Responsive Scrollable Menu

Mangla Aditya Rajyog 2026: 11 मई को मंगल और सूर्य की युति से बनेगा शक्तिशाली राजयोग, चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Mangla Aditya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है. जब कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है. मंगल के इस गोचर के साथ ही सूर्य पहले से मेष राशि में मौजूद रहेगा. ऐसे में सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा.  ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद प्रभावशाली और शुभ माना जाता है. 

इसकी खास बात यह है कि मेष राशि मंगल की स्व राशि है, जबकि सूर्य यहां उच्च अवस्था में माना जाता है. ऐसे में दोनों ग्रहों का मिलन कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता के द्वार खोल सकता है. हालांकि इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है. इन लोगों को करियर, कारोबार, धन और सम्मान के मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ मिलेगा? 

किन राशियों को मिलेगा लाभ? 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह राजयोग काफी शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्तिथि पहले से मजबूत होगी. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नए निवेश का फायदा भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा. 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलादित्य राजयोग सफलता और तरक्की लेकर आ सकता है. कारोबार में तेजी आएगी और नए अवसर मिल सकते हैं. अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. यदि कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो उससे राहत मिल सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा. लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. इस दौरान नई संपत्ति, वाहन या किसी बड़ी खरीदारी का विचार बन सकता है. विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह योग कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. नौकरी में सैलरी बढ़ने या नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें तेजी आ सकती है. अचानक धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं. व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है. इसके अलावा धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. किसी यात्रा का भी योग बन सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.

मंगलादित्य राजयोग का क्या होता है महत्व?

ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है. वहीं मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के भीतर निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. इस योग के प्रभाव से करियर में प्रगति, आर्थिक मजबूती बढ़ सकती है. कई लोगों को नई जिम्मेदारियां और नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि किसी भी ग्रह योग का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली की स्थिति पर भी निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: Moti Mala Rules: मोती की माला पहनने के क्या है नियम? गलत तरीका देगा सिर्फ नुकसान

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

गर्मियों में बनाएं खट्टी-मीठी आम की लौंजी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

गर्मियों में कच्चे आम से बनी आम की लौंजी खाने का स्वाद दोगुना कर देती है। यह खट्टी-मीठी डिश पूरी और पराठे के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। जानिए इसे बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

Continue reading on the app

  Sports

Archery World Cup: भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को हराकर मेडल किया पक्का, फाइनल में चीन से टक्कर

Archery World Cup: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने विश्व कप के दूसरे चरण में कमाल कर दिया. महिला टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन कोरिया को सेमीफाइनल में हराकर मेडल पक्का कर लिया. वहीं अब गोल्ड मेडल के लिए भारतीय टीम की टक्कर चीन से होगी. भारत के लिए दीपिका कुमारी और अंकिता भकत और कुमुद मोहोद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. Thu, 7 May 2026 14:15:05 +0530

  Videos
See all

West Bengal Next CM: पश्चिम बंगाल CM रेस में जुड़ा नया नाम! | Bengal Election 2026 | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:47:23+00:00

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या [Post‑Poll Violence in Bengal, BJP Aide Shot Dead] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:37:07+00:00

News Ki Pathshala | West Bengal में बढ़ा सियासी बवाल | PM Modi | Mamata | BJP Vs TMC | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:46:44+00:00

Samrat Chaudhary Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार | Bihar News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:43:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers