Responsive Scrollable Menu

Mumbai Fire Breaks Out: मुंबई अंधेरी टी2 एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

Mumbai Fire Breaks Out:  मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो सेवा में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अंधेरी ईस्ट स्थित अंडरग्राउंड टी2 एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर आग लगने की खबर आई. यह घटना दोपहर करीब तीन बजे की है, जब स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी. आग लगने की जानकारी मिलते ही पूरे प्रशासन में खलबली मच गई और आनन-फानन में सुरक्षा प्रोटोकॉल को लागू किया गया. गनीमत यह रही कि समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

Continue reading on the app

नई दिल्ली में भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बुधवार को नई दिल्ली में यूरोपीय संघ (ईयू) के इंडो-पैसिफिक के विशेष दूत मारिया कैस्टिलो फर्नांडीज के साथ मुलाकात की। इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर बताया, “सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने ईयू की विशेष दूत मारिया कैस्टिलो फर्नांडीज से मुलाकात की और भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा की।”

पिछले महीने विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में यूरोपीय पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के सदस्य मैनफ्रेड वेबर से मुलाकात की थी। उस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में चल रही सकारात्मक प्रगति को जारी रखने और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को जल्द मंजूरी देने की जरूरत पर सहमति जताई थी।

जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर बताया, “आज दिल्ली में यूरोपीय पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और यूरोपीय संसद सदस्य मैनफ्रेड वेबर से मिलकर खुशी हुई। हमने भारत-ईयू संबंधों में सकारात्मक गति बनाए रखने और एफटीए को जल्द मंजूरी देने पर सहमति जताई।”

इस साल की शुरुआत में भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार वार्ताएं एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर खत्म हुई थीं। यह वार्ता 27 जनवरी को नई दिल्ली में 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के दौरान पूरी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और अन्य नेताओं ने इसे एक ऐतिहासिक समझौता बताया था।

मार्च में भी विदेश मंत्री जयशंकर ने यूरोपीय संसद के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी, जिसका नेतृत्व एंजेलिका नीबलर ने किया था। इस दौरान भारत-ईयू संबंधों में नए दौर और बढ़ते सहयोग पर चर्चा हुई थी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और यूरोपीय संघ के संबंध साझा मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित हैं, जैसे लोकतंत्र, कानून का शासन, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और बहुपक्षीय सहयोग। दोनों के बीच संबंध व्यापार, निवेश, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान और तकनीक, डिजिटल क्षेत्र, कनेक्टिविटी और कृषि जैसे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs PAK: रोहित शर्मा कप्तान, शुभमन गिल ओपनर… पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में खेल रहे भारतीय खिलाड़ी?

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मीरपुर में पहले टेस्ट मैच के दौरान टीवी पर एक ऐसी प्लेइंग-11 चल गई, जिसने चौंका दिया. इसमें पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में सभी 11 नाम टीम इंडिया के खिलाड़ियों के थे. Sat, 09 May 2026 13:30:13 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election: बंगाल की डिप्टी CM अग्निमित्रा पॉल? |Agnimitra Paul |Bengal Deputy CM |Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:15:05+00:00

श्रीराम की जयकार, अब शुभेन्दु सरकार | Oath | West Bengal | Shivendu Adhikari | PM Modi | BJP | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:08:56+00:00

UP:शादी में कहासुनी से बवाल, ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा | #kushinagar #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:15:43+00:00

PM Modi News: कल PM मोदी का कर्नाटक और तेलंगाना दौरा #shorts #pmmodi #karnataka #telegana #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:10:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers