Responsive Scrollable Menu

पहली तिमाही में चीन के स्मार्ट उपभोक्ता उपकरण उद्योग में तेज वृद्धि

बीजिंग, 7 मई (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से मार्च तक चीन के स्मार्ट उपभोक्ता उपकरण निर्माण उद्योग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। उपभोक्ता वस्तुओं के व्यापार-बदली कार्यक्रमों के विस्तार और एआई तकनीक के उपभोक्ता उत्पादों के साथ गहरे एकीकरण ने इस क्षेत्र को नई गति दी है। यह उद्योग अब चीन की औद्योगिक अर्थव्यवस्था के विकास का एक महत्वपूर्ण आधार बनता जा रहा है।

हाल के दिनों में चीन में आम उपभोक्ताओं के लिए कई नए स्मार्ट उपकरण लॉन्च किए गए हैं। इनमें ऐसे स्मार्ट चश्मे शामिल हैं, जो वस्तुओं की पहचान कर सकते हैं, अनुवाद कर सकते हैं और तस्वीरें भी खींच सकते हैं। इसके अलावा, भावना पहचानने और मानव-कंप्यूटर संवाद करने में सक्षम रोबोट तथा एआई तकनीक से लैस 3डी प्रिंटर भी बाजार में आए हैं, जो कई रंगों और विभिन्न सामग्रियों में प्रिंट कर सकते हैं। इस तरह के स्मार्ट उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए नए और आकर्षक विकल्प बन रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में चीन ने 29 करोड़ 80 लाख स्मार्टफोन का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.9 प्रतिशत अधिक है। वहीं, 44 लाख से ज्यादा सेवा रोबोट तैयार किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं।

निर्यात के क्षेत्र में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। पहली तिमाही में निर्धारित आकार से ऊपर के कंप्यूटर, संचार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण उद्यमों के संचयी निर्यात वितरण मूल्य में पिछले वर्ष की तुलना में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इस दौरान चीन ने 2 करोड़ 56 लाख 10 हजार एलसीडी टीवी और 85 अरब एकीकृत सर्किट का निर्यात किया। यह पिछले वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में क्रमशः 9 प्रतिशत और 13.4 प्रतिशत अधिक है।

चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना उद्योग विकास अनुसंधान संस्थान के अधीन इलेक्ट्रॉनिक सूचना अनुसंधान विभाग के उप निदेशक मा श्याओखाई ने बताया कि अगले चरण में चीन “कृत्रिम बुद्धिमत्ता + उपभोग” मॉडल के एकीकृत विकास को और मजबूत करेगा। साथ ही, नए बुद्धिमान व्यावसायिक मॉडल और नए उद्योग प्रारूपों को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि व्यापार-बदली कार्यक्रमों जैसी उपभोग प्रोत्साहन नीतियों को लगातार लागू किया जाएगा। इसके अलावा, स्मार्ट वियरेबल उपकरणों और अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन वीडियो जैसी नई तकनीकों और उत्पादों के अनुसंधान, विकास और प्रचार में भी तेजी लाई जाएगी।

बता दें कि चीन का लक्ष्य स्मार्ट उपभोक्ता उपकरण उद्योग को उच्च स्तरीय, बुद्धिमान और हरित विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है, ताकि उद्योग की क्षमता का और अधिक उपयोग किया जा सके और नई प्रकार की बुद्धिमान अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दिल्ली कैपिटल्स ने खुद अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी! इरफान पठान ने सबसे बड़ी कमजोरी को किया डिकोड

Delhi Capitals Weakness IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 में से सिर्फ चार जीत के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है. अक्षर पटेल की टीम को अपने पिछले 5 मुकाबलों में सिर्फ एक ही जीत मिली है, जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई. इरफान पठान ने टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजह बताई हैं.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए रायपुर पहुंचे हार्दिक पंड्या

hardik pandya joined mumbai Indians squad: कप्तान हार्दिक पंड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अगले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले रायपुर में अपने मुंबई इंडियंस के साथियों के साथ जुड़ गए हैं. वह सोमवार को पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. कहा जा रहा है कि उनकी चोट मामूली है और उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी. मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर पंड्या की एक तस्वीर के साथ लिखा, 'रायपुर में चेक-इन किया.' Fri, 8 May 2026 00:02:14 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee | BJP vs TMC: "0 + 0 = 0", बंगाल BJP अध्यक्ष ने ममता और अखिलेश पर तंज कसा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T19:04:42+00:00

Badruddin Ajmal on Assam results | Himanta Sarma: "Congress को डूबकर मरना चाहिए" #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T19:13:21+00:00

Why Ukraine may restrict its booming surrogacy business | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T19:00:52+00:00

Honey Trap: सावधान! हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर किडनैपिंग और लूट! | Crime News | Honey Trap Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T19:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers