Gold-Silver Prices: फिर से सोने-चांदी ने पकड़ ली रफ्तार, सोना 2 लाख तो चांदी जाएगी 3 लाख पार?
Gold-Silver Prices Today: पीस डील के बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है.
Kartavya Trailer: 'कर्तव्य' में सैफ अली खान का दमदार अवतार, पुलिस अफसर बनकर सुलझाएंगे बड़ी गुत्थी
Kartavya Trailer: सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सैफ एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। ये शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। सके ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का दमदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
ड्यूटी और परिवार के बीच फंसा एक पुलिस अफसर
फिल्म में सैफ अली खान पवन मलिक नाम के पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है, जबकि वह पुलिस सुरक्षा में होता है। इस घटना के बाद पवन मलिक सवालों के घेरे में आ जाते हैं।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, उनके सामने राजनीति, सत्ता और भ्रष्टाचार से जुड़ा बड़ा जाल खुलने लगता है। दूसरी तरफ उनके परिवार पर भी खतरा मंडराने लगता है, जिसकी वजह उनके भाई से जुड़ा एक मामला है।
ट्रेलर में सैफ का किरदार एक ‘महादेव का भक्त’ बताया गया है, जो अपने कर्तव्य और परिवार की सुरक्षा के बीच कठिन फैसले लेने को मजबूर हो जाता है।
सैफ अली खान ने अपने किरदार के बारे में किया खुलासा
ट्रेलर लॉन्च के दौरान सैफ अली खान ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पवन मलिक ऐसा इंसान है जो हर पल खुद से संघर्ष कर रहा है।
सैफ ने कहा, “यह किरदार सही और गलत के बीच फंसा हुआ है। उसे लगातार यह तय करना पड़ता है कि उसे अपने सिद्धांत बचाने हैं या अपने परिवार को सुरक्षित रखना है। फिल्म आसान जवाब नहीं देती, बल्कि दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।”
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
‘कर्तव्य’ का निर्देशन पुलकित ने किया है, जबकि फिल्म को गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा रसीका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘कर्तव्य’ 15 मई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Haribhoomi






















