Bihar Cabinet Expansion : बिहार भाजपा से मंत्री बनने वालों की लिस्ट आई सामने, जाने शपथ ग्रहण में कौन-कौन होंगे शामिल
बिहार में आज यानि गुरुवार को भाजपा की पहली बार सरकार बनने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे. यहां पर मौसम खराब है. इसे लेकर भाजपा संगठन में काफी हलचल है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और देश के गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच चुके हैं. वे मौसम को लेकर परेशान नजर आए. सुबह से पटना में धूप खिली है. यह राहत है. पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों का शपथ दोपहर को सवा 12 बजे के आसपास होगा. इस समय मौसम अब ठीक रहने की उम्मीद जताई गई है.
दोपहर 12:10 बजे होगा कार्यक्रम
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथ ले ली थी. इसके बाद कैबिनेट की बैठकें जारी थीं. कैबिनेट का स्वरूप वास्तव में नहीं दिख रहा था. बुधवार को कैबिनेट बैठक में यही तीन नेता थे. अब, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, बिहार कोटे से केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है.
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथ होने वाला है. चेहरों में ज्यादा बदलाव नहीं करते हुए जनता दल यूनाईटेड ने अपने मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दे दी है. बाकी दलों की सूची भी सीएम के पास आ गई है. भाजपा की सूची अब फाइनल हो चुकी है.
इनका नाम सूची में होने की संभावना
मंत्रियों की सूची भाजपा की ओर से अंतिम समय में ही जारी होती है. ये बिल्कुल शपथ ग्रहण के समय. फिर भी अब तक की जानकारी यह बता रही है कि भाजपा ने कई नए चेहरे इस बार मंत्रिमंडल में रखे हैं. कुछ नए नाम दिख रहे हैं. इसमें सबसे बड़ा नाम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी है.
बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ के लिए इन लोगो को आया फोन
1.राम कृपाल यादव
2.केदार गुपा
3.नीतीश मिश्रा
4.मिथलेश तिवारी
5.रमा निषाद
6.विजय कुमार सिन्हा
7.दिलीप जायसवाल
8.प्रमोद चंद्रवंशी
9.लखविंदर पासवान
10.संजय टाइगर
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र.
JDU की लिस्ट जो मंत्री बनेंगे
जेडीयू कोटे के मंत्रियों के नाम
बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी मंत्री बन चुके है
1.श्रवण कुमार
2.अशोक चौधरी
3.लेसी सिंह
4.मदन सहनी
5.जमा खां
6.सुनील कुमार
7.शीला मंडल
8-रत्नेश सदा
9-बुलो मंडल
10-भगवान सिंह कुशवाहा
11-दामोदर रावत
12- निशांत कुमार
Bihar Cabinet Expansion: बिहार सरकार में नए चेहरों की एंट्री, देखिए लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल
Bihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद आज (7 मई) बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पहले ही पटना पहुंच चुके हैं.
नए और पुराने चेहरों को मिलेगा मौका
सम्राट चौधरी की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में बीजेपी और जेडीयू दोनों दलों के पुराने और नए नेताओं को शामिल किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इस बार सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए करीब 31 मंत्री शपथ ले सकते हैं. सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर है. बताया जा रहा है कि जेडीयू नेताओं ने उन्हें मंत्री बनने के लिए मना लिया है और वे पहली बार सरकार में शामिल हो सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















