Responsive Scrollable Menu

'आप काले हो, काला एक्टर नहीं चाहिए...', इस स्टार ने खोली बॉलीवुड की पोलपट्टी, डार्क स्किन की वजह से हुआ था रिजेक्ट

Dibyendu Bhattacharya Facing Rejection Due to Dark Skin: एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्य आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी दमदार अदाकारी और अलग तरह के किरदारों की बदौलत उन्होंने फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में एक खास जगह बनाई है. देव डी, ब्लैक फ्राइडे, चिट्टागोंग, लूप लपेटा और लुटेरा जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिब्येंदु ने हाल ही में बॉलीवुड और विज्ञापन जगत में मौजूद रंगभेद को लेकर खुलकर बात की है.

जी हां, एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आज भी इंडस्ट्री में स्किन कलर के आधार पर कलाकारों को जज किया जाता है. उन्होंने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना साझा की, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया. तो चलिए आपको बताते हैं दिब्येंदु भट्टाचार्य ने रंगभेद को लेकर क्या कुछ कहा?

“काला होने की वजह से मुझे रिप्लेस कर दिया गया”

आपको बता दें कि एक बातचीत में दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बताया कि उन्हें हाल ही में एक विज्ञापन के लिए कास्ट किया गया था. कई दिनों तक बातचीत और तैयारियां चलती रहीं, लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक तीन दिन पहले उन्हें यह कहकर प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया कि उनका रंग सांवला है. एक्टर से कहा गया, 'नहीं दादा, आपको रिप्लेस कर दिया क्योंकि आप काले हो और काला एक्टर नहीं चाहिए.'

बातचीत के दौरान दिब्येंदु ने कहा, “करीब 4-5 दिनों तक लगातार बातचीत चल रही थी. जब मैंने शूट से तीन दिन पहले पूछा कि शूट हो रहा है या नहीं, तब मुझे बताया गया कि मुझे रिप्लेस कर दिया गया है. वजह ये थी कि उन्हें ‘काला’ एक्टर नहीं चाहिए था.” उनकी ये बात सुनकर फैंस भी हैरान रह गए. एक्टर ने कहा कि ये केवल उनके साथ नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में कई कलाकारों के साथ होता है, लेकिन लोग अक्सर खुलकर इस पर बात नहीं करते.

“समाज की सोच बदलना आसान नहीं”

दिब्येंदु भट्टाचार्य ने आगे कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, लेकिन इसे बदलना आसान नहीं है. उनका मानना है कि जब तक बच्चों को बचपन से सही सामाजिक मूल्य और नैतिकता नहीं सिखाई जाएगी, तब तक समाज में मौजूद ऐसी मानसिकता खत्म नहीं होगी. उन्होंने कहा, “अगर बच्चों को शुरू से ही इंसानियत, बराबरी और दूसरों का सम्मान करना नहीं सिखाया जाएगा, तो ऐसी सोच बदलना मुश्किल है.”

जापान और कोरिया का दिया उदाहरण

बातचीत के दौरान दिब्येंदु ने जापान और कोरिया जैसे देशों का उदाहरण भी दिया. उनके मुताबिक वहां बच्चों को कम उम्र से ही अनुशासन, सम्मान और सामाजिक व्यवहार की शिक्षा दी जाती है. उन्होंने कहा कि भारत में ये काफी हद तक परिवार और परवरिश पर निर्भर करता है. अगर घर से सही सीख मिले, तो समाज में भेदभाव जैसी चीजें धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं.

अभिनय से बनाई अलग पहचान

दिब्येंदु भट्टाचार्य उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने बिना किसी स्टारडम या ग्लैमर इमेज के केवल अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं. हाल ही में एक्टर वेब सीरीज अनदेखी के चौथे सीजन में नजर आए, जहां उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई. इससे पहले उन्होंने नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज मामला लीगल है में भी अहम भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें: 'पवन सिंह चाहते हैं उनकी पत्नी हमेशा घूंघट में रहे', ज्योति सिंह ने खोला पावर स्टार का कच्चा चिट्ठा

Continue reading on the app

बिना JEE Main और Advanced मिल रहा IIT में दाखिला, कैसे करवाएं एडमिशन? पढ़ें पूरा प्रोसेस

देश का सबसे मशहूर संस्थान Indian Institute of Technology Madras ने छात्रों के लिए एक खास मौका दिया है. आईआईटी मद्रास ने अपने चार वर्षीय ऑनलाइन बीएस प्रोग्राम इन डेटा साइंस एंड एप्लिकेशन में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. खास बात यह है कि इस कोर्स में दाखिले के लिए जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड स्कोर जरूरी नहीं है. इच्छुक छात्र 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा. इसी वजह से देशभर में हजारों छात्र इस प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं. छात्र अपनी रेगुलर पढ़ाई या नौकरी के साथ भी इस डिग्री को कर सकते हैं. 

JEE एडवांस्ड क्वालिफाई छात्रों को कैसे मिलेगा एडमिशन? 

