Responsive Scrollable Menu

' उसने हमें मैच जीतना सिखाया...', हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने किसके लिए कही ये बात? बयान जीत लेगा दिल

IPL 2026 में अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी से उतर गई है. बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. ये लगातार इस सीजन फ्रेंचाइजी की तीसरी हार है. SRH के हाथों मिली इस हार से पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए. हालांकि, उन्होंने सकारात्मक चीजों के बारे में बात की. आइए जानते हैं अय्यर ने क्या-क्या कहा...

श्रेयस अय्यर ने SRH के खेल की तारीफ की

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का स्कोर बनाया था. SRH के लिए सबसे बड़ी पारी हेनरिक क्लासेन ने खेली, जिन्हें पंजाब ने जीवनादन दिया था. इतना ही 55 रन बनाने वाले ईशान किशन को भी पंजाब किंग्स को 2 बार जीवनदान दिया. नतीजा ये रहा कि हैदराबाद ने इतना बड़ा स्कोर बना दिया, जिसे पंजाब चेज नहीं कर पाई.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर ने कहा, "श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, मुझे लगता है कि लक्ष्य थोड़ा ज्यादा था क्योंकि हमने शुरुआत में कई कैच छोड़े और हम आसानी से उनके स्कोर को 30 से 40 रन तक कम कर सकते थे. क्योंकि विकेट धीमा होता जा रहा था और कटर गेंदें भी ठीक से नहीं लग रही थीं. इसलिए हम फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में उतने प्रभावी नहीं थे. मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला और हमें मैच जीतना सिखाया."

लगातार 3 हार पर भी बोले श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में विजयी शुरुआत की थी. मगर, फिर टीम को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अय्यर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत शानदार रही और सभी खिलाड़ी बहुत अच्छे मूड में थे और उनका मनोबल भी बहुत ऊंचा था. हमें इसी मानसिकता को बनाए रखना चाहिए. नेगेटिव बातें करने से ध्यान भटकना आसान है. लेकिन निश्चित रूप से हमें वापस जाकर पिछले तीन मैचों में जिन चीजों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, उन पर विचार करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मजबूती से वापसी करें."

कूपर कोनोली की जमकर की तारीफ

भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा हो. मगर, कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, जिसके लिए कप्तान ने उनकी जमकर तारीफ की.

श्रेयस अय्यर ने कूपर कोनोली की तारीफ करते हुए कहा, "कॉनोली शानदार हैं. उनकी मानसिकता बेहतरीन है और मैदान पर उनका जो व्यक्तित्व है, उससे सभी खिलाड़ी सीख सकते हैं. इसके अलावा, मुझे लगता है कि वो दबाव वाली परिस्थितियों में बड़े रन बनाने में माहिर है. उसने पहले भी ऐसा किया है और आज इसका सटीक उदाहरण था."

कैच ड्रॉप होने से निराश दिखे श्रेयस अय्यर

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने 3 कैच ड्रॉप किए, जो उनकी हार की एक बड़ी वजह रही. चूकिं, ईशान किशन को 2 बार और हेनरिक क्लासेन को एक बार जीवनदान मिला और ये दोनों खिलाड़ियों ने धुंआधार बल्लेबाजी करके स्कोर को 235 तक ले गए. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से निराश दिखे.

अय्यर ने आगे कहा, "वह निडर था और बाएं हाथ के बल्लेबाजों (चहल) के खिलाफ उसका रवैया शानदार था. मैंने उसे आक्रामक होने के लिए कहा था, खासकर जब नए बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आए थे क्योंकि वे पहली ही गेंद से आक्रामक हो गए थे. उस समय विकेट लेना बेहद जरूरी था. दुर्भाग्य से, हम कैच नहीं पकड़ पाए. मुझे लगता है कि आज के मैच में यही हमारे लिए सबसे बड़ा झटका था. लेकिन निश्चित रूप से इस पर विचार करने और मजबूत वापसी करने की जरूरत है."

ये भी पढ़ें: 34 साल के बल्लेबाज ने अभिषेक शर्मा से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के नाम

Continue reading on the app

'सर्वाइवल की मजबूरी नहीं...', खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट करेंगे गौरव खन्ना, रियलिटी शो को लेकर कही ये बात

Gaurav Khanna Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. वहीं, मेकर्स ने इसके कंटेस्टेंट की लिस्ट भी जारी कर दी है. जिनमें बिग बॉस 19 के विनर और अनुपमा फेम गौरव खन्ना भी हिस्सा लेने जा रहे हैं. अब हाल ही में गौरव ने स्टंट करने और डर को लेकर बात की है. साथ ही एक्टर ने डेली सोप छोड़ रियलिटी शो करने को लेकर भी अपनी राय रखी. 

