Responsive Scrollable Menu

ट्रंप के 10 प्रतिशत टैरिफ को झटका, कोर्ट ने गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड को टैरिफ के केस में एक बार फिर कोर्ट से झटका लगा है. अमेरिकी ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप की ओर से लगाए गए 10 फीसदी टैरिफ को गैरकानूनी बताया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी ट्रंप के टैरिफ को असंवैधानिक करार दिया था. हालांकि, अदालत ने केवल दो निजी आयातकों और वाशिंगटन राज्य के लिए ही टैरिफ पर पाबंदी लगाई है. अदालत का कहना है कि 1970 के दशक के व्यापार कानून के तहत इन व्यापक टैक्स को सही नहीं ठहराया जा सकता है. 

पिछले माह, अदालत ने 24 राज्यों और कई छोटे व्यवसायों की ओर से दायर केसों पर दलीलें सुनी थीं. इन राज्यों में अधिकतर नेतृत्व डेमोक्रेट्स कर रहे थे. उन्होंने 24 फरवरी से लागू हुए इन टैक्स को कोर्ट में चुनौती दी. राज्यों का तर्क था कि राष्ट्रपति का कदम सुप्रीम कोर्ट के उस बड़े निर्णय को दरकिनार करने का प्रयास था, जिसने ट्रंप के 2025 के टैरिफ (IEEPA के तहत लगाए गए) को रद्द किय था. 

Continue reading on the app

Aaj ka Rashifal VIDEO: शुक्रवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें

Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 8 मई 2026, दिन शुक्रवार है. आज मई माह का 8वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…

 

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs MI: मुंबई और बेंगलुरु मैच बारिश में धुला होगा तो क्या होगा? कौन सी टीम प्लेऑफ की तरफ बढ़ेगी

RCB vs MI: आईपीएल 2026 में रविवार को रायपुर में होने वाला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा। खासकर मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच करो या मरो जैसी स्थिति लेकर आया। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मुकाबला धुल जाता, तो सबसे बड़ा नुकसान मुंबई को हो सकता।

फिलहाल मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम ने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की जबकि 7 मुकाबलों में हार मिली है। दूसरी तरफ आरसीबी 6 जीत और 4 हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में बनी हुई। अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। आरसीबी के लिए यह नुकसान ज्यादा बड़ा नहीं होगा, लेकिन मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता।

दरअसल, मुंबई को अब हर मैच जीतना लगभग जरूरी हो गया। अगर रायपुर में मुकाबला नहीं हो पाता और टीम को सिर्फ एक अंक मिलता है, तो उसके कुल 7 अंक हो जाएंगे। इसके बाद टीम के पास सिर्फ तीन मुकाबले बचेंगे। ऐसे में मुंबई अधिकतम 13 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। आईपीएल इतिहास को देखें तो 13 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल माना जाता।

अगर मुंबई यह मैच जीत लेती है, तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और टीम 14 अंकों तक पहुंचने की उम्मीद बनाए रखेगी। यही वजह है कि बारिश का खतरा मुंबई के लिए चिंता का बड़ा कारण बना हुआ।

मुंबई इंडियंस के लिए नेट रनरेट भी काफी अहम हो चुका। अगर टीम को बारिश से सिर्फ एक अंक मिलता है, तो उसे अपने खराब नेट रनरेट को सुधारने का मौका भी नहीं मिलेगा। इसलिए टीम को सिर्फ अंक ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की भी जरूरत है।

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर तीन मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में टीम ने 229 रन का बड़ा लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, आरसीबी को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 9 रन से हार मिली थी।

हालांकि राहत की बात यह है कि रायपुर के मौसम को लेकर फिलहाल अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है। शाम के समय तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि आसमान साफ रहने का अनुमान है। यानी फिलहाल पूरा मैच होने की संभावना ज्यादा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि मुंबई इंडियंस दबाव के इस मुकाबले में वापसी कर पाती है या नहीं।

Sun, 10 May 2026 14:34:06 +0530

  Videos
See all

West Bengal News : 'जय श्री राम बोलने से भी लोग डरते थे' #westbengalpolitics #westbengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T10:47:33+00:00

PM Modi On Congress: 'वादा करना फिर पीठ में छूरा' कांग्रेस पर फायर PM मोदी #congress #keralanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T10:40:55+00:00

Bengal News: Suvendu Adhikari के CM बनते ही उनपर क्यों हमलावर हुई Congress? | Latest News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T10:44:22+00:00

UP Cabinet Expansion: Live डिबेट में ऐसा क्या बोले विपक्षी पैनलिस्ट जो BJP प्रवक्ता ने क्लास लगा दी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T10:46:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers