Responsive Scrollable Menu

गर्लफ्रेंड ने लगाया रेप का आरोप, फिर 3 महीने बाद गायब हो गया था एक्टर, पिछले 10 साल से है लापता

Vishal Thakkar Missing Mystery: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार है, जो एक समय तो अपनी एक्टिंग से छा जाते हैं. लेकिन फिर धीरे-धीरे गुमनामी में चले जाते हैं. हम एक ऐसे ही एक्टर विशाल ठक्कर की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से ऑडियंस का दिल जीता था. भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन लोगों में उसने काफी बड़ा इम्पेक्ट छोड़ा. लेकिन विशाल पिछले 10 सालों से लापता हैं. चलिए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में-

2000 के दशक में शुरू किया था करियर

विशाल ठक्कर ने साल 2000 के दशक में इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्हें 'चांदनी बार', 'मुन्ना भाई MBBS' और 'टैंगो चार्ली' जैसी फिल्मों में देखा गया था.  भले ही वो कभी लीड हीरो के रोल में नजर नहीं आए, लेकिन छोटी-छोटी भूमिकाओं से ही उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई.  उन्होंने टीवी के मशहूर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया था. लेकिन विशाल की कहानी तब रहस्यमयी बनी जब वो अचानक लापता हो गए.

31 दिसंबर की रात घर से निकले थे बाहर

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 दिसंबर 2015 की रात विशाल ठक्कर को आखिरी बार देखा गया था, वो रात को अपने घर से बाहर निकले थे और फिर कभी वापस नहीं लौटे.शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि  31 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे विशाल ने अपनी मां से 500 रुपये लिए और  'स्टार वॉर्स' देखने के लिए मुंबई के मुलुंड स्थित अपने घर से निकल गए. फिर 1 जनवरी 2016 की रात करीब 1 बजे उन्होंने अपने पिता को पार्टी में जाने और सुबह लौटने का मैसेज किया. लेकिन वो आजतक वापस नहीं आए.

ये भी पढ़ें- 'सर्वाइवल की मजबूरी नहीं...', खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट करेंगे गौरव खन्ना, रियलिटी शो को लेकर कही ये बात

गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप

हैरानी की बात तो ये है कि जब विशास ठक्कर गायब हुए तो उससे तीन महीने पहले ही उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाया था. हालांकि बाद में दोनों के बीच मामला सुलझ गया था तो केस वापस ले लिया गया. पुलिस के मुताबिक, विशाल को आखिरी बार उनकी गर्लफ्रेंड ने ही ने 1 जनवरी की सुबह करीब 11:45 बजे घोड़बंदर रोड पर देखा था. शुरुआती जांच में पुलिस को गर्लफ्रेंड पर ही शक हुआ था, लेकिन बाद में उनसके बयान में कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी.

विशाल ठक्कर की गर्लफ्रेंड की भी हुई मौत

इस मामले में हैरान कर देने वाला मोड तब आया था जब विशाल के गायब होने के कुछ दिनों बाद उनकी गर्लफ्रेंड की भी मौत हो गई. एक्टर की गर्लफ्रेंड की  फ्लैट में लाश मिली ती और रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी. इस पूरी कहानी ने इस मामले को  और ज्यादा रहस्यमयी  बना दिया था. वहीं, अब 10 साल हो गए हैं विशाल का आज भी कुछ पता नहीं चल पाया है. 

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection: 'राजा शिवाजी' ने 6 दिनों में की इतनी कमाई, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

Continue reading on the app

शो के जरिए महिलाओं को ओवेरियन कैंसर के लिए जागरूक करते नजर आए राजीव खंडेलवाल, मां का जिक्र कर हुए भावुक

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। रियलिटी शो ‘तुम हो ना’ के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में अभिनेता और होस्ट राजीव खंडेलवाल अपनी मां के ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को समय पर न समझ पाने पर गहरे अफसोस और खुद को दोषी मानते नजर आए।

इस दौरान उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में अपनी बात रखी और देश की महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे लेकर लापरवाही न करें।

शो के एक दिल छू लेने वाले पल में राजीव खंडेलवाल ने कहा, “मैं काफी हद तक खुद को गुनहगार समझता हूं, क्योंकि मम्मी को जो लक्षण हुए थे, तब मैं समझ नहीं पाया।”

उन्होंने आगे कहा कि यह शो भारत की सारी महिलाओं को समर्पित है। साथ ही महिलाओं से खास अपील करते हुए कहा, “अगर आपको पीठ दर्द की समस्या हो, भूख कम लगे, पेट में सूजन हो, गैस की शिकायत हो और ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो कृपया तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि ओवेरियन कैंसर को समय रहते कंट्रोल किया जा सकता है।

उन्होंने भावुक होते हुए आगे कहा, “मैं अपनी मम्मी का नहीं कर पाया लेकिन आप अपने आसपास की महिलाओं के लिए जरूर सोच सकते हैं और उन्हें जागरूक बना सकते हैं।”

राजीव खंडेलवाल की मां का साल 2018 में ओवेरियन कैंसर से डेढ़ साल की लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। राजीव ने सोशल मीडिया पर फैंस को सूचित करते हुए मां के निधन की जानकारी दी थी।

शो में राजीव खुलकर अपनी कमजोरी और दर्द साझा करते नजर आए। इस दौरान मौजूद दर्शक व कंटेंस्टेंट भी बेहद भावुक दिखे।

राजीव खंडेलवाल का यह एपिसोड महिलाओं के स्वास्थ्य जागरुकता के संदेश को लेकर समर्पित है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण को हल्के में न लें और समय पर चिकित्सकीय सलाह लें।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL टिकटों का 'फ्लाइंग स्कैम'... फ्री पास 20,000 में पार! आखिर कैसे काम करता था यह गिरोह?

How IPL Betting and ticket gang operated in delhi: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अरुण जेटली स्टेडियम के पास IPL टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ये शातिर आरोपी फ्लाइट से सफर कर देशभर के स्टेडियमों में सक्रिय रहते थे और कॉम्प्लिमेंट्री पास को 20,000 में बेचते थे.आरोपियों के पास से 54 टिकटें और नकदी बरामद हुई है. जांच जारी है कि स्टेडियम के भीतर से इन्हें ये पास कौन मुहैया करा रहा था।. Sat, 9 May 2026 20:56:35 +0530

  Videos
See all

West Bengal Politics : 'बंगाल को 15 साल से दीदी डर रही थी'| Suvendu | Mamata | TMC vs BJP | New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:43:30+00:00

Hantavirus Outbreak: Corona से भी खतरनाक हंता वायरस?, 3 की मौत WHO का इन देशों में अलर्ट | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:45:04+00:00

West Bengal New CM: अचानक डिबेट में तत्र-मंंत्र! ऐश्वर्य कपूर ने लिए मजे! Bengal | Suvendu | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:41:38+00:00

Bengal Oath Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण की सीधी तस्वीरें | PM Modi | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:47:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers