मिक्स वेज रायता रेसिपी: गर्मी में शरीर में घोल देगा ठंडक, मिनटों में होगा तैयार, जानें सिंपल रेसिपी
Mix Veg Raita Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही खाने में हल्के और ठंडक देने वाले विकल्पों की तलाश बढ़ जाती है। ऐसे में मिक्स वेज रायता एक ऐसा डिश है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देता है। दही की ठंडक और सब्जियों की ताजगी मिलकर इसे गर्मी का परफेक्ट साथी बना देती है।
खास बात यह है कि मिक्स वेज रायता बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह हर तरह के खाने के साथ आसानी से फिट हो जाता है। चाहे दाल-चावल हो या पराठा, रायता हर डिश का स्वाद दोगुना कर देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और जरूरी सामग्री।
मिक्स वेज रायता बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप ताजा दही
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ खीरा
- 1/4 कप बारीक कटी गाजर
- 1/4 कप बारीक कटा टमाटर (बीज हटाकर)
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा प्याज (वैकल्पिक)
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1/2 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- थोड़ी सी हरी धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)
मिक्स वेज रायता बनाने का तरीका
गर्मी की लोकप्रिय डिश मिक्स वेज रायता बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले दही को एक बड़े बाउल में लें और अच्छे से फेंट लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। दही जितना स्मूद होगा, रायता उतना ही स्वादिष्ट बनेगा।
अब खीरा, गाजर, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। खीरे का पानी हल्का निचोड़ लें ताकि रायता ज्यादा पतला न हो। फेंटे हुए दही में सभी कटी हुई सब्जियां डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर फिर से मिक्स करें।
अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा काला नमक और पुदीना पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा। तैयार रायते को हरी धनिया से गार्निश करें और 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा-ठंडा रायता खाने का मजा ही अलग होता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
Skin Rashes: गर्मी में घमौरियों ने कर दिया है परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से पा सकते हैं जल्द राहत
Besan Gatte ki Sabji: मेहमानों के लिए बनाएं दही वाली बेसन गट्टे की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल बन सकता है दिल का दुश्मन, इन तरीकों से तेजी से करें कंट्रोल!
विराट-युवराज के साथ क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी का निधन, 36 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
भारतीय क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई। भारत अंडर-19 टीम के पूर्व खिलाड़ी और पंजाब के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह सिर्फ 36 साल के थे। उनकी मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई। अमनप्रीत के अचानक निधन से पंजाब क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर।
अमनप्रीत सिंह गिल उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और युवा स्तर पर भारत के लिए भी खेले। वह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अंडर-19 टीम में भी खेल चुके थे। दोनों ने जूनियर क्रिकेट के दिनों में साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था।
Deeply saddened to hear about Amanpreet Singh Gill’s passing. Shared the dressing room in our early days, he was a quiet, hardworking cricketer who loved the game. My heartfelt condolences to his family and loved ones. Rest in peace ???????? Om Shanti#AmanpreetSinghGill@pcacricket
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 6, 2026
अमनप्रीत ने साल 2006 से 2008 के बीच पंजाब के लिए 6 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 11 विकेट हासिल किए। वह मीडियम पेस गेंदबाज थे और अपनी अनुशासित गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते थे। घरेलू क्रिकेट के अलावा वह आईपीएल के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का भी हिस्सा रहे थे, जिसे अब पंजाब किंग्स के नाम से जाना जाता है।
विराट कोहली ने भी अपने पुराने साथी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना और हिम्मत भेज रहा हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।'
Shocked and saddened to hear about Amanpreet Gill’s passing. Sending prayers and strength to his family and loved ones. Rest in peace. Om Shanti ????
— Virat Kohli (@imVkohli) May 7, 2026
क्रिकेट से संन्यास के बाद भी अमनप्रीत पंजाब क्रिकेट से जुड़े रहे। वह पंजाब की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी रह चुके थे और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे थे।
उनके निधन पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर शोक जताया। पीसीए ने अपने बयान में कहा कि अमनप्रीत सिंह गिल के निधन से क्रिकेट जगत ने एक समर्पित खिलाड़ी खो दिया है। संस्था ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज ने भी अमनप्रीत को श्रद्धांजलि दी। युवराज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शुरुआती दिनों में उन्होंने अमनप्रीत के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। वह शांत स्वभाव के मेहनती क्रिकेटर थे और खेल से बेहद प्यार करते थे।
अमनप्रीत ने 2007 में भारत की अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड, मलेशिया और श्रीलंका का दौरा भी किया था। उन्होंने कई यूथ वनडे और एक तीन दिवसीय यूथ टेस्ट मैच भी खेला। हालांकि, वह 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके थे। उनके निधन से पंजाब क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है और क्रिकेट जगत उन्हें एक मेहनती और समर्पित खिलाड़ी के रूप में याद कर रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






