Responsive Scrollable Menu

तृषा ने विजय के साथ शेयर की हैं ये तस्वीरें, हर पोस्ट में कॉमन है ये खास चीज

तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर थलापति विजय के लिए जो पोस्ट शेयर की थीं वो वायरल हो रही हैं। वहीं बेटे, बेटी और पत्नी की थलापति विजय की जीत पर चुप्पी सवाल खड़े कर रही हैं।

Continue reading on the app

सीएम डॉ मोहन यादव ने उद्यमियों से किया संवाद, इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाने की घोषणा की, बोले अगली इन्वेस्टर समिट निमाड़ में होगी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार 6 मई को बुरहानपुर में उद्यमी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए,  परमानंद गोविंदजीवाला सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उद्यमियों से सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि हमारी सरकार हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी है, उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्रियल कलस्टर बनाने और अगली इन्वेस्टर समिट निमाड़ में आयोजित करने की घोषणा भी की।

डॉ मोहन यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने पिछला वर्ष सन 2025 उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया और इस वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है, हमारी सरकार व्यापारी हो, उद्यमी हो, किसान हो सबकी चिंता कर रही है, उन्होंने कहा हमने व्यापारियों के कल्याण के लिए राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का भी निर्णय लिया है जिसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं पर फोकस कर उन्हें दूर करने की चिंता सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के साथ उद्योग और रोजगार को भी बढ़ावा दे रही है। बुरहानपुर में कपास और केला उत्पादन को बढ़ावा मिले और किसानों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए क्लस्टर बनाया जायेगा। आज निंबोला स्थित टेक्सटाइल क्लस्टर – फेयरडील एक्सपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की सब्सिडी जारी की गई है।

निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा 

मुख्यमंत्री ने कहा उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार इन्वेस्टर समिट आयोजित कर रही है जल्दी ही निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसके आधार पर उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।

कपास को ड्यूटी फ्री करने पर हो रहा विचार 

सीएम ने कहा हमारी सरकार ने व्यापारियों के हित में फैसला लेते हुए कई तरह के औचित्यहीन कानूनों को खत्म किया है। बिजली को लेकर भी दो-तीन विभागों के बीच तालमेल चल रहा है, हम व्यापारियों को कैसे लाभ मिले इसपर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार कपास पर लगने वाली ड्यूटी को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए नया पहुंच मार्ग बनाने की भी घोषणा की।

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs LSG IPL Match: प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए भिड़ेगी Bangalore, सम्मान बचाने उतरेगी Lucknow

पिछले मैच में बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तालिका में शीर्ष पर जगह मनाने का मौका गंवाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुरुवार को यहांसबसे निचले पायदान पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बल्लेबाजी में अपनी लय फिर से हासिल करके प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने की कोशिश करेगी। आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसके चार अन्य टीमों के समान 12 अंक हैं।

उसकी टीम को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स से चार विकेट से मिली हार को भूलकर जल्द से जल्द वापसी करनी होगी। गुजरात के खिलाफ उस मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी नाटकीय रूप से धराशायी हो गई थी। एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 79 रन था जो जल्द ही छह विकेट पर 96 रन हो गया और आखिर में उसकी टीम 155 रन पर आउट हो गई। आरसीबी के बल्लेबाज भले ही इस मैच में लड़खड़ा गए थे लेकिन वह दमदार वापसी करने में सक्षम हैं। उसके बल्लेबाजों ने अब तक आक्रामक खेल दिखाया है और लखनऊ के खिलाफ भी वह इसे जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 379 रन बनाए हैं, वहीं देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नियमित सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के उंगली में चोट के कारण बाहर होने से कोहली के साथ विस्फोटक शुरुआत देने की जिम्मेदारी जैकब बेथेल पर होगी। आरसीबी की टीम को एक सप्ताह के विश्राम का मौका मिला है और उसकी टीम इस मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी की तुलना में अधिक तरोताजा होकर उतरेगी। जहां तक एलएसजी का सवाल है तो उसका प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है। वह पिछले छह मैचों में हार झेलने के कारण अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। इस बीच उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टाई रहे मैच में सुपर ओवर में भी हार का सामना करना पड़ा था।

उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी। एलएसजी का अभियान लगातार खराब प्रदर्शन, रणनीतिक अस्थिरता और मैचों का सकारात्मक अंत नहीं कर पाने के कारण कारण बिखर गया है। मिचेल मार्श, कप्तान ऋषभ पंत, एडन मार्क्रम और निकोलस पूरन जैसे प्रमुख बल्लेबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी क्रम में बार-बार फेरबदल ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पंत के सीमित ओवरों की क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में एलएसजी के बल्लेबाजों के लिए अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड की अगुवाई वाले आरसीबी के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना आसान नहीं होगा। भुवनेश्वर और हेजलवुड की जोड़ी बेहद प्रभावी साबित हुई है।

उनके शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स को मात्र 75 रन पर ढेर कर दिया था। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर विकेट लेने में किसी तरह की कोताही नहीं बरत रहे हैं जबकि हेज़लवुड ने लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी की है। क्रुणाल पंड्या ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट लिए हैं। पिछले मैच में सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। एलएसजी के लिए प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने क्रमशः 13 और 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी ने सत्र की दमदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने जमकर रन लुटाए हैं।

आरसीबी ने पहले चरण में एलएसजी को पांच विकेट से हराया था और उसकी टीम काफी आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम इस प्रकार हैं: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल। लखनऊ सुपर जायट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Wed, 06 May 2026 17:19:08 +0530

  Videos
See all

हमारे पंडित जी बोलेंगे… हम वही करेंगे,वे कहेंगे बड़े बाल रख लो तो बड़े बाल रख लूंगा : Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:14:10+00:00

West Bengal Election Result Breaking LIVE: शपथ से पहले बंगाल में उतरी CRPF! | TMC Vs BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:15:06+00:00

India-Pakistan Conflict: Operation Sindoor को याद कर क्या बोले Khawaja Asif ?#shorts #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:11:16+00:00

Mahabharat LIVE: टूटा INDI गठबंधन! | West Bengal Election Result | PM Modi | BJP Vs TMC | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:11:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers