Rohit Sharma: 'तो मैं क्या करूं मैडम...' रोहित के साथ सेल्फी लेने दौड़ी-दौड़ी आई महिला, आगे जो हुआ देखकर हंसी आएगी
आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि एक फैन के साथ हुआ मजेदार पल है। रोहित का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक फैन उनके साथ सेल्फी लेते समय इतनी ज्यादा एक्साइटेड हो जाती कि खुद पर काबू नहीं रख पाती।
दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम बस की तरफ जाते समय एक महिला फैन ने रोहित शर्मा को सेल्फी के लिए रोक लिया। हमेशा की तरह रोहित ने भी फैन को निराश नहीं किया और फोटो के लिए रुक गए। लेकिन तभी एक छोटी सी गड़बड़ी हो गई।
फैन का फोन अचानक बंद हो गया और वह घबरा गई। टीम बस रवाना होने वाली थी और रोहित भी जल्दी में दिखाई दे रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने धैर्य रखा और फैन का इंतजार किया ताकि वह फोन ठीक करके सेल्फी ले सके।
“Ro, tell us if you ever had any awkward fan interaction?” ???????? pic.twitter.com/RHI9UdPiLF
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 9, 2026
वीडियो में दिख रहा है कि फैन बार-बार रोहित से कुछ सेकंड रुकने की गुजारिश करती है। शुरुआत में रोहित थोड़ा असहज नजर आते हैं, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए फोटो के लिए तैयार हो जाते। जैसे ही सेल्फी क्लिक होती है, फैन खुशी से जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। आसपास मौजूद लोग भी यह देखकर हंसने लगते हैं। बाद में सिक्योरिटी स्टाफ फैन को साइड में ले जाता है और रोहित टीम बस की ओर बढ़ जाते हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा। फैंस रोहित शर्मा के शांत स्वभाव और उनके धैर्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद रोहित हमेशा फैंस का सम्मान करते हैं।
दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने मैदान पर भी शानदार वापसी की है। चोट से उबरने के बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए जोरदार पारी खेली। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 84 रन बनाए और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस ने 229 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर आईपीएल इतिहास का अपना सबसे सफल रन चेज भी दर्ज किया।
रोहित इससे पहले हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पांच मैचों से बाहर थे। फिलहाल मुंबई इंडियंस ने 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल की हैं और टीम के छह अंक हैं। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम को अपने बाकी चारों मुकाबले जीतने होंगे।
Summer Travel Tips: गर्मी में ट्रैवल करते वक्त ध्यान रखें 5 बातें, सफर होगा आरामदायक और मजेदार
Summer Travel Tips: गर्मियों की छुट्टियां आते ही लोग घूमने-फिरने का प्लान बनाने लगते हैं। लेकिन तेज धूप, लू और बढ़ते तापमान के बीच सफर करना कई बार मुश्किल भरा भी हो सकता है। अगर तैयारी सही न हो, तो मजेदार ट्रिप भी थकान और परेशानी में बदल सकती है।
ऐसे में जरूरी है कि गर्मी में यात्रा करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए। सही प्लानिंग और छोटी-छोटी सावधानियां आपके सफर को न सिर्फ सुरक्षित बनाएंगी, बल्कि आपको हर पल एन्जॉय करने का मौका भी देंगी। आइए जानते हैं 5 जरूरी टिप्स।
ट्रैवल के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान
हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान
गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, इसलिए सफर के दौरान पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। अपने साथ पानी की बोतल रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें। नारियल पानी, जूस और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स भी अच्छे विकल्प हैं।
हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें
ट्रैवल के दौरान ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। कॉटन के कपड़े सबसे बेहतर रहते हैं, क्योंकि ये पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। साथ ही सनग्लासेस और टोपी का इस्तेमाल भी करें।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
तेज धूप से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं और जरूरत पड़ने पर दोबारा अप्लाई करें। इससे सनबर्न और स्किन डैमेज से बचाव होता है।
ट्रैवल का सही समय चुनें
जहां तक संभव हो, दिन के सबसे गर्म समय (दोपहर 12 से 3 बजे) में यात्रा करने से बचें। सुबह जल्दी या शाम के समय ट्रैवल करना ज्यादा आरामदायक रहता है और लू लगने का खतरा भी कम होता है।
हल्का और हेल्दी खाना खाएं
गर्मी में भारी और तैलीय खाना खाने से बचें। सफर के दौरान हल्का और हेल्दी खाना जैसे फल, सलाद और दही का सेवन करें। इससे पेट भी ठीक रहेगा और शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)







