Mamata Banerjee: राष्ट्रपति शासन लगता है तो लगे, इस्तीफा नहीं दूंगी... ममता बनर्जी ने कर दिए ये 3 नए ऐलान
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ना देने पर अड़ी ममता बनर्जी ने बुधवार को तीन बड़े ऐलान किए हैं। ममता बनर्जी ने तीन बड़े ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव परिणामों को कानूनी रूप से चुनौती देगी, पार्टी राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेगी और लोकतंत्र बचाने के लिए जनता के बीच जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में बड़े स्तर पर साजिश हुई है और उनकी पार्टी का जनादेश छीना गया है
थलापति विजय CM बनने के करीब तो बेटे जेसन ने इंटाग्राम पर कर दिया अनफॉलो? जानिए क्या है सच्चाई
Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay Unfollow: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) तमिलनाडु की पॉलिटिक्स में फिल्मों की तरह ही सुपरस्टार के तौर पर उभरे हैं. उनकी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा और बहुमत के करीब सीटें जीत ली. हालांकि, इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि विजय के बेटे जेसन संजय (Jason Sanjay) ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. आइए जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है.
क्या सच में जेसन ने विजय को अनफॉलो किया
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जेसन संजय ने हाल ही में अपने पिता विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है. मिली जानकारी और सोशल मीडिया पैटर्न को देखें तो ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलता कि उन्होंने हाल ही में अनफॉलो किया हो. दरअसल, जेसन का अकाउंट लंबे समय से बहुत कम लोगों को ही फॉलो करता रहा है और कई यूजर्स का दावा है कि उन्होंने पहले भी अपने पिता को फॉलो नहीं किया था. वहीं विजय का ऑफिशियल अकाउंट खुद किसी को फॉलो नहीं करता. ऐसे में यह कहना कि चुनाव जीतने के बाद बेटे ने पिता को अनफॉलो किया, पूरी तरह भ्रामक है.
डिवोर्स की खबर के बाद सामने आई थी खबर
इस तरह की अटकलें पहली बार तब तेज हुई थीं जब विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच तलाक की खबरें सामने आई थीं. उस समय सोशल मीडिया पर लोगों ने जेसन के इंस्टाग्राम को खंगालना शुरू किया था और यह बात नोटिस की कि वह अपने पिता को फॉलो नहीं करते. इसके बाद बिना जांच-पड़ताल के यह दावा फैल गया कि उन्होंने अनफॉलो कर दिया है. अब जब विजय तमिलनाडु के सीएम बनने के करीब हैं तो पुरानी बात फिर से नए एंगल के साथ वायरल हो रही है. यानी ये खबर पहले भी सामने थी कि उन्होंने अपने पिता को अनफोलो कर दिया है.
ये भी पढ़ें: रियल लाइफ से पहले इन फिल्मों में नेता बन चुके हैं थलापति विजय, एक में तो प्रियंका चोपड़ा भी आई थी नजर
सरनेम हटाने की खबर भी आई थी सामने
डिवॉर्स की खबर के बीच यह इस बात सामने आई थी कि जेसन संजय ने अपने नाम से पिता के सरनेम को भी हटा लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने नाम के साथ पिता की पहचान हटाकर अपनी मां से जुड़ा इनिशिलय लैटर यानी एस जोड़ना शुरू किया. हालांकि, इस पर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी.
हाल फिलहाल में अनफोलो करने की खबरें झूठ
इस पूरे मामले को देखें तो साफ होता है कि विजय और उनके बेटे को लेकर जो खबरें वायरल हो रही हैं, उनमें किसी तरह का ठोस सबूत सामने नहीं आया. सभी अफवाह अटकलें हैं. अनफॉलो करने का दावा नया नहीं है और इसका कोई सबूत भी सामने नहीं आया है. इसी तरह नाम बदलने की खबर भी अभी तक पूरी तरह कन्फर्म नहीं मानी जा सकती. इसके साथ ही यह कहना सही होगा कि सोशल मीडिया पर चल रही यह खबर अफवाह है.
बताते चलें कि इस समय विजय अपनी राजनीतिक करियर के अहम मोड़ पर हैं और उनकी जीत को लेकर पूरे राज्य में चर्चा हो रही है. ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी तेजी से वायरल हो रही हैं. ऐसे में हर अफवाह पर विश्वास नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी फिल्म की कॉपी है कपिल शर्मा की 'दादी की शादी'?, रणबीर कूपर की बहन इस मूवी से कर रहीं डेब्यू
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation
















.jpg)