खतरनाक स्टंट करने को लेकर बोले गौरव खन्ना

हाल ही में गौरव खन्ना ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस संग खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लेने को लेकर बात की. इस दौरान जब एक्टर से खतरनाक स्टंट और डर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'डर सबको लगता है, फर्क सिर्फ उसे संभालने में है. हर चुनौती आसान नहीं होती और कई बार मुझे भी घबराहट होती है. लेकिन मैं हमेशा अपनी पूरी कोशिश करता हूं की अपना 100 प्रतिशत दूं.मैं हर अनुभव को एक सीख की तरह लेता हूं, चाहे वो कैमरे के सामने हो या कैमरे के पीछे.' 

रियलिटी शोज क्यों करना चाहते हैं गौरव?

बैक टू बैक रियलिटी शोज करने के बारे में गौरव ने कहा कि ये उनकी ग्रोथ का एक हिस्सा है. एक्टर बोले- 'मेरे लिए ये किसी तरह की सर्वाइवल की मजबूरी नहीं है, बल्कि ये ग्रोथ का हिस्सा है. एक कलाकार जब लंबे समय तक एक ही तरह के काम करता है, तो उसे कुछ नया करने की जरूरत महसूस होती है. ऐसे में रियलिटी शो मुझे अलग तरह के दर्शकों तक पहुंचने और नई चीजें सीखने का मौका देते हैं. मेरे लिए सबसे जरूरी बात ये है कि मैं लगातार खुद को बेहतर बनाता रहूं और नई चुनौतियों को स्वीकार करता रहूं.'

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection: 'राजा शिवाजी' ने 6 दिनों में की इतनी कमाई, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

इमेज खराब होने को लेकर कही ये बात

वहीं, रियलिटी शोज कर लोगों की स्टार्स के प्रति एक इमेज बिल्ड हो जाती है. इस बारे में गौरव ने कहा- 'मैंने पहले भी बड़े रियलिटी शो जैसे 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया है, जहां हर समय कैमरे हर चिज को रिकॉर्ड कर रहे थे. उस दौरान भी लोगों ने मेरे असली व्यक्तित्व को पसंद किया था. इसलिए मुझे इस बात की कोई खास चिंता नहीं है कि मेरी इमेज पर क्या असर पड़ेगा. रियलिटी शो के बाद कलाकारों की एक खास इमेज बन जाती है, जिसे तोड़ना कभी-कभी मुश्किल होता है. लेकिन अगर पहले भी अपनी छवि को सीमित नहीं होने दिया, तो आगे भी ऐसा नहीं होगा.'

खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट लिस्ट

खतरों के खिलाड़ी 15 में टीवी से लेकर यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया सेंसेशन और कॉमेडियन तक कई सितारें स्टंट करते नजर आने वाले हैं. इनमें गौरव खन्ना के अलावा एक्ट्रेस रूबीना दिलैक, स्मीन भसीन, अविका गौर, शगुन शर्मा, स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल,  सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवतरामानी (Orry), एक्टर ऋत्विक धनजानी, करण वाही, विशाल आदित्य सिंह, बिग बॉस 19 में नजर आई फरहाना भट्ट और ये है मोहब्बते की स्टार रुहानिका धवन नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी फिल्म की कॉपी है कपिल शर्मा की 'दादी की शादी'? रणबीर कूपर की बहन इस मूवी से कर रहीं डेब्यू

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे ये मुकाबले? BCCI ने जारी किया शेड्यूल, भारतीय महिला टीम की इस सीरीज का भी ऐलान

Vaibhav Sooryavanshi: BCCI ने उस सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी के नजर आने की पूरी उम्मीद है. वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों मिलेगा? वो कितने मुकाबले खेलेंगे? आइए जानते हैं. Thu, 07 May 2026 08:48:59 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari PA Murder Case: Chandranath Rath की कार और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:58:53+00:00

Breaking in Suvendu PA Shot Dead Case LIVE Updates: Bengal में New CM बनते ही खेला! | Mamata | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:32+00:00

7 May 2026। कैसा रहेगा आपका दिन ? देखिए आज का राशिफल । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:20+00:00

Breaking in Suvendu PA Murder Case LIVE Updates: मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासे | Mamata | TMC Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers