Responsive Scrollable Menu

Indian Rupee ने दिखाया दम, गिरावट से उबरकर US Dollar के मुकाबले 94.26 पर हुआ क्लोज

रुपया शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बृहस्पतिवार को 23 पैसे की बढ़त के साथ 94.26 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी डॉलर सूचकांक के ऊपरी स्तर से नीचे आने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदों से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं। हालांकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और आयातकों की सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की मांग जैसे कारकों ने रुपये की तीव्र वृद्धि को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अत्यधिक अस्थिर रहा। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे कम है। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 94.90 के निचले और 94.08 के उच्च स्तर तक पहुंचा। कारोबार के अंत में रुपया 94.26 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की वृद्धि दर्शाता है। बुधवार को रुपया 69 पैसे मजबूत होकर 94.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिका एवं ईरान के बीच तनाव कम होने और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से वैश्विक जोखिम संबंधी धारणा सुधरने से रुपये के मजबूत होने की उम्मीद है।

अमेरिकी डॉलर में गिरावट भी रुपये को समर्थन दे सकती है।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘हालांकि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और विदेशी निवेशकों की निकासी से तेज बढ़त सीमित हो सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपये के हाजिर भाव के 93.80 से 94.40 के बीच रहने के आसार हैं।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.86 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 114 अंक टूटकर 77,844.52 अंक पर जबकि निफ्टी 4.30 अंक फिसलकर 24,326.65 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.23 प्रतिशत गिरावट के साथ 99.01 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 5,834.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

8 मई से सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्य आयोजन, जानें क्या है ‘विरासत वर्ष के 75 वर्ष’ समारोह?

8 से 11 मई के बीच सोमनाथ मंदिर परिसर में होने वाला 'विरासत वर्ष के 75 वर्ष' का अपना एक खास मिशन है. यह आयोजन देश की समृद्ध परंपराओं और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा. देशवासियों में सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक चेतना बढाने की पहल है.

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav: दो से तीन हुए सूर्यकुमार यादव और देविशा, पत्‍नी ने दिया बेटी को जन्‍म, सामने आई 'नन्‍ही परी' की पहली झलक

Suryakumar Yadav Baby Girl: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बेबी गर्ल के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। Thu, 07 May 2026 21:17:17 +0530

  Videos
See all

Mandsaur: गर्लफ्रेंड का बर्थडे होटल में मनाने पहुंचा था शख्स, अचानक आ गई पत्नी, दोनों की जमकर धुलाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:54+00:00

Suvendu Adhikari के PA की हत्या पर भड़के BJP MP Soumitra Khan, बोले-9 तारीख के बाद चुन-चुनकर...| TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:10:10+00:00

West Bengal में TMC की हार के बाद Mamata Banerjee के समर्थन में आए Akhilesh Yadav | TMC | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:42+00:00

News Ki Pathshala | BJP vs TMC: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर की सुवेंदु के PA की हत्या? | #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:03:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers