Responsive Scrollable Menu

प्रेग्नेंसी में ध्यान का महत्व: हर तिमाही में बढ़ाएं समय, मां और शिशु दोनों को फायदा

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। मदर्स डे (10 मई) और विश्व योग दिवस का समय नजदीक है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर महत्वपूर्ण पोस्ट करते हुए प्रेग्नेंसी के दौरान ध्यान के फायदों के बारे में जानकारी दी।

ध्यान मन को शांत करने और एकाग्र करने की प्रक्रिया है। इसमें अपने विचारों को नियंत्रित कर वर्तमान क्षण में पूरी तरह रहा जा सकता है। सांस पर ध्यान केंद्रित करके या शांति से बैठकर किया जाने वाला यह अभ्यास तनाव कम करता है, मन की शांति बढ़ाता है और आत्म-जागरुकता विकसित करता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, गर्भावस्था में शारीरिक देखभाल जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी मन की शांति बनाए रखना भी है। ध्यान का नियमित अभ्यास गर्भवती महिलाओं को शांत और स्थिर रखने, तनाव कम करने और खुद से व आने वाले शिशु से गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनाने में मदद करता है।

मंत्रालय ने बताया कि गर्भावस्था के हर चरण में ध्यान का अभ्यास महिलाओं को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और स्वास्थ्य सुधारने में सहायक है। इससे पूरी गर्भावस्था की यात्रा अधिक शांतिपूर्ण, स्थिर और सकारात्मक बनती है। एक्सपर्ट गर्भवती महिलाओं के लिए तिमाही के अनुसार ध्यान का समय भी बताते हैं।

पहली तिमाही:- 5 मिनट

दूसरी तिमाही:- 10 मिनट

तीसरी तिमाही:- 15 मिनट

मंत्रालय ने अपील की है कि हर गर्भवती महिला को ध्यान को अपनी रोजाना दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। एक शांत और संतुलित मन वाली मां स्वस्थ और शांत बच्चे को जन्म देने की नींव रखती है। योग गर्भवती मां की शारीरिक व मानसिक ताकत है। यह एक स्वस्थ और अधिक सचेत शुरुआत की ओर पहला कदम भी है।

हालांकि, ध्यान करते समय कुछ सावधानी भी बरतनी चाहिए। अभ्यास के लिए सीधी लेकिन आरामदायक मुद्रा में बैठें, पीठ पर जोर न डालें। खाली या हल्का पेट रखें और शांत और हवादार जगह का चुनाव करें। अभ्यास के दौरान सांस को स्वाभाविक रूप से आने-जाने दें, विचारों से लड़ें नहीं। गर्भावस्था या किसी बीमारी में अभ्यास के दौरान डॉक्टर की सलाह जरूर लें। धैर्य रखें और जबरदस्ती मन शांत करने की कोशिश न करें।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Mangla Aditya Rajyog 2026: 11 मई को मंगल और सूर्य की युति से बनेगा शक्तिशाली राजयोग, चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Mangla Aditya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है. जब कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है. मंगल के इस गोचर के साथ ही सूर्य पहले से मेष राशि में मौजूद रहेगा. ऐसे में सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा.  ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद प्रभावशाली और शुभ माना जाता है. 

इसकी खास बात यह है कि मेष राशि मंगल की स्व राशि है, जबकि सूर्य यहां उच्च अवस्था में माना जाता है. ऐसे में दोनों ग्रहों का मिलन कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता के द्वार खोल सकता है. हालांकि इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है. इन लोगों को करियर, कारोबार, धन और सम्मान के मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ मिलेगा? 

किन राशियों को मिलेगा लाभ? 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह राजयोग काफी शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्तिथि पहले से मजबूत होगी. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नए निवेश का फायदा भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा. 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलादित्य राजयोग सफलता और तरक्की लेकर आ सकता है. कारोबार में तेजी आएगी और नए अवसर मिल सकते हैं. अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. यदि कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो उससे राहत मिल सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा. लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. इस दौरान नई संपत्ति, वाहन या किसी बड़ी खरीदारी का विचार बन सकता है. विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह योग कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. नौकरी में सैलरी बढ़ने या नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें तेजी आ सकती है. अचानक धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं. व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है. इसके अलावा धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. किसी यात्रा का भी योग बन सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.

