Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:बच्चों संग नहर में कूदी मां; ब्लास्ट पर CM-DGP के अलग दावे; बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बेडरूम VIDEO वायरल

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़ी रही। CM भगवंत मान ने कहा कि चुनाव से पहले BJP ऐसे ब्लास्ट कराती रहती है। वहीं DGP ने कहा कि ये IED ब्लास्ट हो सकते हैं, जो टाइमर या रिमोट से किए गए हैं। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का हाथ हो सकता है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED धमाके के VIDEO पंजाब में 3 घंटे के भीतर 2 जगह धमाके हुए। पहला धमाका मंगलवार रात पौने 8 बजे जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुआ। इसके बाद अमृतसर में आर्मी कैंप में करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक किया गया। खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी नाम के खालिस्तानी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए DIG संदीप गोयल व उनके परिवार को टारगेट बताया। इसके बाद श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे CM भगवंत मान ने कहा कि चुनाव से पहले BJP ऐसे छोटे-मोटे ब्लास्ट कराती रहती है। वह लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है लेकिन पंजाबी डरने वाले नहीं हैं। ये BJP का स्टाइल है कि चुनाव वाले स्टेट में छोटे-मोटे ब्लास्ट या दंगे करा दो। वहीं ब्लास्ट की जांच करने अमृतसर पहुंचे DGP गौरव यादव ने कहा कि ये IED ब्लास्ट हो सकते हैं, जो टाइमर या रिमोट से किए गए हैं। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का हाथ हो सकता है। धमाके के पीछे ऑपरेशन सिंदूर की एनीवर्सरी वजह हो सकती है। उन्होंने खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी नाम के संगठन के अस्तित्व को नकारते हुए कहा कि इसके पीछे पाक ISI के लोग हैं (पढ़ें पूरी खबर) 2. बॉयफ्रेंड के सुसाइड के बाद गर्लफ्रेंड के नहाते चैटिंग, बेडरूम में न्यूड VIDEO लुधियाना में बॉयफ्रेंड के सुसाइड के बाद गर्लफ्रेंड संग वीडियो सामने आए हैं। युवक की मां ने दावा किया कि लड़की बेटे को अपने घर बुलाती थी और उसके साथ संबंध बनाती थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि युवक के मोबाइल में लड़की के घर के बेडरूम का वीडियो है, जिसमें दोनों न्यूड हैं और मस्ती कर रहे हैं। यही नहीं गर्लफ्रेंड बाथरूम में नहाते हुए चैटिंग करती थी। मां ने कहा कि बेटे के मोबाइल में लड़की के 10 हजार से ज्यादा फोटो व वीडियो है। यही नहीं मोबाइल में दोनों के बीच की करीब दो ढाई साल की चैटिंग भी पड़ी है। दोनों इंस्टाग्राम और स्नैपचेट पर चैटिंग और वीडियो कॉलिंग करते थे। उसकी गर्लफ्रेंड ने बार-बार आत्महत्या का दबाव बनाया, 'गोलियां खाकर मर जा' जैसे मैसेज भेजे, जिसके बाद बेटे ने सुसाइड किया। हमारे पास उसके 10 हजार से ज्यादा प्राइवेट वीडियो व फोटो हैं। पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर चुकी है (पढ़ें पूरी खबर) 3. मोहाली में बेअदबी, सड़क पर बिखरे मिले अंग, माहौल तनावपूर्ण मोहाली में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की गई। गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास स्थित माता साहिब कौर गुरुद्वारा के पास सड़क पर श्री गुटका साहिब के क्षतिग्रस्त अंग मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साई सिख संगत ने एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। घटना का पता तब चला जब गुरुद्वारे में तैनात सेवादार ने श्री गुटका साहिब के अंगों को जमीन पर गिरा देखा। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। बेअदबी से नाराज लोगों ने इकट्‌ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। अधिकारियों का कहना है कि नए बेअदबी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली सिटी-2 के DSP हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा (पढ़ें पूरी खबर) 4. चंडीगढ़ में होंगे IPL के क्वालिफायर मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। इसकी शुरुआत 26 मई को क्वालीफायर-1 मुकाबले से होगी। IPL 2026 का पहला प्लेऑफ मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा। इसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद टूर्नामेंट न्यू चंडीगढ़ के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होगा। यहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 के मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को प्लेऑफ मुकाबलों का डिटेल जारी किया। IPL 2026 में 5 मई तक 48 मैच खेले जा चुके हैं। प्लेऑफ मुकाबले 70 मैच के बाद खेले जाएंगे। सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। IPL 2025 का फाइनल भी यहीं खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी। 5. 'बच्चों हमें माफ कर दो' लिखकर माता-पिता ने जहर निगला लुधियाना में दंपती ने देर रात जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बेटा घर पहुंचा तो दोनों बेड पर बेसुध हालत में पड़े थे। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा था- हम अपनी जिंदगी से दुखी होकर यह कदम उठा रहे है। इसमें किसी दोस्त या रिश्तेदार का हाथ नहीं है। ना ही परिवार पर कोई कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगे लिखा- मेरे बेटे मेरी किसी से कोई देनदारी नहीं है और ना ही कोई जानकारी है। जो मैंने किया अपने सिर पर किया। इसलिए बच्चों को तंग परेशान ना किया जाए। मेरे बच्चों हमें माफ कर दो। हम तुम्हारा साथ नहीं दे सके। गरीबी में जन्म लिया, गरीबी में मर गए। मैं दोबारा बयान करता हूं कि मरने पर जो लिखा सच लिखा। