सिर्फ गर्मी में पेड़ पर आता है यह फल, शरीर को देता है ठंडक, सर दर्द को कर देता है गायब, हेल्थ में काफी फायदेमंद
छतरपुर जिले में एक ऐसा भी पेड़ पाया जाता है. जिसके फल गर्मी के लिए रामबाण माने जाते हैं. इस फल से सिर दर्द और गर्मी दूर भाग जाती है. इस पेड़ को क्षेत्रीय भाषा में बरगद का भाई (कटवर) कहा जाता है जिसमें छोटे-छोटे फल पाए जाते हैं. वैद्य ईश्वरदीन के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति इसके कुछ फल को बांटकर माथे में लगा लेत है तो उसकी भयंकर गर्मी भी मिनटों में शांत हो जाती है. जब अस्पताल मेडिकल नहीं होते थे तो इस पेड़ के फलों का उपयोग बहुत होता था. जब भी किसी को गर्मी लगती थी, उसका सिर फटने लगता था तो वह इसी के फलों को बांटकर या पीसकर माथे में चंदन की तरह लगा लेता था. इसके लगाने के बाद गर्मी और सिरदर्द में मिनटों में राहत मिल जाती है.
हीरे-पन्ने के गहनों से बना ब्लाउज, सोने की साड़ी और मैंगो पर्स, ईशा अंबानी के शाही लुक ने दुनिया को किया हैरान
Isha Ambani Met Gala look : दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला 2026' में एक बार फिर भारत का डंका बजा है. इस बार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी और फैशन आइकन ईशा अंबानी ने अपने रॉयल लुक से हर किसी का दिल जीत लिया. ईशा जब रेड कारपेट पर उतरीं, तो उनकी चमक के आगे बड़े-बड़े हॉलीवुड सितारे भी फीके नजर आए. उनका यह लुक न सिर्फ फैशन का नमूना था, बल्कि भारतीय विरासत और आधुनिकता का एक बेजोड़ मेल भी था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















