Responsive Scrollable Menu

Moti Mala Rules: मोती की माला पहनने के क्या है नियम? गलत तरीका देगा सिर्फ नुकसान

Moti Mala Rules: ज्योतिष शास्त्र में मोती का खास महत्व होता है. इस रत्न का संबंध चंद्रमा से होता है. चंद्रमा मन, भावनाओं और शांति का कारक माना जाता है. इसलिए, मोती की माला पहनने से इंसान को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है. भावनाएं काबू में रहती है. शास्त्रों में इस माला को पहनने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं. इनका पालन करना बेहद जरूरी होता है. मोती की माला पहनने से नकारात्मक्ता दूर होती है. इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक कहते हैं. आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि मोती की माला को पहनने के नियमों के बारे में.

कब पहननी चाहिए मोती की माला?

मोती की माला पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिष से सलाह लेना अनिवार्य होता है. वे आपकी कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार सही मोती का चुनाव करने में आपकी मदद करेंगे. मान्यता है कि मोती की माला हमेशा सोमवार के दिन धारण करनी चाहिए. इसलिए, क्योंकि यह दिन चंद्रमा को समर्पित होता है. यदि शुक्ल पक्ष के सोमवार को धारण करते हैं तो और भी ज्यादा शुभ होगा. मोती की माला को सुबह 5 से 7 बजे के बीच पहनना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ के महीने में हुआ था श्रीराम और उनके परमभक्त हनुमान का मिलन, बड़े मंगल पर पढ़ें राम-हनुमान मिलन की कहानी

मोती पहनने से पहले ये काम जरूरी

मोती की माला या फिर मोती की अंगूठी पहनने से पहले हमेशा उसे कच्चे दूध, जल और गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए. मोती को शुद्ध न करने से उसके अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे. इसके बाद मोती को साफ पानी में भी साफ कर लेना चाहिए.

मोती धारण करते समय इन मंत्रों का जाप करें

जब आप मोती की माला पहन रहे हों तो उस समय चंद्रदेव के मंत्रों का जाप अवश्य करें. मंत्रों का पाठ 108 बार कर सकते हैं. माना जाता है कि मंत्रों का जाप करने से सफलता का मार्ग खुलता है. मोती भी अभिमंत्रित हो जाता है.

ये हैं मंत्र

  • ऊं सोम सोमाय नमः
  • ऊं नमः शिवाय
  • ऊं स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:

मोती माला पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • यदि मोती टूट जाए या फिर उसकी चमक खत्म हो जाए तो ऐसे में मोती को जरूर बदल दें. खंडित मोती पहनने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं.
  • मोती का साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और गर्म पानी का इस्तेमाल करें.
  • मोती बहुत नरम होता है. इसलिए, उसे किसी अन्य रत्न के साथ नहीं पहनना चाहिए. 
  • मोती पहनने के बाद तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए.
  • किसी के साथ वाद-विवाद या गलत व्यवहार न करें.

मोती की अंगूठी कैसे पहननी चाहिए?

मोती की अंगूठी पहनने के लिए भी शुभ दिन सोमवार को माना जाता है. मोती को चांदी की धातु में पहनना चाहिए. इसलिए, अंगूठी को हमेशा चांदी में बनवाकर पहनें. मोती की अंगूठी दाहिने हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा में पहनते हैं.

किन राशियों के लिए शुभ है मोती?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है. इसलिए, कर्क राशि के लिए मोती की माला शुभ होता है. इसे पहनने से उनकी किस्मत चमक जाती है. इसके अलावा, मेष, वृश्चिक और मीन राशि वाले जातकों को भी मोती की माला पहननी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Iron Ring Rules: लोहे का छल्ला कौन सी उंगली में पहनना चाहिए? जानें सही नियम

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

LSG VS RCB में कौन जीतेगा आज का मैच, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें संभावित प्लेइंग-11

LSG VS RCB Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. ईकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. आरसीबी इसे जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो लखनऊ की टीम सीजन की तीसरी जीत की तलाश में होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच टक्कर का मैच देखने को मिल सकता है. तो आइए मुकाबले से पहले आपको लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी अहम जानकारी देते हैं...

LSG VS RCB: पिच रिपोर्ट

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है, जहां औसत स्कोर 140 से 160 रन के बीच रहता है. अब तक इस सीजन खेले गए चार मैचों में इस पिच पर तेज गेंदबाज और स्पिनर्स, दोनों को ही मदद मिली है. LSG VS RCB मुकाबले के लो स्कोरिंग और रोमांचक रहने की उम्मीद है. लखनऊ में अब तक एक बार भी कोई टीम 200 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है. नतीजन, आज बल्ले और गेंद के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है.

LSG VS RCB: वेदर रिपोर्ट

एलएसजी बनाम आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर रहने वाली है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, 5% ही बारिश के चांसेस हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच 20-20 ओवर का मुकाबला होना तय लग रहा है. मैच के दौरान तापमान 30 से 22 डिग्री तक रहेगा. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. ह्यूमिडिटी 69% तक रहेगी.

LSG VS RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG VS RCB) के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें आरसीबी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच एलएसजी ने जीते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में हाईएस्ट स्कोर 230 रनों का रहा है. लोएस्ट स्कोर 108 रनों का रहा है.

LSG VS RCB: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है. मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेगा.

LSG VS RCB: संभावित प्लेइंग-11

RCB: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

LSG: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्राइस यादव, अवेश खान, दिगवेश राठी

LSG VS RCB: ऐसी हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी

ये भी पढ़ें: 34 साल के बल्लेबाज ने अभिषेक शर्मा से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के नाम

Continue reading on the app

  Sports

BCCI का Action-Packed Schedule जारी, India A और U-19 टीमों की Australia से होगी Test भिड़ंत

भारत ए पुरूष टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर अक्टूबर में भारत में चार दिवसीय दो टेस्ट खेलेगी। बीसीसीआई ने बुधवार को पुरूष और महिला अंडर 19 और ए टीमों के कार्यक्रम की घोषणा की। भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच श्रृंखला 22 सितंबर स 11 अक्टूबर के बीच पुडुच्चेरी में खेली जायेगी। पहला अनधिकृत टेस्ट 22 से 25 सितंबर तक और दूसरा 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच खेला जायेगा। तीन लिस्ट ए मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जायेंगे।

जिम्बाब्वे महिला टीम 16 से 28 अक्टूबर के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। टी20 मैच रायपुर में और लिस्ट ए मैच बड़ौदा में खेले जायेंगे। पुरूष अंडर 19 टीम राजकोट में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ तीन 50 ओवर के मैच खेलेगी जिसके बाद राजकोट और अहमदाबाद में दो चार दिवसीय टेस्ट खेले जायेंगे।

यह श्रृंखला 18 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच खेली जायेगी। भारतीय महिला ए टीम आस्ट्रेलिया ए और इंग्लैंड ए महिला टीमों के खिलाफ श्रृंखलायें खेलेगी जिसमें तीन तीन टी20 और तीन लिस्ट ए मैचों के साथ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट खेला जायेगा।

Thu, 07 May 2026 11:14:00 +0530

  Videos
See all

Breaking in Suvendu PA Murder Case LIVE Updates: मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासे | Mamata | TMC Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:53+00:00

Suvendu Adhikari के PA की हत्या के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Barasat Hospital | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:59:45+00:00

7 May 2026। कैसा रहेगा आपका दिन ? देखिए आज का राशिफल । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:20+00:00

Suvendu Adhikari PA Murder Case: Chandranath Rath की कार और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:58:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers