Varanasi की शूटिंग के लिए राजामौली ने की 15 लाख लीटर पानी की मांग, जलबोर्ड से मिला ये जवाब
Varanasi Underwater Shoot: एसएस राजामौली (SS Rajamouli ) की मेगा बजट फिल्म वाराणसी (Varanasi) फिल्म अपने भव्य स्केल और अनोखे कॉन्सेप्ट को लेकर पहले ही सुर्खियों में है, लेकिन अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक खास सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने 15 लाख लीटर पानी की मांग की थी. इस पर हैदराबाद जल बोर्ड का जवाब आया है. आइए विस्तार से इस बारे में जानते हैं-
अंडरवॉटर सीन के लिए 15 लाख लीटर पानी की मांग
जानकारी के अनुसार, वाराणसी की शूटिंग इस समय हैदराबाद के गगनपहाड़ में फिल्म सिटी स्टूडियो में चल रही है. यहां फिल्म के कुछ अहम अंडरवॉटर सीक्वेंस शूट किए जा रहे हैं. इन सीन्स को फिल्माने के लिए मेकर्स ने करीब 150 पानी के टैंकर यानी 15 लाख लीटर पानी की मांग की थी. आपको बता दें कि हर टैंकर में 10,000 लीटर पानी आता है. यानी कुल मिलाकर लगभग 15 लाख लीटर पानी की जरूरत थी. इतना ही नहीं, प्रोडक्शन टीम ने यह भी कहा था कि शूट के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी साफ होना चाहिए, ताकि विजुअल क्वालिटी पर कोई असर न पड़े.
जलबोर्ड ने दिया ये जवाब
फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने हैदराबाद जल बोर्ड से इस पानी की सप्लाई की मांग की गई थी. इसके लिए ऑफिशियली लेटर लिखकर भी भेजा गया था. हालांकि, जलबोर्ड के उनकी इस मांग को खारिज कर दिया. बोर्ड ने बताया कि शहर इस समय भीषण गर्मी और पानी की बढ़ती मांग से जूझ रहा है, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में फिल्म शूट के लिए पानी सप्लाई नहीं किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 'जमील जमाली' ने नोरा फतेही संग जमकर किया डांस, एक्ट्रेस बोली- 'मैं बेसब्री से इंतजार कर रही...'
मेकर्स ढूंढ रहे दूसरा रास्ता
वारणसी के मेकर्स पानी की मंजरी न मिलने वजह से अब दूसरा रास्ता ढूंढ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग फिलहाल जारी है और मई महीने तक अंडरवॉटर सीक्वेंस पूरे करने की प्लान है. ऐसे में मेकर्स अब प्राइवेट सोर्स या ऑप्शन के जरिए पानी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, इससे प्रोडक्शन की लागत और लॉजिस्टिक्स पर असर पड़ना तय माना जा रहा है.
बड़े स्केल की फिल्म से बड़ी उम्मीदें
गौरतलब है कि वाराणसी राजामौली की ‘RRR’ के बाद आने वाली अगली सबसे बड़ी फिल्म है, जिससे ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में महेश बाबू (Mahesh Babu) अहम किरदार निभा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, एक्टर इसमें एक टाइम ट्रैवलिंग एडवेंचरर ‘रुद्र’ के किरदार में नजर आएंगे, जो रामायण काल से जुड़े एक प्राचीन आर्टिफैक्ट की तलाश में निकलता है. बता दें कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म की स्टोरी इंडिया से लेकर अंटार्कटिका और अफ्रीका तक फैली हुई है, जो इसे एक ग्लोबल स्केल का प्रोजेक्ट बनाती है.
हलांकि, मेकर्स के लिए फिलहाल, बड़ी मात्रा में पानी का इंतजाम करने की चुनौती है. ऐसे में अब देखना होगा कि मेकर्स इस समस्या का समाधान कैसे निकालते हैं और शूटिंग को तय समय पर पूरा कर पाते हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' आदित्य धर को चोर कहने वाले ने अब जाकर मांगी माफी, इमेज खराब करने का लगा था आरोप
तमिलनाडु सरकार में इस विधायक का मंत्री बनना तय! रजनीकांत पर टिप्पणी कर बटोरी थी सुर्खियां
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है. कांग्रेस के जीते हुए विधायक TVK मुख्यालय विजय से मिलने पहुंच चुके हैं. टीवीके के जीते हुए विधायक महाबलीपुरम के एक होटल में नजर बंद हैं. वहीं, इस सब के बीच ये चर्चा तेज है कि विजय के सीएम बनने पर डिप्टी सीएम कौन बनेगा, नई सरकार में मंत्री पद किस किस विधायक को मिलने जा रहा है.
मीडिया में इस समय एक टीवीके के एक जीते हुए विधायक के नाम की काफी चर्चा है. ये भी माना जा रहा है कि ये विधायक बनने वाली सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं. दरअसल, इन विधायक का नाम है आधव अर्जुन. आधव टीवीके पार्टी में महासचिव हैं और चुनाव के दौरान साउथ के मशहूर अभिनेता रजनीकांत पर टिप्पणी कर वह काफी चर्चा में रहे थे.
गठबंधन से पहले मिली डिप्टी सीएम पद की डिमांड, टीवीके ने अभी नहीं लिया फैसला
तमिलनाडु के राजनीतिक पंडितों की मानें तो अर्जुन चुनाव जीतने के बाद सरकार बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं. जब कांग्रेस विधायक टीवीके मुख्यालय विजय से मिलने पहुंचे तो अर्जुन ने ही उनका स्वागत किया. अर्जुन विजय के काफी करीबी हैं और पार्टी में भी अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं में ऐसी चर्चा है कि वह मंत्रिमंडल में स्थान पाएंगे. सूत्रों की मानें तो फिलहाल विजय किसी भी तरह से बहुमत का आंकड़ा पूरा करने की जुगत में लगे हुए हैं. फिलहाल वह किसी को नाराज नहीं कर रहे. कांग्रेस और अन्य दलों से डिप्टी सीएम पद की डिमांड मिली है लेकिन टीवीके अभी किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंची है.
कौन हैं आधव अर्जुन ?
जानकारी के अनुसार अर्जुन का जन्म 1982 में तमिलनाडु के त्रिची में हुआ था. किसान परिवार के अर्जुन का पालन-पोषण उनके चाचा और दादी ने किया है. उन्होंने त्रिची में ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. वह बास्केटबॉल के नेशनल लेवल खिलाड़ी रह चुके हैं. उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन की है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में वह विल्लीवक्कम (Villivakkam) विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि सुपरस्टार रजनीकांत को डीएमके के नेताओं ने धमकाया था और उन्हें राजनीति में आने से रोका था. हालांकि इस बयान के बाद रजनीकांत ने इस बात को खारिज कर दिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