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। फिलहाल थाना जोधां पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. मां ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की डूबने से मौत कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में मां ने अपने दो बच्चों के साथ काली बेईं नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में मां की जान बच गई। लेकिन दोनों मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव अदालत चक के रहने वाले भरपूर सिंह की पत्नी सिमरन कौर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने पहुंची थीं। वह अपने छह वर्षीय बेटे वीर प्रताप सिंह और तीन वर्षीय गुर प्रताप सिंह को साथ लेकर काली बेईं पहुंचीं। बताया जा रहा है कि वह एक बच्चे को स्कूल से लेकर आई थी। घटना के समय मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत सिमरन कौर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, बच्चों को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं और दोनों की डूबने से मौत हो गई। थाना सुल्तानपुर लोधी के जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कराने वाली ADGP की भाभी BJP नेता और समाज सेवी भी चंडीगढ़ में 2 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी का मर्डर कराने वाली अमरीन राय भाजपा की नेता निकली। वह 2 साल से पंजाब भाजपा में एक्टिव थी। इसके अलावा समाज सेवक के तौर पर भी एक्टिव रहती थी। अमरीन राय पंजाब के एक ADGP की भाभी है। उसने 8 एकड़ जमीन के विवाद में बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल को चिन्नी के मर्डर की 50 लाख रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस अमरीन को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में अब उससे चिन्नी कुब्बाहेड़ी से विवाद की पूरी वजह सामने आई है। अमरीन को शक था कि चमनप्रीत ने उसे धोखा दिया, प्रॉपर्टी महंगे दामों पर बेची और कब्जा भी नहीं दिया, जिससे उसे नुकसान हुआ। इसी रंजिश में उसने उसे सबक सिखाने के लिए हत्या की साजिश रची। चिन्नी के परिवार का कहना है कि उनका बेटा तो महिला का भला चाहता था लेकिन उसने ही मर्डर करवा दिया। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चिन्नी से अमरीन कैसे जुड़ी, विवाद कैसे शुरू हुआ…. परिवार के बयान और पुलिस पूछताछ के हवाले से कत्ल की पूरी कहानी सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर विदेश से 8. कनाडा में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कनाडा में ऑफिस में काम कर रहे पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर सरे के 76 एवेन्यू बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में घुसे और लॉबी से निकल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के कारण आसपास बैठे लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। सरे पुलिस (SPS) जब तक मौके पर पहुंचती, युवक खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। पुलिस और मेडिकल टीम ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से फरार होने में कामयाब रहे।सरे पुलिस हत्या का कारण टारगेट किलिंग मान रही है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी गैंगस्टर रोहित गोदारा व पवन शौकीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली। रोहित गोदारा ने अपने पोस्ट में मृतक का नाम सैम कनाडा लिखा है। उसने कहा कि सैम हमारे विरोधियों का मुख्य हैंडलर है और हमारे खिलाफ साजिशें रच रहा था (पढ़ें पूरी खबर) 9. दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि अभी कनाडा में तेरा विरोध हो रहा है। जब अमेरिका आएगा तो यहां भी विरोध होगा। पन्नू ने दिलजीत दोसांझ के मेरा भारत महान कहने और अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर एतराज जताते हुए कहा कि दिलजीत अहंकारी है। तेरा ये घमंड ही तेरा दुश्मन है। दिलजीत का जमीर मर चुका है। दरअसल, दिलजीत ऑरा-2026 के नाम से वर्ल्ड टूर पर हैं। कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने उनके शो में झंडे लहराए। इसके अगले शो में दिलजीत खालिस्तानियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के काम मत करो वर्ना उठाकर बाहर फेंक दूंगा। इस दौरान दिलजीत ने जांघ पर थापी भी मारी थी। इसके बाद से ही खालिस्तान समर्थक उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए ट्रोल कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. सरकारी ऑफिस में नहीं चलेगी जींस-टीशर्ट, काली पेंट-आसमानी शर्ट पहननी होगी चंडीगढ़ के एस्टेट ऑफिस में अब जींस-टीशर्ट नहीं चलेगी। यहां काम करने वाले ग्रुप C और D के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड के आदेश जारी किए गए हैं। उन्हें यूनिफॉर्म पहननी ही होगी। इसको लेकर केंद्र सरकार का तर्क है कि कर्मचारियों को ड्रेस अलाउंस दिया जा रहा है। इसके बावजूद वह तय यूनीफॉर्म नहीं पहनते। इसमें चेतावनी भी दी गई है कि अगर कोई कर्मचारी अब भी यूनिफॉर्म नहीं पहनता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यूनिफॉर्म के तौर पर काली पेंट और आसमानी रंग की शर्ट पहनना अनिवार्य किया गया है। जो भी कर्मचारी इस श्रेणी में आते हैं, उन्हें रोज ऑफिस आते समय यही ड्रेस पहननी होगी। यह नियम सिर्फ स्थायी (रेगुलर) कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों पर भी लागू होगा। प्रशासन का मानना है कि एक जैसी यूनिफॉर्म से कर्मचारियों की पहचान आसानी से हो सकेगी, दफ्तर में अनुशासन बना रहेगा (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

