Responsive Scrollable Menu

'सर्वाइवल की मजबूरी नहीं...', खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट करेंगे गौरव खन्ना, रियलिटी शो को लेकर कही ये बात

Gaurav Khanna Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. वहीं, मेकर्स ने इसके कंटेस्टेंट की लिस्ट भी जारी कर दी है. जिनमें बिग बॉस 19 के विनर और अनुपमा फेम गौरव खन्ना भी हिस्सा लेने जा रहे हैं. अब हाल ही में गौरव ने स्टंट करने और डर को लेकर बात की है. साथ ही एक्टर ने डेली सोप छोड़ रियलिटी शो करने को लेकर भी अपनी राय रखी. 

खतरनाक स्टंट करने को लेकर बोले गौरव खन्ना

हाल ही में गौरव खन्ना ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस संग खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लेने को लेकर बात की. इस दौरान जब एक्टर से खतरनाक स्टंट और डर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'डर सबको लगता है, फर्क सिर्फ उसे संभालने में है. हर चुनौती आसान नहीं होती और कई बार मुझे भी घबराहट होती है. लेकिन मैं हमेशा अपनी पूरी कोशिश करता हूं की अपना 100 प्रतिशत दूं.मैं हर अनुभव को एक सीख की तरह लेता हूं, चाहे वो कैमरे के सामने हो या कैमरे के पीछे.' 

रियलिटी शोज क्यों करना चाहते हैं गौरव?

बैक टू बैक रियलिटी शोज करने के बारे में गौरव ने कहा कि ये उनकी ग्रोथ का एक हिस्सा है. एक्टर बोले- 'मेरे लिए ये किसी तरह की सर्वाइवल की मजबूरी नहीं है, बल्कि ये ग्रोथ का हिस्सा है. एक कलाकार जब लंबे समय तक एक ही तरह के काम करता है, तो उसे कुछ नया करने की जरूरत महसूस होती है. ऐसे में रियलिटी शो मुझे अलग तरह के दर्शकों तक पहुंचने और नई चीजें सीखने का मौका देते हैं. मेरे लिए सबसे जरूरी बात ये है कि मैं लगातार खुद को बेहतर बनाता रहूं और नई चुनौतियों को स्वीकार करता रहूं.'

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection: 'राजा शिवाजी' ने 6 दिनों में की इतनी कमाई, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

इमेज खराब होने को लेकर कही ये बात

वहीं, रियलिटी शोज कर लोगों की स्टार्स के प्रति एक इमेज बिल्ड हो जाती है. इस बारे में गौरव ने कहा- 'मैंने पहले भी बड़े रियलिटी शो जैसे 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया है, जहां हर समय कैमरे हर चिज को रिकॉर्ड कर रहे थे. उस दौरान भी लोगों ने मेरे असली व्यक्तित्व को पसंद किया था. इसलिए मुझे इस बात की कोई खास चिंता नहीं है कि मेरी इमेज पर क्या असर पड़ेगा. रियलिटी शो के बाद कलाकारों की एक खास इमेज बन जाती है, जिसे तोड़ना कभी-कभी मुश्किल होता है. लेकिन अगर पहले भी अपनी छवि को सीमित नहीं होने दिया, तो आगे भी ऐसा नहीं होगा.'

खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट लिस्ट

खतरों के खिलाड़ी 15 में टीवी से लेकर यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया सेंसेशन और कॉमेडियन तक कई सितारें स्टंट करते नजर आने वाले हैं. इनमें गौरव खन्ना के अलावा एक्ट्रेस रूबीना दिलैक, स्मीन भसीन, अविका गौर, शगुन शर्मा, स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल,  सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवतरामानी (Orry), एक्टर ऋत्विक धनजानी, करण वाही, विशाल आदित्य सिंह, बिग बॉस 19 में नजर आई फरहाना भट्ट और ये है मोहब्बते की स्टार रुहानिका धवन नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी फिल्म की कॉपी है कपिल शर्मा की 'दादी की शादी'? रणबीर कूपर की बहन इस मूवी से कर रहीं डेब्यू

Continue reading on the app

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को पूरे हुए एक साल, इंडियन एयरफोर्स ने दुश्मनों को दिया कड़ा संदेश

Operation Sindoor: मई 2025 में सीमा पार आतंकी ठिकानों पर की गई ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को आज एक साल पूरा हो गया है. इस खास मौके पर भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी कर दुनिया और विशेष रूप से दुश्मन देशों को यह साफ कर दिया है कि नया भारत अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा.  

वायुसेना ने अपने आधिकारिक संदेश में सख्त लहजे में कहा- भारत न कुछ भूलता है और न ही किसी को माफ करता है. यह बयान उस संकल्प को दोहराता है, जिसके तहत भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. 

प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय संकल्प: पहचानेंगे भी और मारेंगे भी

भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए इस विशेष वीडियो की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ऐतिहासिक संबोधन से होती है, जिसमें उन्होंने देश की इच्छाशक्ति को प्रकट किया था. वीडियो में प्रधानमंत्री को यह कहते सुना जा सकता है कि भारत आतंकियों और उनके मददगारों की पहचान करेगा, उन्हें ढूंढेगा और उनका खात्मा करेगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का सबसे बड़ा अंधविश्वासी! मैच से पहले ढकता था टॉयलेट सीट और छत से लटकाता था बैट, कप्तान भी था उससे तंग

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज नील मैकेंजी अपने खेल के साथ-साथ अंधविश्वास के लिए भी मशहूर थे. मैच से पहले मैकेंजी ऐसी-ऐसी हरकते करते, जिससे उनके भी परेशान हो गए थे. यही कारण है कि जब भी नील मैकेंजी के करियर की चर्चा होती है तो उनके क्रिकेट के लिए अंधविश्वास को भी याद किया जाता है. आइए जानते हैं मैकेंजी से जुड़ी ऐसी कुछ कहानियों के बारे में. Thu, 7 May 2026 11:03:54 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari के PA की हत्या के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Barasat Hospital | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:59:45+00:00

Breaking in Suvendu PA Murder Case LIVE Updates: मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासे | Mamata | TMC Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:53+00:00

Breaking in Suvendu PA Shot Dead Case LIVE Updates: Bengal में New CM बनते ही खेला! | Mamata | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:32+00:00

7 May 2026। कैसा रहेगा आपका दिन ? देखिए आज का राशिफल । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers