LSG VS RCB में कौन जीतेगा आज का मैच, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें संभावित प्लेइंग-11
LSG VS RCB Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. ईकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. आरसीबी इसे जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो लखनऊ की टीम सीजन की तीसरी जीत की तलाश में होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच टक्कर का मैच देखने को मिल सकता है. तो आइए मुकाबले से पहले आपको लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी अहम जानकारी देते हैं...
LSG VS RCB: पिच रिपोर्ट
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है, जहां औसत स्कोर 140 से 160 रन के बीच रहता है. अब तक इस सीजन खेले गए चार मैचों में इस पिच पर तेज गेंदबाज और स्पिनर्स, दोनों को ही मदद मिली है. LSG VS RCB मुकाबले के लो स्कोरिंग और रोमांचक रहने की उम्मीद है. लखनऊ में अब तक एक बार भी कोई टीम 200 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है. नतीजन, आज बल्ले और गेंद के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है.
LSG VS RCB: वेदर रिपोर्ट
एलएसजी बनाम आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर रहने वाली है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, 5% ही बारिश के चांसेस हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच 20-20 ओवर का मुकाबला होना तय लग रहा है. मैच के दौरान तापमान 30 से 22 डिग्री तक रहेगा. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. ह्यूमिडिटी 69% तक रहेगी.
LSG VS RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG VS RCB) के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें आरसीबी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच एलएसजी ने जीते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में हाईएस्ट स्कोर 230 रनों का रहा है. लोएस्ट स्कोर 108 रनों का रहा है.
LSG VS RCB: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है. मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेगा.
LSG VS RCB: संभावित प्लेइंग-11
RCB: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
LSG: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्राइस यादव, अवेश खान, दिगवेश राठी
LSG VS RCB: ऐसी हैं दोनों टीमों के स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
गर्लफ्रेंड ने लगाया रेप का आरोप, फिर 3 महीने बाद गायब हो गया था एक्टर, पिछले 10 साल से है लापता
Vishal Thakkar Missing Mystery: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार है, जो एक समय तो अपनी एक्टिंग से छा जाते हैं. लेकिन फिर धीरे-धीरे गुमनामी में चले जाते हैं. हम एक ऐसे ही एक्टर विशाल ठक्कर की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से ऑडियंस का दिल जीता था. भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन लोगों में उसने काफी बड़ा इम्पेक्ट छोड़ा. लेकिन विशाल पिछले 10 सालों से लापता हैं. चलिए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में-
2000 के दशक में शुरू किया था करियर
विशाल ठक्कर ने साल 2000 के दशक में इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्हें 'चांदनी बार', 'मुन्ना भाई MBBS' और 'टैंगो चार्ली' जैसी फिल्मों में देखा गया था. भले ही वो कभी लीड हीरो के रोल में नजर नहीं आए, लेकिन छोटी-छोटी भूमिकाओं से ही उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने टीवी के मशहूर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया था. लेकिन विशाल की कहानी तब रहस्यमयी बनी जब वो अचानक लापता हो गए.
31 दिसंबर की रात घर से निकले थे बाहर
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 दिसंबर 2015 की रात विशाल ठक्कर को आखिरी बार देखा गया था, वो रात को अपने घर से बाहर निकले थे और फिर कभी वापस नहीं लौटे.शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि 31 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे विशाल ने अपनी मां से 500 रुपये लिए और 'स्टार वॉर्स' देखने के लिए मुंबई के मुलुंड स्थित अपने घर से निकल गए. फिर 1 जनवरी 2016 की रात करीब 1 बजे उन्होंने अपने पिता को पार्टी में जाने और सुबह लौटने का मैसेज किया. लेकिन वो आजतक वापस नहीं आए.
ये भी पढ़ें- 'सर्वाइवल की मजबूरी नहीं...', खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट करेंगे गौरव खन्ना, रियलिटी शो को लेकर कही ये बात
गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप
हैरानी की बात तो ये है कि जब विशास ठक्कर गायब हुए तो उससे तीन महीने पहले ही उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाया था. हालांकि बाद में दोनों के बीच मामला सुलझ गया था तो केस वापस ले लिया गया. पुलिस के मुताबिक, विशाल को आखिरी बार उनकी गर्लफ्रेंड ने ही ने 1 जनवरी की सुबह करीब 11:45 बजे घोड़बंदर रोड पर देखा था. शुरुआती जांच में पुलिस को गर्लफ्रेंड पर ही शक हुआ था, लेकिन बाद में उनसके बयान में कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी.
विशाल ठक्कर की गर्लफ्रेंड की भी हुई मौत
इस मामले में हैरान कर देने वाला मोड तब आया था जब विशाल के गायब होने के कुछ दिनों बाद उनकी गर्लफ्रेंड की भी मौत हो गई. एक्टर की गर्लफ्रेंड की फ्लैट में लाश मिली ती और रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी. इस पूरी कहानी ने इस मामले को और ज्यादा रहस्यमयी बना दिया था. वहीं, अब 10 साल हो गए हैं विशाल का आज भी कुछ पता नहीं चल पाया है.
ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection: 'राजा शिवाजी' ने 6 दिनों में की इतनी कमाई, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