पिछले दो दिनों में 87.28 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की हुई डिलीवरी, सप्लाई पूरी तरह सामान्य: सरकार

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि पिछले दो दिनों में देश भर में 87.28 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई है, जबकि इस दौरान करीब 88.82 लाख सिलेंडर की बुकिंग हुई। इन डिलीवरी में से लगभग 95 प्रतिशत डिलीवरी उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ऑथेंटिकेशन कोड के आधार पर की गई, ताकि वितरण स्तर पर गड़बड़ी रोकी जा सके।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि मध्य पूर्व संकट के बावजूद देश में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। खाना पकाने वाली गैस की ऑनलाइन बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है, और किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस की कमी की खबर नहीं है।

पिछले दो दिनों में लगभग 1.2 लाख छोटे 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर भी बेचे गए हैं। 3 अप्रैल से अब तक सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने शहरी क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों के लिए छोटे सिलेंडरों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 10,400 से ज्यादा जागरूकता शिविर लगाए हैं।

इसके अलावा, पिछले दो दिनों में 15,900 मीट्रिक टन से ज्यादा (करीब 8.37 लाख 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के बराबर) कमर्शियल एलपीजी की बिक्री हुई है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति, राज्य सरकारों और उद्योग संगठनों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल एलपीजी की बिक्री की योजना तय करती है।

बयान में आगे कहा गया है कि देश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक करीब 6.31 लाख कनेक्शन चालू किए जा चुके हैं और 2.67 लाख नए कनेक्शन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, जिससे कुल संख्या 8.98 लाख तक पहुंच गई है। इसके अलावा, करीब 6.93 लाख नए ग्राहकों ने कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए देश भर में कार्रवाई जारी है। मंगलवार को 2,100 से ज्यादा छापेमारी की गई।

मंत्रालय ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियों ने 366 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों पर जुर्माना लगाया है और 75 डिस्ट्रीब्यूटरों को निलंबित किया गया है।

वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि देश भर में सभी पेट्रोल पंपों पर इन ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

मंत्रालय ने आगे बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के बावजूद देश में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की सप्लाई लगातार बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी न करें, अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। एलपीजी उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग करने और डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। साथ ही, घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: कोलकाता की लगातार चौथी जीत से अंक तालिका में उलटफेर, कौन सी टीम टॉप पर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक समय मुश्किल में नजर आ रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार चार जीत से प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत ने टीम को रेस में ला खड़ा किया है. 10 मैच में 4 जीत और एक बेनतीजा मुकाबले से केकेआर के पास 9 अंक हैं. उसके पास बाकी सभी मुकाबले जीतकर 17 अंकों तक जाने का मौका है. Sat, 9 May 2026 06:36:43 +0530

  Videos
See all

US-Israel Iran War: USS Truxtun, USS Rafael Peralta और USS Mason की अरब सागर में तैनाती | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T02:41:12+00:00

Bihar News | पहले पति ने पत्नी पर किया कैंची से हमला | #shorts #viralvideo #viralnews #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T02:40:35+00:00

Bengal CM Oath Ceremony LIVE: बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी लेंगे CM पद की शपथ | PM Modi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T02:40:41+00:00

Iran America War Update: ईरान ने गजब ठोका, मुस्लिम देश ट्रंप के खिलाफ | Hormuz | Mayank Mishra |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T02:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers