Responsive Scrollable Menu

नई दिल्ली में भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बुधवार को नई दिल्ली में यूरोपीय संघ (ईयू) के इंडो-पैसिफिक के विशेष दूत मारिया कैस्टिलो फर्नांडीज के साथ मुलाकात की। इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर बताया, “सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने ईयू की विशेष दूत मारिया कैस्टिलो फर्नांडीज से मुलाकात की और भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा की।”

पिछले महीने विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में यूरोपीय पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के सदस्य मैनफ्रेड वेबर से मुलाकात की थी। उस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में चल रही सकारात्मक प्रगति को जारी रखने और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को जल्द मंजूरी देने की जरूरत पर सहमति जताई थी।

जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर बताया, “आज दिल्ली में यूरोपीय पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और यूरोपीय संसद सदस्य मैनफ्रेड वेबर से मिलकर खुशी हुई। हमने भारत-ईयू संबंधों में सकारात्मक गति बनाए रखने और एफटीए को जल्द मंजूरी देने पर सहमति जताई।”

इस साल की शुरुआत में भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार वार्ताएं एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर खत्म हुई थीं। यह वार्ता 27 जनवरी को नई दिल्ली में 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के दौरान पूरी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और अन्य नेताओं ने इसे एक ऐतिहासिक समझौता बताया था।

मार्च में भी विदेश मंत्री जयशंकर ने यूरोपीय संसद के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी, जिसका नेतृत्व एंजेलिका नीबलर ने किया था। इस दौरान भारत-ईयू संबंधों में नए दौर और बढ़ते सहयोग पर चर्चा हुई थी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और यूरोपीय संघ के संबंध साझा मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित हैं, जैसे लोकतंत्र, कानून का शासन, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और बहुपक्षीय सहयोग। दोनों के बीच संबंध व्यापार, निवेश, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान और तकनीक, डिजिटल क्षेत्र, कनेक्टिविटी और कृषि जैसे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बदलते मौसम में बेहद जरूरी मजबूत इम्यून सिस्टम, जानें मजबूत करने के पांच आसान तरीके

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। बदलते मौसम में संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियां तेजी से फैलने का डर लगा रहता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट इम्यूनिटी को बूस्ट करने के पांच आसान उपाय सुझाते हैं।

आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ के अनुसार, मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और बीमार पड़ने की संभावना को कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के इन सुझावों को अपनाकर आसानी से अपने और अपने परिवार के सेहत की रक्षा कर सकते हैं। विभाग ने बताया कि ये छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में बड़ी सुरक्षा प्रदान करती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम में दवा से ज्यादा जरूरी है अपनी दिनचर्या को स्वस्थ बनाना। अगर कोई पुरानी बीमारी है तो इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुष विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सबसे पहले गहरी नींद लें। इसके लिए रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी और अच्छी नींद लें, जो इम्यून सिस्टम के लिए सबसे जरूरी है। नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और इम्यून सेल्स सक्रिय होते हैं। अनियमित नींद इम्यूनिटी को कमजोर कर देती है। दूसरा है अच्छा खाएं व चीनी कम करें। पौष्टिक आहार इम्यून सिस्टम की रीढ़ है। फल, सब्जियां, दालें, अनाज, मेवे और दही जैसी चीजें खाएं जो विटामिन सी, डी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हों। वहीं, ज्यादा चीनी और जंक फूड से बचें क्योंकि यह इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाता है।

तीसरी जरूरी बात है नियमित व्यायाम करें। इसके लिए रोजाना 30 से 45 मिनट व्यायाम, सैर, योगासन या हल्की कसरत करें, जो इम्यून सेल्स को सक्रिय करती है। व्यायाम से रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में सूजन कम होती है। चौथा है तनाव का प्रबंधन, लगातार तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है। ध्यान, प्राणायाम, संगीत सुनना या हॉबी के जरिए तनाव कम करें। अच्छा मूड इम्यूनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है।

पांचवी जरूरी बात है खुद को हाइड्रेटेड रखें। शरीर में पानी की कमी इम्यून फंक्शन को प्रभावित करती है। पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ या हर्बल टी पिएं। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और कोशिकाएं सक्रिय रहती हैं।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 playoff: केकेआर की जीत ने उड़ाई 4 टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा घमासान, बदला पूरा समीकरण

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस अब और भी ज्यादा रोचक हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हाराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की. अब उसके पास 9 अंक हैं और वो 17 अंकों तक पहुंच सकती है. ऐसे में टॉप चार टीमों पर कौन सी टीम होगी ये सभी जानना चाहते हैं. Sat, 9 May 2026 07:44:34 +0530

  Videos
See all

Suvendu Oath Ceremony | Himanata: बंगाल पहुंचे हिमंता सरमा... शुभेंदु के शपथ की तैयारी तेज! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:01:10+00:00

Oath Ceremony: Bengal में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:02:17+00:00

Bhagyafal: कैसा रहेगा Leo राशि के लिए आज का दिन? | Leo Horoscope | Horoscope | Singh Rashi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:01:26+00:00

RIVAH- The Wedding Lounge दिल्ली में सजा ब्राइडल लग्जरी का शानदार मंच | Jewelry #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers