OnePlus लाया कॉम्पैक्ट GaN चार्जर: 120W तक की पावर के साथ मिलेगा मल्टी-डिवाइस चार्जिंग, देखें कीमत
OnePlus ने अपने लेटेस्ट लॉन्च इवेंट में दो नए GaN चार्जर पेश किए हैं। इनका नाम 100W Small Square Bottle Pro और 120W Small Square Bottle ड्यूल-पोर्ट चार्जर हैं। इन्हें खास तौर पर मल्टी-डिवाइस चार्जिंग को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गया हैं। 100W और 120W आउटपुट वाले ये चार्जर न सिर्फ तेज चार्जिंग देते हैं, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी और पोर्टेबल डिजाइन के साथ आते हैं। अगर आप एक ही चार्जर से स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स को तेजी से चार्ज करना चाहते हैं, तो OnePlus के ये नए ऑप्शंस आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं।
OnePlus 120W और 100W चार्जर्स के स्पेसिफिकेशन
120W Small Square Bottle चार्जर एक कॉम्पैक्ट और हल्का ड्यूल-पोर्ट USB-C चार्जर है, जिसका साइज 65 x 33.5 x 33.5 मिमी और वजन 105 ग्राम है। यह एक पोर्ट से अधिकतम 120W आउटपुट देता है या दोनों पोर्ट्स मिलाकर 125W तक पावर डिस्ट्रीब्यूट कर सकता है, जैसे 80W + 45W, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज करना आसान होता है।
यह चार्जर SuperVOOC, PD 3.0, PPS, QC 3.0, UFCS और BC 1.2 जैसे फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
चार्जर में एडवांस GaN (gallium nitride) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो पावर एफिशिएंसी बढ़ाती है और हीट को कम रखती है। इसमें ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन सिस्टम दिया गया है, जो ज्यादा लोड के दौरान तापमान को कंट्रोल करता है।
वहीं 100W Small Square Bottle Pro चार्जर भी इसी तरह की एफिशिएंसी और पोर्टेबिलिटी के साथ आता है। यह 120W मॉडल से छोटा और हल्का है, जिसका साइज 56 x 33.5 x 33.5 मिमी और वजन 90 ग्राम है। इसमें सिंगल USB-C पोर्ट मिलता है, जो 100W तक पावर डिलीवर करता है। यह भी कई फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल्स को सपोर्ट करता है।
कीमत और अन्य डिटेल्स
दोनों चार्जर्स में स्किन-फ्रेंडली कोटिंग और फोल्डेबल पिन्स दिए गए हैं, जिससे इन्हें ले जाना आसान हो जाता है। OnePlus इनके साथ एक मजबूत सिलिकॉन-कोटेड केबल भी देता है, जो 12A तक हाई करंट सपोर्ट करती है। इस केबल में E-marker चिप लगी होती है, जो पावर को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करती है और ओवरहीटिंग व ओवरकरंट से बचाती है। 100W मॉडल की कीमत 229 युआन (लगभग $33) है, जबकि 120W ड्यूल-पोर्ट वर्जन की कीमत 269 युआन (लगभग $39) रखी गई है।
नेपाल: बालेन सरकार ने रद्द कीं ‘राजनीति से प्रेरित’ 1500 नियुक्तियां, अब खड़ी हुई मुश्किल
Nepal News: नेपाल में आई नई सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रामक ढंग से काम कर रही है. पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार करने के बाद अब पिछली सरकारों में की गईं 1500 से ज्यादा भर्तियों को भी रद्द कर दिया है.
The post नेपाल: बालेन सरकार ने रद्द कीं ‘राजनीति से प्रेरित’ 1500 नियुक्तियां, अब खड़ी हुई मुश्किल appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)





