UP News: हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में पलटी नाव; 6 लोगों के डूबने की आशंका
UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है. यहां यमुना नदी में एक नाव अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार 9 लोग गहरे पानी में समा गए. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें तीन लोगों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 6 लोग के डूबने की आशंका जताई जा रही है. यह हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार में शादी का जश्न चल रहा था और लोग खुशी के माहौल में नदी के उस पार घूमने गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है और लापता लोगों को खोजने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है.
खरबूजा खाने की जिद पड़ी भारी
घटना हमीरपुर के थाना कुरारा इलाके की है. यहां के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया निवासी श्रीपाल की बेटी की मंगलवार को शादी थी. घर में मेहमान आए हुए थे और चारों तरफ हंसी खुशी का माहौल था. बुधवार को जब बेटी की विदाई हो गई, उसके बाद शाम के समय घर आए कुछ मेहमान और बच्चे यमुना नदी के उस पार खरबूजा खाने के लिए गए थे. कुल 9 लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर नदी पार गए थे. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक छोटा सा सैर सपाटा इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा. नदी के उस पार से वापस लौटते समय यह भयावह हादसा पेश आया.
नाविक की लापरवाही बनी हादसे की वजह
हादसे के पीछे एक बड़ी लापरवाही की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जब सभी लोग खरबूजा खाकर वापस लौट रहे थे, तब नाव को विष्णु नाम का युवक चला रहा था. चश्मदीदों के मुताबिक, नाव बीच नदी में थी तभी विष्णु के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया. विष्णु फोन उठाकर बात करने लगा और उसका ध्यान नाव के संतुलन से हट गया. मोबाइल पर बात करने के चक्कर में नाव डगमगाने लगी और देखते ही देखते पलट गई. जैसे ही नाव पलटी, उसमें सवार बच्चे और महिलाएं पानी में डूबने लगे. नाविक विष्णु खुद तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन बाकी लोग पानी की लहरों में फंस गए.
बचाव कार्य और प्रशासन की मुस्तैदी
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से 14 साल की पारुल और रिंकू को किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया. इन दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम अभिषेक कुमार और सीओ राजेश कमल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों के साथ साथ एनडीआरएफ की टीम को भी मदद के लिए बुलाया गया है.
लापता लोगों की तलाश जारी
इस हादसे में अभी भी 6 लोग लापता हैं, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं. लापता लोगों में मासूम बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, जिससे गांव में गम का माहौल बना हुआ है. डूबे हुए लोगों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. प्रशासन की टीमें टॉर्च और नावों की मदद से नदी के चप्पे चप्पे को खंगाल रही हैं. एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए प्रशासन पूरी ताकत लगा रहा है. जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं ताकि बचाव कार्य की निगरानी की जा सके. फिलहाल अंधेरा होने के बावजूद सर्च ऑपरेशन को रोकने के बजाय उसे और तेज करने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Jabalpur Cruise Boat Tragedy: जबलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, क्रूज डूबने से 6 की मौत, 19 रेस्क्यू
मई दिवस की छुट्टियों में चीन में पर्यटन बूम आर्थिक जीवंतता को दर्शाती है: अमेरिकी मीडिया
बीजिंग, 6 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी वेबसाइट ट्रैवल एंड टूर वर्ल्ड (टीटीडब्ल्यू) ने 5 मई को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन में मई दिवस की छुट्टियों के दौरान पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह चीन के पर्यटन उद्योग की लगातार बढ़ती मजबूती को दर्शाता है। इस बढ़ोतरी ने न केवल घरेलू अर्थव्यवस्था को नई गति दी है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में चीन के आकर्षण को भी काफी बढ़ाया है।
रिपोर्ट में चीन के परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि मई दिवस की छुट्टियों के दौरान देश में अंतर-क्षेत्रीय यात्राओं की संख्या 1.525 अरब तक पहुंचने का अनुमान है, जो एक नया रिकॉर्ड है। प्रतिदिन औसतन 30 करोड़ 50 लाख 20 हजार यात्राएं दर्ज की गईं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक हैं। इससे साफ है कि अवकाश पर्यटन को लेकर चीनी लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, हाल में कुछ क्षेत्रों में लागू की गई वसंत अवकाश नीतियों ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन नीतियों से लोगों को यात्रा के लिए अधिक समय मिला और उपभोग में भी वृद्धि हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के पर्यटन मॉडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब पर्यटक केवल पारंपरिक दर्शनीय स्थलों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वे गहन और अलग तरह के अनुभवों की तलाश कर रहे हैं। संगीत समारोहों और खेल आयोजनों वाले क्षेत्रों में होटल बुकिंग में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। उदाहरण के तौर पर, चंगचो ओलंपिक केंद्र के आसपास होटल बुकिंग में 214 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि च्यांगसू प्रांतीय सिटी फुटबॉल लीग की वजह से सूचो शहर में बुकिंग 30 प्रतिशत बढ़ी।
इसके साथ ही, बहु-शहर यात्राओं का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार, थीम पार्क और रिसॉर्ट आधारित पर्यटन प्रमुख आकर्षण बनकर उभरे हैं। खाएफ़ंग वानसुई माउंटेन मार्शल आर्ट्स थीम पार्क की वजह से आसपास के होटलों की बिक्री में 205 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि शांगहाई लेगोलैंड रिजॉर्ट में 172 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में चीन की लोकप्रियता और मजबूत हुई है। एक ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के अनुसार, मई दिवस की छुट्टियों के दौरान चीन आने वाले विदेशी पर्यटकों की बुकिंग में 55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, छुट्टियों के दौरान पर्यटन और उपभोग में आई यह तेज बढ़ोतरी चीनी अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है। आर्थिक विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि उपभोग के विभिन्न रूपों में विस्तार विशेष रूप से सेवा क्षेत्र की मजबूत वृद्धि को दिखाता है।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि विविध उपभोग अवसरों को बढ़ावा देने और सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए चीनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों ने इस विकास में अहम भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन, दोनों क्षेत्रों में तेजी से हो रही वृद्धि के साथ चीन वैश्विक पर्यटन उद्योग में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























