Video: नाम 'सासु मां' और स्वाद बेमिसाल! दो युवाओं ने कूट-कूट कर बनाया 1 करोड़ का मसाला ब्रांड, जानें कहानी
Sasu Maa Masala Success Story: भोजपुर के शोभि डुमरा गांव के दो युवाओं ने गांव की खुशबू को सीधे शहर की थालियों तक पहुंचाने का अनोखा रास्ता निकाल लिया है. रंजन सिंह और नितिन कुमार सिंह ने सासु मां मसाला नाम से ऐसा ब्रांड खड़ा किया, जो परंपरागत स्वाद को आधुनिक तकनीक के साथ नए अंदाज में बाजार तक पहुंचा रहा है. इनका फोकस सिर्फ कमाई पर नहीं, बल्कि शुद्धता और देसी तरीके को बचाए रखने पर है. राजस्थान से मंगाई गई लोहे की मशीनों में 130-130 किलो के चार हैमर लगे हैं, जो खड़े मसालों को कूटकर हल्दी, मिर्च, धनिया, मिक्स और सब्जी मसाला तैयार करती हैं. इस कुटाई से मसाले की असली खुशबू और स्वाद कायम रहता है, जो खासकर होटलों और रेस्टोरेंट्स की पहली पसंद बन चुका है. पकड़ी चौक स्थित आउटलेट और गांव की फैक्ट्री से निकलने वाला सासु मां मसाला आज 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के टर्नओवर तक पहुंच चुका है और अक्सर मांग के आगे सप्लाई कम पड़ जाती है.
मिड डे मील के अंडे में चूजे का भ्रूण: अगर खा लें तो क्या नुकसान हो सकता है? डॉक्टर ने बता दिया
Mid Day Meal embryo in Egg: झारखंड में गोड्डा के सरकारी स्कूल में मिड डे मील के उबले अंडे में चूजे का भ्रूण मिलने से हंगामा मच गया है. पेरेंट्स ने इसे लेकर अस्पताल में बवाल मचाया और बच्चों की सेहत को होने वाले नुकसान डॉ रमन कुमार ने कहा पकने पर इससे सेहत को नुकसान नहीं होता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








