Responsive Scrollable Menu

रांची की इस महिला के हाथ की आलू बिरयानी बनी सुपरहिट, 5 किलो तक आते हैं ऑर्डर, रेट भी बेहद कम

रांची की अपारूपा ने अपने हुनर को ही अपनी पहचान बना लिया. घर के किचन से शुरू हुआ उनका बिरयानी बिजनेस आज शानदार कमाई का जरिया बन चुका है. बंगाली स्टाइल आलू बिरयानी से लेकर प्रॉन ग्रेवी और मछली बिरयानी तक, उनके हाथ के स्वाद के लोग इतने दीवाने हैं कि हर दूसरे दिन बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं.

Continue reading on the app

वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, AI बताएगा:रेलवे 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम बदल रहा, अगस्त से हाईटेक मॉड्यूल पर शिफ्ट होंगी ट्रेनें

भारतीय रेलवे अपने 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को पूरी तरह बदलने जा रहा है। नया सिस्टम AI की मदद से बताएगा कि वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और अगस्त से ट्रेनों को नए अपग्रेड सिस्टम पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। वर्तमान रिजर्वेशन सिस्टम साल 1986 में शुरू हुआ था। पिछले 40 सालों में इसमें कई छोटे बदलाव किए गए, लेकिन अब इसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से पूरी तरह नया किया गया है, ताकि इसकी क्षमता बढ़ाई जा सके। सवाल-जवाब में जानिए नए सिस्टम और रेलवन एप से क्या फायदे होंगे: सवाल 1: रेलवे अपने रिजर्वेशन सिस्टम में क्या बदलने जा रहा है? जवाब: रेलवे 40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। अगस्त से ट्रेनों को पुराने सिस्टम से नए और एडवांस सिस्टम पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसका मकसद बुकिंग क्षमता को बढ़ाना और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना है। सवाल 2: रेल मंत्री ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए हैं? जवाब: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सिस्टम अपग्रेड करते समय यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। वैष्णव ने शिफ्टिंग को स्मूथ और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। सवाल 3: देश में ऑनलाइन टिकट बुकिंग का चलन कितना बढ़ा है? जवाब: रेलवे के मुताबिक, आज देश में कुल टिकटिंग डिमांड का लगभग 88% हिस्सा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पूरा होता है। 2002 में इंटरनेट टिकटिंग की शुरुआत एक बड़ा माइलस्टोन थी, जिसके बाद अब ज्यादातर लोग काउंटर के बजाय मोबाइल से टिकट बुक करना पसंद करते हैं। सवाल 4: रेल वन (RailOne) एप क्या है और यह कितना लोकप्रिय हो रहा है? जवाब: रेलवे का नया मोबाइल एप है, जिसे पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। एक साल से भी कम समय में इसे 3.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। गूगल प्ले स्टोर से इसे 3.16 करोड़ और एप्पल के iOS से 33.17 लाख बार डाउनलोड किया गया है। सवाल 5: नए एप में वेटिंग लिस्ट प्रिडिक्शन की सटीकता कितनी है? जवाब: पहले वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावना बताने की सटीकता केवल 53% थी, जो अब AI-आधारित प्रिडिक्शन की मदद से बढ़कर 94% हो गई है। अब यात्री को टिकट बुक करते समय ही पता चल जाएगा कि उसकी सीट कंफर्म होगी या नहीं। सवाल 6: रेल वन एप पर रोजाना कितने टिकट बुक किए जा रहे हैं? जवाब: इस एप के जरिए रोजाना देश भर में 9.29 लाख टिकट बुक होते हैं। इनमें 7.2 लाख अनरिजर्व्ड (जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट) और 2.09 लाख रिजर्व्ड टिकट शामिल हैं। सवाल 7: क्या इस एप से यात्रा के दौरान अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं? जवाब: हां, रेलवन एप एक 'ऑल-इन-वन' प्लेटफॉर्म है। इसमें टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और रिफंड के साथ-साथ लाइव ट्रेन स्टेटस, प्लेटफॉर्म नंबर, कोच पोजीशन और 'रेल मदद' जैसी सेवाएं शामिल हैं। यात्री इसी एप से खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं, जो सीधे उनकी सीट पर पहुंचता है। सवाल 8: रेल टिकट पर सरकार कितनी सब्सिडी दे रही है? जवाब: भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2024-25 में पैसेंजर टिकटों पर कुल 60,239 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी है। सवाल 9: आम आदमी के लिए इस सब्सिडी का क्या मतलब है? जवाब: इसे आसान भाषा में समझें तो हर यात्री को किराए पर औसतन 43% का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर रेलवे को एक यात्री को सेवा देने में 100 रुपए का खर्च आता है, तो वह बदले में यात्री से केवल 57 रुपए ही वसूलता है। ------------- ये खबर भी पढ़ें… रेलवन एप से जनरल टिकट पर आज से 3% डिस्काउंट: नई स्कीम 6 महीने के लिए लागू; R-वॉलेट से पेमेंट करने पर 6% की छूट रेलवन (RailOne) एप के जरिए अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट बुक करके UPI, क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करने पर आज से 3% डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा रेलवन एप से टिकट बुक करके अगर पमेंट R-वॉलेट से किया तो दुगना फायदा मिलेगा। क्योंकि इससे जनरल टिकट बुक करने पर 3% छूट पहले से दी जा रही थी। इसे आज से बढ़ाकर 6% कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

खिलाड़ियों से लेकर मालिक तक… लीग में फिक्सिंग का जाल, बोर्ड ने लिया बड़ा एक्शन

Bangladesh Premier League T20: बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल आ गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लीग के 12वें सीजन से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों में कई खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और फ्रैंचाइजी मालिकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. Thu, 07 May 2026 21:18:23 +0530

  Videos
See all

West Bengal में TMC की हार के बाद Mamata Banerjee के समर्थन में आए Akhilesh Yadav | TMC | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:42+00:00

Suvendu Adhikari के PA की हत्या पर भड़के BJP MP Soumitra Khan, बोले-9 तारीख के बाद चुन-चुनकर...| TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:10:10+00:00

Mandsaur: गर्लफ्रेंड का बर्थडे होटल में मनाने पहुंचा था शख्स, अचानक आ गई पत्नी, दोनों की जमकर धुलाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:54+00:00

News Ki Pathshala | BJP vs TMC: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर की सुवेंदु के PA की हत्या? | #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:03:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers