Responsive Scrollable Menu

पोप लियो से वेटिकन सिटी में मिले रुबियो, मध्य पूर्व संघर्ष पर हुई चर्चा

वेटिकन सिटी, 7 मई (आईएएनएस)। पोप लियो XIV से अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुलाकात की। 30 मिनट तक हुई बैठक में मध्य पूर्व संघर्ष को लेकर बात हुई। अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी जानकारी दी।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने इस मुलाकात को लेकर एक छोटा सा बयान जारी किया। जिसके अनुसार, बैठक में मध्य पूर्व की स्थिति और पश्चिमी गोलार्ध से जुड़े साझा मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अमेरिका और होली सी के बीच मजबूत संबंधों, शांति और मानव गरिमा को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वेटिकन की ओर से जारी तस्वीरों में पोप लियो और रुबियो को अपोस्टोलिक पैलेस में हाथ मिलाते और बातचीत करते देखा जा सकता है। बताया गया कि बैठक तय समय से लंबी चली, जिसके कारण पोप अपने अगले कार्यक्रम में करीब 40 मिनट देरी से पहुंचे।

अमेरिका के पहले पोप बने लियो XIV हाल के महीनों में अमेरिका-इजरायल के ईरान पर रुख और ट्रंप प्रशासन की कड़ी आव्रजन नीतियों के आलोचक रहे हैं। इसी वजह से ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक रूप से पोप के खिलाफ टिप्पणी की है।

सोमवार को ही ट्रंप ने दावा किया था कि पोप मानते हैं कि ईरान को परमाणु हथियार मिलना ठीक है। ट्रंप ने यह भी कहा था कि पोप “कई कैथोलिक्स को खतरे में डाल रहे हैं।” हालांकि, पोप लियो ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चर्च का मिशन शांति का संदेश देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैथोलिक चर्च लंबे समय से परमाणु हथियारों का विरोध करता आया है।

पोप ने कहा, “चर्च का काम सुसमाचार और शांति का प्रचार करना है। परमाणु हथियारों के खिलाफ चर्च का रुख वर्षों से स्पष्ट रहा है।”

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भी पोप से मुलाकात की। बैठक के बाद टस्क ने कहा कि दुनिया को अराजकता से बचाने के लिए अच्छे इरादों वाले देशों और नेताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

राहुल गांधी को क्यों लगता है कि ममता की हार पर कांग्रेस को ख़ुश नहीं होना चाहिए?

राहुल गांधी को लगता है कि ममता बनर्जी की हार पर जो कांग्रेसी ख़ुश हैं, वो ग़लत कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के एक तबके को लगता है कि क्षेत्रीय पार्टियां ख़त्म होंगी तो यह उसके हक़ में होगा.

Continue reading on the app

  Sports

खिलाड़ियों से लेकर मालिक तक… लीग में फिक्सिंग का जाल, बोर्ड ने लिया बड़ा एक्शन

Bangladesh Premier League T20: बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल आ गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लीग के 12वें सीजन से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों में कई खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और फ्रैंचाइजी मालिकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. Thu, 07 May 2026 21:18:23 +0530

  Videos
See all

West Bengal में TMC की हार के बाद Mamata Banerjee के समर्थन में आए Akhilesh Yadav | TMC | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:42+00:00

Mandsaur: गर्लफ्रेंड का बर्थडे होटल में मनाने पहुंचा था शख्स, अचानक आ गई पत्नी, दोनों की जमकर धुलाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:54+00:00

David Attenborough 'completely overwhelmed' by the number of birthday messages. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:26+00:00

Suvendu Adhikari के PA की हत्या पर भड़के BJP MP Soumitra Khan, बोले-9 तारीख के बाद चुन-चुनकर...| TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:10:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers