Responsive Scrollable Menu

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कई वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ा; देखिए लिस्ट

केंद्र सरकार ने सीबीआई में तैनात दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने आईपीएस अधिकारी घनश्याम उपाध्याय और राजीव रंजन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि में दो-दो साल का विस्तार किया है. दोनों अधिकारी फिलहाल सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्य कर रहे हैं. घनश्याम उपाध्याय का कार्यकाल अब 30 जून 2028 तक बढ़ाया गया है, जबकि राजीव रंजन 30 मई 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे. यह विस्तार अगले आदेश तक लागू रहेगा. इस प्रस्ताव को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) और मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) से मंजूरी मिली है.

IAS अधिकारी मनिंदर कौर द्विवेदी का कार्यकाल बढ़ा

केंद्र सरकार ने मनिंदर कौर द्विवेदी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि भी बढ़ा दी है. वे फिलहाल कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. सरकार के आदेश के अनुसार, अब वह 31 अगस्त 2028 तक इस पद पर बनी रहेंगी. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 6 मई 2026 को इससे जुड़ा आदेश जारी किया. यह विस्तार उनके मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद दो वर्षों के लिए दिया गया है.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु सरकार में इस विधायक का मंत्री बनना तय! रजनीकांत पर टिप्पणी कर बटोरी थी सुर्खियां

AAI चेयरमैन विपिन कुमार को भी विस्तार

सरकार ने विपिन कुमार के कार्यकाल में भी विस्तार किया है. वह एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के चेयरमैन हैं और अतिरिक्त सचिव स्तर पर कार्यरत हैं. अब उनका कार्यकाल 24 जून 2027 तक बढ़ा दिया गया है. सरकार ने यह फैसला विमानन क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं और प्रशासनिक निरंतरता को ध्यान में रखते हुए लिया है. इसके लिए ACC ने मंजूरी दे दी है और संबंधित मंत्रालयों को आदेश भेज दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- ईडी में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; जांच की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी

Continue reading on the app

सुनील बंसल, जिसने ओडिशा से बंगाल तक बनवा दी बीजेपी सरकार, पढ़ें मोदी-शाह के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार की पूरी कहानी

Sunil Bansal Architect of BJP Victory: सुनील बंसल, भाजपा के वो रणनीतिकार जिन्होंने यूपी, ओडिशा और अब बंगाल में पार्टी को प्रचंड जीत दिलायी. जानें कैसे उनके डेटा-ड्रिवन ‘बंसल मॉडल’ ने विपक्षी किलों को ध्वस्त कर दिया.

The post सुनील बंसल, जिसने ओडिशा से बंगाल तक बनवा दी बीजेपी सरकार, पढ़ें मोदी-शाह के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार की पूरी कहानी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के बाद ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम

Sunrisers Hyderabad IPL Record: आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से मात दी. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. सनराइजर्स की टीम ने किसी एक वेन्यू पर पंजाब किंग्स को 10वीं बार हराया. दोनों टीमों के बीच ये मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. Thu, 7 May 2026 07:01:17 +0530

  Videos
See all

Suvendhu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी की BJP कार्यकर्ताओं से अपील #suvenduadhikari #bjp #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T01:33:36+00:00

Suvendu Adhikari के PA की हत्या के बाद TMC-BJP में सियासी टकराव! | West Bengal News | BengalViolence #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T01:36:12+00:00

Chandranath Rath News: Suvendu Adhikari के करीबी चंद्रनाथ की ऑस्ट्रेलिन पिस्तौल से हुई हत्या #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T01:35:46+00:00

Suvendu Adhikari's PA Shot Dead | 11 बजे होगा सुवेंदू अधिकारी के PA का पोस्टमार्टम | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T01:34:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers