SRH VS PBKS में आज कौन मारेगा बाजी, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
SRH VS PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि ये टॉपर्स का मैच होने वाला है. जो टीम भी ये मैच जीतेगी वह प्लेऑफ की ओर एक अहम कदम बढ़ाएगी. अंक तालिका में पंजाब किंग्स टॉप पर है, तो हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर है. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलना तय है. तो आइए सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं.
SRH VS PBKS: वेदर अपडेट
बुधवार को हैदराबाद का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, 4% ही बारिश की संभावना है. ऐसे में माना जा सकता है कि सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है. मैच के दौरान तापमान 36 से 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 45% रह सकती है.
SRH VS PBKS: पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है. हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं. तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. वहीं, इस मैदान पर अगर एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए, तो वह आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं.
SRH VS PBKS: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें 17 मैच हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 8 मैचों में पंजाब ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 247 रनों का रहा है. लोएस्ट स्कोर 114 रनों का रहा है.
SRH VS PBKS: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
SRH VS PBKS: पॉसिबल प्लेइंग-11
SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, और ईशान मलिंगा
PBKS: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल
SRH VS PBKS: दोनों टीमों के स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार
पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरज़ई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद
ये भी पढ़ें: संजीव गोयनका को बहुत पसंद है रोहित शर्मा की ये बात, पोस्ट करके बोले- 'यही बात उन्हें चैंपियन बनाती है...'
होर्मुज में चल रहे 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' पर लगा अस्थायी ब्रेक, ट्रंप ने ईरान के साथ डील की उम्मीद में लिया फैसला
US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच हालात अभी भी सामान्य नहीं है. लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रहे 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को लेकर बड़ा फैसला किया है. दरअसल, ट्रंप ने फिलहाल प्रोजेक्ट फ्रीडम को अस्थाई रूप से रोकने का एलान किया है. बता दें कि अमेरिकी ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को होर्मुज में फंसे वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही में सहायता करने के उद्देश्य से शुरू किया था. लेकिन अब ट्रंप ने इसे अस्थाई रूप से रोकने का फैसला किया है. वहीं अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी अभी भी जारी है.
प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में चल रहे प्रोजेक्ट फ्रीडम को अस्थाई रूप से रोकने का एलान करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि यह निर्णय पाकिस्तान, जो वाशिंगटन और तेहरान के बीच शांति समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, और अन्य देशों के अनुरोधों के बाद लिया गया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि यह निर्णय ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान मिली महत्वपूर्ण सैन्य सफलताओं और ईरानी प्रतिनिधियों के साथ संभावित समझौते की दिशा में हुई प्रगति के बाद भी लिया गया है.
US President Donald Trump says, "Based on the request of Pakistan and other Countries, the tremendous Military Success that we have had during the Campaign against the Country of Iran and, additionally, the fact that Great Progress has been made toward a Complete and Final… pic.twitter.com/RyLrPTxp8J
— ANI (@ANI) May 6, 2026
ट्रंप को ईरान के साथ समझौते की उम्मीद
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान के साथ समझौते की भी उम्मीद जताई है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकने का ये फैसला तेहरान और वाशिंगटन के बीच "समझौते को अंतिम रूप देने और उस पर हस्ताक्षर करने की संभावना" को देखते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध, ईरान के खिलाफ अभियान में मिली हमारी जबरदस्त सैन्य सफलता और ईरान के प्रतिनिधियों के साथ पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति के आधार पर, हमने आपसी सहमति से यह तय किया है कि नाकाबंदी पूरी तरह लागू रहेगी, लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम (होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही) को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि समझौता अंतिम रूप से संपन्न हो पाता है या नहीं."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