जो छात्र जेईई मेन के आधार पर जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, उन्हें इस कोर्स में सीधे प्रवेश मिलेगा/ वहीं, जिन्होंने जेईई मेन नहीं दिया है या जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई नहीं किया है, उन्हें क्वालिफायर प्रक्रिया से गुजरना होगा/

बिना जेईई के ऐसे मिलेगा एडमिशन

बीएस प्रोग्राम इन डेटा साइंस एंड एप्लिकेशन में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही 10वीं में मैथ्स और इंग्लिश विषय होना चाहिए. कक्षा 11 की परीक्षा दे चुके छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि उन्हें 12वीं पास करने के बाद ही कोर्स में प्रवेश मिलेगा. इस कोर्स के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है. यानी किसी भी उम्र का व्यक्ति इस प्रोग्राम में शामिल हो सकता है.

क्वालिफायर रूट से ऐसे होगा चयन

जिन छात्रों को डायरेक्ट एंट्री नहीं मिलेगी, उन्हें चार सप्ताह का ऑनलाइन प्रीपेटरी मॉड्यूल पूरा करना होगा. इस दौरान छात्रों को लेक्चर वीडियो, लाइव क्लास और असाइनमेंट दिए जाएंगे. क्वालिफायर प्रक्रिया में चार विषय शामिल होंगे अंग्रेजी, डेटा साइंस के लिए गणित,  डेटा साइंस के लिए सांख्यिकी और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग हर सप्ताह असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य होगा. चार सप्ताह पूरे होने के बाद क्वालिफायर परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कोर्स में प्रवेश मिलेगा.

फुल टाइम जॉब के साथ भी कर सकते हैं कोर्स

आईआईटी मद्रास का यह ऑनलाइन कोर्स काफी आसान बनाया गया है. छात्र इसे अपनी रेगुलर कॉलेज डिग्री या फुल टाइम नौकरी के साथ भी कर सकते हैं. यही वजह है कि यह प्रोग्राम युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस कोर्स का उद्देश्य डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और एम्बेडेड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बढ़ती मांग को पूरा करना है. उद्योगों में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जरूरत को देखते हुए इस प्रोग्राम को डिजाइन किया गया है.

मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन की सुविधा

इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टीपल एग्जिट सिस्टम है. यदि कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ता है, तब भी उसे उसके पूरे किए गए लेवल के अनुसार सर्टिफिकेट या डिग्री मिलेगी.

  • 1 साल बाद: फाउंडेशन सर्टिफिकेट
  • 2 साल बाद: डेटा साइंस या प्रोग्रामिंग में डिप्लोमा
  • 3 साल बाद: BSc डिग्री
  • 4 साल बाद: BS डिग्री

कितने लेवल में तैयार किया गया है पूरा प्रोग्राम

इस कोर्स को छह अलग-अलग लेवल में बांटा गया है. इसमें फाउंडेशन, डिप्लोमा, BSc, BS, PG डिप्लोमा और MTech स्तर शामिल हैं.

  • फाउंडेशन लेवल: 32 क्रेडिट
  • डिप्लोमा लेवल: 27 क्रेडिट
  • BSc लेवल: 28 क्रेडिट
  • BS लेवल: 28 क्रेडिट
  • PG डिप्लोमा (AI और ML): 20 क्रेडिट
  • MTech (AI और ML): 20 क्रेडिट

फीस स्ट्रक्चर भी जारी

जनवरी 2026 सत्र के लिए फीस संरचना भी जारी कर दी गई है.

  • केवल फाउंडेशन: ₹48,000
  • फाउंडेशन + एक डिप्लोमा: ₹1.29 लाख
  • फाउंडेशन + दो डिप्लोमा: ₹2.10 लाख
  • BSc डिग्री: ₹2.86 लाख से ₹3.10 लाख
  • BS डिग्री: ₹3.86 लाख से ₹4.50 लाख
  • PG डिप्लोमा (AI और ML): ₹4.86 लाख से ₹5.90 लाख
  • MTech (AI और ML): ₹6.86 लाख से ₹7.90 लाख

ऑनलाइन शिक्षा में नया विकल्प

आईआईटी मद्रास का यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर माना जा रहा है, जो बिना जेईई के आईआईटी से पढ़ाई करना चाहते हैं. साथ ही नौकरी या दूसरी पढ़ाई के साथ स्किल बढ़ाने वाले युवाओं के लिए भी यह कोर्स काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Board 12th Result 2026 Out: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सिर्फ 48 घंटे का समय… BCCI की गाइडलाइंस के बाद सभी टीमों को करना है ये काम, PBKS की खास मीटिंग

IPL 2026: पंजाब किंग्स बीसीसीआई की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइंस पर खिलाड़ियों के साथ चर्चा करने जा रही है. बीसीसीआई ने सभी टीमों को खिलाड़ियों के साथ बैठक करने के लिए कहा है और लिखित सहमति मांगी है. Sat, 09 May 2026 18:59:15 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin : अखिलेश यादव ने EVM पर क्या कह दिया है? | Bengal CM Suvendu Adhikari|Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:06+00:00

APKA RAJYA: Meerut में युवती को शादी का झांसा देकर 10 साल तक शोषण, फिर जान से मारने की धमकी | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:52+00:00

Basti में Gas Cylinder को लेकर बवाल | #upnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:18+00:00

Mahabharat: टूटा INDIA Alliance! | West Bengal CM Oath Ceremony | Suvendu | Mamata | PM Modi | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers