Responsive Scrollable Menu

'मैं निजी तौर पर इस बारे में अधिक...', बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान के बॉलर शाहीन अफरीदी ने कह दी बड़ी बात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का 8 मई से बांग्लादेश दौरा शुरु होगा. जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगा, जिसके लिए पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश पहुंच गई है और तैयारियां शुरु कर दी है. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम मानी जा रही है. WTC के प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान इस वक्त पांचवे नंबर पर है. जबकि बांग्लादेश की टीम 8वें नंबर पर हैं. वहीं इस टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि उनका लक्ष्य सिर्फ यह सीरीज जीतना नहीं बल्कि WTC है. 

पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट सीरीज में मिली थी बांग्लादेश से हार

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने अपने घर पर पिछली बार साल 2024 में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें दोनों मैचों में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया था. यह पहली बार था जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया था. अब इस हार पर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने कहा कि वो बात अब पुरानी हो गई. मैं निजी तौर पर इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता. हमारा लक्ष्य अभी वर्तमान और भविष्य पर फोकस करना है. 

बांग्लादेश के हालात हमारे लिए अनुकूल रहेंगे - शाहीन अफरीदी 

शाहीन अफरीदी ने कहा कि हम सिर्फ एक सीरीज जीतने की नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ट्रॉफी जीतने की तैयारी कर रहे हैं. एक टीम के रूप में हमारा टारगेट काफी बड़ा है और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. पाकिस्तान में इस टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए हमे काफी वक्त मिला और अब पिछले 2, 3 दिनों से हम यहां (बांग्लादेश) तैयारी कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि यहां के हालात हमारे पक्ष में होंगे, जिससे हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेल सकें. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी, RCB के खिलाफ मैच से पहले आया बड़ा अपडेट

टेस्ट क्रिकेट में अपना बेस्ट प्रदर्शन होगा - शाहीन अफरीदी

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि हमने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में अब तक सिर्फ एक टेस्ट सीरीज खेली हैं, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर थी. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हम एक मैच जीते जबकि एक में हमे हार का सामना करना पड़ा. हम सिर्फ एक सीरीज पर फोकस नहीं कर सकते. हमारा लक्ष्य WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की करना है, जो हमारी टीम समझती है. 

पाकिस्तान का पिछले 3 WTC में रहा खराब प्रदर्शन

पाकिस्तान के पिछले 3 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 2019-21 की WTC में 5वें नंबर पर खत्म किया था. इसके बाद साल 2021-23 WTC में पाकिस्तान की टीम 7वें नंबर पर रही थी. जबकि पिछली बार WTC 2023-25 में पाकिस्तान की टीम आखिरी स्थान यानी 9वें नंबर पर खत्म किया था. ऐसे में अब शाहीन अफरीदी वर्ल्ड टेस्ट चैंपिशनशिप के फाइनल जीतने की बात कर रहे हैं, जो पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है. 

यह भी पढ़ें:  पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड नहीं.... SRH अपने इस खिलाड़ी को दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी, क्या नाम जानते हैं आप?

Continue reading on the app

स्कूटी खरीदने का बहाना बना बेटे ने दिया बड़ा सरप्राइज, घर पहुंची चमचमाती कार, खुशी से भावुक हो गए मां-बाप!

स्कूटी खरीदने का बहाना बनाकर बेटे ने अपने माता-पिता को BMW X1 कार गिफ्ट कर दी. सरप्राइज देखकर मां-बाप भावुक हो गए और यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

78 पारी बाद डक का शिकार...दुनिया के वो 5 बल्लेबाज, जो टेस्ट में सबसे ज्यादा पारी खेलने के बाद हुए जीरो पर आउट

5 batsman Most innings before first duck in Test: क्रिकेट के मैदान पर जीरो पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक डरावने सपने जैसा होता है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे महारथी भी हुए हैं, जिन्होंने अपनी एकाग्रता और तकनीक के दम पर इस 'कलंक' को सालों तक खुद से दूर रखा. आज हम उन पांच महान बल्लेबाजों के बारे में इस आर्टिकल में जानेंगे, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत के बाद शून्य के आंकड़े को छूने से पहले सबसे लंबी दूरी तय की. Thu, 7 May 2026 17:30:37 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari's PA Murder News LIVE: शुभेंदु के PA की हत्या पर एक्शन शुरू | Breaking News | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T12:44:30+00:00

Chandranath Rath Murder | बेटे को याद कर बिलख उठी PA की मां, दिल दहलाने वाला दृश्य | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T12:41:35+00:00

WB Election Results: टूट गई TMC, ममता से भिड़ीं Saayoni Ghosh, Abhishek Banerjee देंगे इस्तीफा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T12:45:06+00:00

Suvendu PA Case | Mamata Banerjee: सुवेंदु के PA की हत्या पर क्यों नहीं बोल रहे Akhilesh Yadav? BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T12:41:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers