GSEB 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
GSEB 10th Result 2026 : गुजरात बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 6 मई 2026 को सुबह 10वीं (SSC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक भी एक्टिव हो गया है। अब छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp से भी चेक करें रिजल्ट
इस बार बोर्ड ने सुविधा को और आसान बनाते हुए WhatsApp के जरिए भी रिजल्ट देखने का विकल्प दिया है। छात्र या उनके अभिभावक अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Result” लिंक पर क्लिक करें
- सीट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
- अब “GO” बटन दबाएं
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं
ग्रेडिंग सिस्टम समझें
गुजरात बोर्ड 10वीं में अंकों के आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं:
91-100%: A1
81-90%: A2
71-80%: B1
61-70%: B2
51-60%: C1
41-50%: C2
35-40%: D
35% से कम अंक पाने वाले छात्रों को E ग्रेड दिया जाता है और उन्हें अनुत्तीर्ण माना जाता है। कुल मिलाकर, छात्र अब आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अगर वेबसाइट स्लो हो, तो WhatsApp का विकल्प बेहतर साबित हो सकता है।
TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर, देखें Video
Video : टीएमसी ने बीजेपी के ‘परिबर्तन’ यानी बदलाव के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि अब बदलाव बुलडोजर के रूप में आया है. पार्टी ने आरोप लगाया कि यही नया “चेंज” है, जो राज्य में देखने को मिल रहा है.
The post TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर, देखें Video appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