मंगलादित्य राजयोग का क्या होता है महत्व?

ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है. वहीं मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के भीतर निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. इस योग के प्रभाव से करियर में प्रगति, आर्थिक मजबूती बढ़ सकती है. कई लोगों को नई जिम्मेदारियां और नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि किसी भी ग्रह योग का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली की स्थिति पर भी निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: Moti Mala Rules: मोती की माला पहनने के क्या है नियम? गलत तरीका देगा सिर्फ नुकसान

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs PAK: पाकिस्तान की चाल नहीं होगी कामयाब!, 3 धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई IPL के लिए करेंगे दौरे से किनारा

Australia tour of Pakistan: आईपीएल 2026 का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल पर भी दिखने लगा। ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की तारीखें आईपीएल प्लेऑफ से टकरा रही। ऐसे में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे स्टार खिलाड़ियों का इस दौरे में खेलना मुश्किल माना जा रहा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का कार्यक्रम जारी किया। सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा वनडे 2 और 4 जून को लाहौर में होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सीधे बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, जहां 9 जून से तीन वनडे और 3 टी20 खेले जाएंगे।

कमिंस-स्टार्क पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे
समस्या यह है कि IPL 2026 का लीग चरण 24 मई को खत्म होगा और प्लेऑफ मुकाबले 26 से 31 मई तक चलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23 मई को पाकिस्तान के लिए रवाना होना है। ऐसे में जो खिलाड़ी IPL प्लेऑफ में व्यस्त होंगे, उनके पाकिस्तान दौरे से बाहर रहने की संभावना काफी ज्यादा है।

हैदराबाद की कप्तानी कर रहे कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस, ट्रैविस हेड और पंजाब किंग्स के जेवियर बार्टलेट का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रह। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है, जिससे जोश हेजलवुड भी पाकिस्तान दौरे से बाहर हो सकते।

स्टार्क और ग्रीन भी पाकिस्तान दौरे से हट सकते
दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल सातवें और कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर है। अगर ये टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं तो मिशेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, इसलिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के पाकिस्तान दौरे पर जाने की उम्मीद है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वर्कलोड मैनेज करेगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने तेज गेंदबाजों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना चाहता। कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड हाल ही में चोट से लौटे हैं और चयनकर्ता उन्हें लगातार क्रिकेट खिलाकर जोखिम नहीं लेना चाहते। अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को करीब 20 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसकी शुरुआत अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी।

ऑस्ट्रेलिया की ODI सीरीज़ बनाम पाकिस्तान
पहला ODI - 30 मई को रावलपिंडी में
दूसरा ODI - 2 जून को लाहौर में
तीसरा ODI - 4 जून को लाहौर में

ऑस्ट्रेलिया इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकता है। एलेक्स कैरी, एडम जाम्पा और मार्नस लाबुशेन जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं तनवीर सांघा, ओली पीक, जोएल डेविस और निखिल चौधरी जैसे युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग कैंप में बुलाया गया है।

Thu, 07 May 2026 12:15:34 +0530

  Videos
See all

Bengal Live: कुछ घंटों में ममता की जाएगी कुर्सी! | Bengal Violence News| Mamata Banerjee Resignation #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T07:42:17+00:00

Gold Silver Price Today : इस वजह से बढ़ी सोने की चमक,24K, 22K का भाव? Gold Rate Today Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T07:39:25+00:00

Breaking News: BJP विधायक रत्ना देबनाथ के घर जोरदार धमाका | Suvendu Adhikari PA Murder Case | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T07:41:51+00:00

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे Suvendu | Chandranath Rath | BJP | TMC | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T07:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers