थलापति विजय का CM सपना टूटा? कांग्रेस छोड़ किसी और ने नहीं दिया समर्थन, गेम के पीछे कौन
Thalapathy Vijay Faces Difficulties To From Government: टीवीके नेता थलापति विजय ने 113 विधायकों के समर्थन का दावा कर सरकार बनाने की पहल की है लेकिन राज्यपाल ने उनके झटका दे दिया है. राज्यपाल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आप पहले विधायकों का समर्थन दिखाइए फिर सरकार बनाइए. इस मामले में विजय उलझ गए हैं क्योंकि उनके पास फिलहाल केवल 113 विधायकों का समर्थन है जबकि जादुई आंकड़ा 118 विधायकों है. बीते 24 घंटे में उनको किसी अन्य छोटे दल ने समर्थन का कोई ताजा भरोसा नहीं दिया है. ऐसे में विजय के सीएम बनने की राह उलझने लगी है.
सुवेंदु के पीए की कार को पहले SUV से रोका:अचानक बाइक सवार आया, गोलियां बरसा दीं; जानिए हमलावरों ने हत्या को कैसे अंजाम दिया
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमनगर जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। हमलावर ने उन्हें सीने में दो और एक पेट में गोली मारी। चंद्रनाथ पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। सुवेंदु जब तृणमूल कांग्रेस में थे, तब से चंद्रनाथ उनके लिए काम कर रहे ते। उन्होंने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। भवानीपुर वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममजा बनर्जी को विधानसभा चुनाव में करीब 15 हजार वोटों से हराया है। रिजल्ट के 3 दिन बाद उनकी हत्या हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उनपर गोली एकदम करीब से चलाई गई थी, जिससे लगता है कि हमला पूरी तरह प्री-प्लांड था। फर्जी नंबर प्लेट, रास्ता ब्लॉक कर गाड़ी रुकवाई, टाइमलाइन समझिए -------------------------------- सुवेंदु के PA की हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या:10 राउंड फायरिंग, 2 गोलियां सीने के आर-पार, एक पेट में लगी पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)








