Responsive Scrollable Menu

तमकनाला में बेली ब्रिज बहने के बाद CM धामी अलर्ट, कनेक्टिविटी जल्द बहाल करने के निर्देश

देहरादून में चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में बेली ब्रिज बहने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार हालात की जानकारी ले रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने चमोली जिलाधिकारी और गढ़वाल मंडल आयुक्त से बात कर राहत-बचाव कार्यों के साथ सड़क संपर्क जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित इलाकों में राशन, दवाइयों और दूसरी जरूरी वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सड़क संपर्क बाधित रहने की स्थिति में वैकल्पिक रास्तों और अन्य माध्यमों से ग्रामीणों तक जरूरी सामान पहुंचाया जाए।

जल्द बहाल हो ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग

सीएम धामी ने ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर आवाजाही जल्द शुरू करने के लिए सभी विकल्पों पर काम करने को कहा है। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर नुकसान और मौजूदा स्थिति का आकलन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बदलते मौसम और नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

SEOC से 24 घंटे निगरानी

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से चमोली सहित प्रदेश के संवेदनशील इलाकों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच लगातार संपर्क रखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ते ही राहत एवं बचाव टीमों को सक्रिय किया जा सके।

तेज बहाव में बह गया था बेली ब्रिज

सोमवार को तमकनाला में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से 123 BRTF, सुराईथोटा द्वारा बनाया गया बेली ब्रिज बह गया था। तेज बहाव में एक व्यक्ति और एक कैंपर वाहन के बहने की भी सूचना मिली थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग से रिपोर्ट ली और राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। SDRF और NDRF की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें भी मौके पर जुटी हैं।

Continue reading on the app

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, लोमड़ी से की तुलना- 'खाते देश का हैं लड़ते पड़ोसी के लिए'

जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने सितारों की चुप्पी पर कटाक्ष किया था. अब झारखंड छात्र आंदोलन में पुलिस लाठीचार्ज के बाद पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर सवाल उठाए. कंगना रनौत भी विवाद में कूद पड़ी हैं. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह पर तीखा प्रहार किया है. कंगना रनौत ने दिग्गज एक्टर की लोमड़ी से तुलना की.

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का दिल्ली प्रीमियर लीग में तांडव, चार मैच में 4 फिफ्टी ठोककर गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. सार्थक लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और वह टीम के कप्तान भी हैं. अबतक सार्थक ने अपनी टीम के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का रहा है. Wed, 12 Aug 2026 09:29:46 +0530

  Videos
See all

Ranchi: हक की लड़ाई में फर्जी केस, जेल और पिटने के लिए तैयार JPSC-JSSC प्रोटेस्टर्स #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T05:03:06+00:00

Breaking On Jharkhand Protest News LIVE: झारखंड बंद, एक्शन शुरू! | Ranchi | Rahul | Hemant Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:53:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers