Responsive Scrollable Menu

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या से मचा हड़कंप, बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह से पहले बवाल

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव नतीजों के बाद जहां बीजेपी बंपर जीत हासिल की है वहीं दूसरी तरफ बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हो गया है. इस बीच बीजेपी के कद्दावर नेता और सीएम पद के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि कोलकाता के मध्यमग्राम में उनकी गोली मारकर हत्या की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की है इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रानाथ रथ ने दम तोड़ दिया.  

गोली मारकर की गई हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता के मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं. इसके बाद तुरंत चंद्र को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया. चिकित्सकों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया. 

12 वर्षों से शुभेंदु के साथ जुड़े थे 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रनाथ रथ काफी वक्त से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे. जब शुभेंदु ने ममता बनर्जी का पार्टी टीएमसी से नाता तोड़ा था तब वह शुभेंदु के साथ ही थे. मृतक पिछले 10 से 12 वर्षों से शुभेंदु के साथ जुड़े हुए थे. हाल के चुनावों में भी वह प्रचार अभियान से जुड़े अहम काम देख रहे थे.

कैसे हुआ हमला

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले चंद्रनाथ की गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. कुल 12 राउंड फायरिंग बताई जा रही है. चंद्रनाथ के साथ एक और साथी उनकी कार में थे. ये कोई मामूली हमला नहीं बल्कि सोची समझी साजिश बताई जा रही है. 

हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि इस हत्या के बाद हड़कंप मच गया है. वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इलाके में नाकाबंदी शुरू कर दी गई है और हमलावर की तलाश की जा रही है. आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक मृतक को चार गोलियां लगी हैं. 

बता दें कि 9 मई को पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है. इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. लेकिन इस समारोह से पहले बंगाल में कई जगहों पर हिंसा का दौर शुरू हो गया है. इस बीच अधिकारी के पीएम की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Continue reading on the app

इस प्राइवेट बैंक ने बदले करंट अकाउंट से जुड़े नियम, 1 जून से होंगे लागू, जानें डिटेल

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के खाताधारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने करंट अकाउंट के लिए छोटे नोट और सिक्कों के कैश डिपॉजिट से जुड़े नियमों (Current Account Rules) में बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसका सीधा असर अकाउंट होल्डर्स पर पड़ेगा। बैंक कि आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक छोटे नोटों और सिक्कों के जमा पर अब हर महीने एक फ्री लिमिट तय होगी।

पहले छोटे मूल्य के नोट (20 रुपये या इससे कम के नोटों और सिक्कों) के जमा पर कोई निश्चित सीमा नहीं थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब फ्री लिमिट तय होगी। इससे अधिक कैश डिपॉजिट करने पर ही शुल्क भुगतान करना होगा। हालांकि यह करंट अकाउंट के प्रकार पर निर्भर करेगा। नए नियम 1 जून 2026 से लागू होंगे।

नोटों और सिक्कों के लिए क्या होगी सीमा?

नए नियमों के तहत छोटे मूल्यों के लिए नोट में कैश डिपॉजिट की सीमा 10,000 रुपये प्रतिमाह तय की गई है। लिमिट से अधिक जमा करने पर 2% शुल्क लगाया जाएगा। वहीं सिक्कों में कैश डिपॉजिट की लिमिट अब 5,000 रुपये तय की गई है। लिमिट से अधिक डिपॉजिट करने पर 2% चार्ज देय होगा।

यह बदलाव Biz लाइट+ करंट अकाउंट, एसेंट एसेंट करंट अकाउंट, मैक्स एडवांटेज करंट अकाउंट, प्लस करंट अकाउंट, प्रीमियम करंट अकाउंट, रेगुलर करंट अकाउंट, एग्री करंट अकाउंट, करंट अकाउंट फॉर प्रोफेशनल्स, ई-कॉमर्स करंट अकाउंट, ट्रेड करंट अकाउंट, फ्लेक्सी करंट अकाउंट,अल्टिमा करंट अकाउंट और सुप्रीम करंट अकाउंट समेत विभिन्न खातों के लिए लागू होंगे। जिसकी लिस्ट भी बैंक ने जारी कर दी है।

वर्तमान में क्या हैं नियम?

वर्तमान में एचडीएफसी बैंक के किसी भी ब्रांच में छोटे मूल्य के कैश डिपॉजिट पर कोई भी सीमा नहीं है। हालांकि नोट में कैश डिपॉजिट करने पर 4% शुल्क लगाया जाता है। सिक्कों में जमा के लिए भी कोई फ्री लिमिट नहीं है, लेकिन 5% का भुगतान खाताधारकों को करना पड़ता है।

यहाँ चेक करें शुल्क 

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स औंधे मुंह गिरी, हैदराबाद पहुंची टॉप पर, SRH ने PBKS को 33 रन से हराया

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: आईपीएल के 49वें मुकाबले में हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया, जिसे हैदराबाद ने आसानी से 33 रन से जीत लिया। पंजाब की यह लगातार तीसरी हार है। Wed, 06 May 2026 23:11:28 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | विजय जीते तो वाह, बीजेपी जीते तो चुनाव चोरी? | Vijay | TVK | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T18:35:44+00:00

West Bengal: Suvendu Adhikari के PA चंद्रा की हुई हत्या #suvenduadhikari #bengalelection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T18:33:58+00:00

Breaking News: TMC का खूनी खेल? PA को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली | Suvendu Adhikari | PA Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T18:45:25+00:00

West Bengal Post Poll Violence: चुनाव खत्म... जल रहा बंगाल! West Bengal Burning | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T18:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers