Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट का हुआ ऐलान, 10:30 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें, ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

West Bengal Board 10th Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. पश्चिम बंगाल शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की, जिसमें परिणामों की घोषणा की गई थी. छात्र व अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट्स wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. आप डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.

कौन हैं अभिरूप भद्रा?

पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट में अभिरूप भद्रा ने 99.71% अंकों के साथ 698 अंक प्राप्त किए हैं. अभिरूप उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले हैं, जो इस वर्ष के दसवीं टॉपर बने हैं.

Madhyamik Result 2026 का पास प्रतिशत?

माध्यमिक रिजल्ट पश्चिम बंगाल 2026 में रेगुलर छात्रों का कुल पास प्रतिशत 86.83% रहा है. जबकि पिछले साल 86.56% छात्र पास हुए थे. इस साल दार्जिलिंग के कलिम्पोंग टाउन ने टॉप किया है. यहां का 95.10% पास प्रतिशत 95.10% है. इस साल कोलकाता का पास पर्संटेज 92.31% रहा है. रैंक 1 छात्र को मिले 99.7% अकं है. पश्चिम बंगाल बोर्ड में छात्रों का प्रदर्शन कमाल का है.

लड़कों ने मारी बाजी

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है. इस बार यहां लड़कों का रिजल्ट बढ़िया रहा है. 19 जिलों के टॉप 10 में 131 छात्र शामिल हैं. मेरिट लिस्ट में लड़कों ने बाजी मारी है. इस लिस्ट में 103 लड़के और 28 लड़कियां हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Board 12th Result 2026 Out: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड

रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक

कैसे देखें रिजल्ट?

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ये स्टेपस फॉलो करें-
  • सबसे पहले आपको WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद कक्षा 10वीं परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब यहां अपना रोल नंबर भरें और कैप्चा डालकर लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें.
  • अब सबमिट बटन दबाने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
  • अपना रिजल्ट चेक करें और मार्कशीट भी डाउनलोड करें. इसके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें. 
  • ध्यान रहे यह मार्कशीट सिर्फ ऑनलाइन है. ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें अपने स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी.

DigiLocker पर रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा.
  • फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. अगर आपके पास पहले से कोई अकाउंट नहीं बना हुआ है तो एक नया अकाउंट क्रिएट करें.
  • उसके बाद 'एजुकेशन' सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सर्च करें और कक्षा 10वीं के परिणाम पर क्लिक करें.
  • मांगी गई सभी डिटेल्स भरें.
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • आप डिजिलॉकर से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

पासिंग मार्क्स कितने होने चाहिए?

पश्चिम बंगाल बोर्ड शिक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे. इससे कम अंक लाने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा. इसके साथ ही यदि कोई छात्र अपनी कॉपियों की रिचेकिंग करवाना चाहता है को वह अंकों की दोबारा जांच भी करवा सकता है.

कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा?

माध्यमिक 2026 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाने वाली है. माना जा रहा है कि अगले हफ्ते बोर्ड इसके लिए शेड्यूल जारी कर देगा. इसके बाद छात्र रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बिना JEE Main और Advanced मिल रहा IIT में दाखिला, कैसे करवाएं एडमिशन? पढ़ें पूरा प्रोसेस

 

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 से बाहर, उर्विल के दम पर चेन्नई को मिली बड़ी जीत

CSK vs LSG Match Result: इस मैच का असर पॉइंट्स टेबल पर भी देखने को मिला है और अब यहां बदलाव हो गया है. Sun, 10 May 2026 19:41:54 +0530

  Videos
See all

Telangana: PM मोदी ने रेवंत रेड्डी को साथ आने का ऑफर दिया? #pmmodi #revantreddy #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:04:34+00:00

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में मंत्री बने Bhupendra Chaudhray | CM Yogi | BJP #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:08:44+00:00

'अजय पाल शर्मा से माफी मांगता हूं...', TMC से निकाले जाते ही रिजू दत्ता | Rijju Dutta | Riju Dutta #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:05:31+00:00

BJP vs SP | UP Cabinet Expansion | हर सीट का हिसाब..अब 'पांडेय राजपूर-पाल' नहीं नाराज? UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers