Responsive Scrollable Menu

होर्मुज में चल रहे 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' पर लगा अस्थायी ब्रेक, ट्रंप ने ईरान के साथ डील की उम्मीद में लिया फैसला

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच हालात अभी भी सामान्य नहीं है. लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रहे 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को लेकर बड़ा फैसला किया है. दरअसल, ट्रंप ने फिलहाल प्रोजेक्ट फ्रीडम को अस्थाई रूप से रोकने का एलान किया है. बता दें कि अमेरिकी ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को होर्मुज में फंसे वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही में सहायता करने के उद्देश्य से शुरू किया था. लेकिन अब ट्रंप ने इसे अस्थाई रूप से रोकने का फैसला किया है. वहीं अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी अभी भी जारी है.

प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में चल रहे प्रोजेक्ट फ्रीडम को अस्थाई रूप से रोकने का एलान करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि यह निर्णय पाकिस्तान, जो वाशिंगटन और तेहरान के बीच शांति समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, और अन्य देशों के अनुरोधों के बाद लिया गया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि यह निर्णय ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान मिली महत्वपूर्ण सैन्य सफलताओं और ईरानी प्रतिनिधियों के साथ संभावित समझौते की दिशा में हुई प्रगति के बाद भी लिया गया है.

ट्रंप को ईरान के साथ समझौते की उम्मीद

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान के साथ समझौते की भी उम्मीद जताई है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकने का ये फैसला तेहरान और वाशिंगटन के बीच "समझौते को अंतिम रूप देने और उस पर हस्ताक्षर करने की संभावना" को देखते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध, ईरान के खिलाफ अभियान में मिली हमारी जबरदस्त सैन्य सफलता और ईरान के प्रतिनिधियों के साथ पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति के आधार पर, हमने आपसी सहमति से यह तय किया है कि नाकाबंदी पूरी तरह लागू रहेगी, लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम (होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही) को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि समझौता अंतिम रूप से संपन्न हो पाता है या नहीं."

Continue reading on the app

IPL मैच के टिकट दोगुने हुए, ₹50 हजार तक रेट:लखनऊ में 95% फैन विराट कोहली को देखने आएंगे, 7 मई को RCB की LSG से भिड़ंत

इकाना स्टेडियम में 7 मई को RCB और LSG के बीच IPL मैच का मुकाबला होगा। इसको लेकर रोमांच चरम पर पहुंच गया है। ग्राउंड से लेकर ऑनलाइन प्लेटफार्म तक फैन्स एक्टिव हो गए हैं। सबसे ज्यादा क्रेज RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर है। 95% फैंस की पहली पसंद विराट कोहली हैं। ऐसे में स्टेडियम आने वाले फैंस की संख्या नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। मैच के हाइप का इसी से पता चलता है कि टिकट के दामों में भी दोगुना का इजाफा हुआ है। जानकार ये बता रहे कि अंतिम 12 घंटे में इसके रेट्स में और हाईक होने की संभावना हैं। फिलहाल ऑनलाइन टिकट रेट की बात करें तो 2 हजार से लेकर 50 हजार तक के टिकट बिक रहे हैं। हालांकि, ब्रोकर और दलाल मार्केट में इनके रेट इससे भी कई गुना ज्यादा हैं। IPL के इस सीजन में अब तक हुए मैच से महंगे टिकट हैं। लखनऊ में 7 मई को होने वाले IPL मैच के टिकट के दाम… नोट: ऑनलाइन टिकट रेट…bookmyshow की वेबसाइट, ब्रोकर के रेट, पिछले मैच के टिकट रेट एवरेज प्राइस हैं। टेबल के सारे आंकड़े रुपए में। सबसे ज्यादा डिमांड इस कैटेगरी के… 9 कैटेगरी के टिकट रेट में सबसे ज्यादा डिमांड 6 हजार की है। ये साउथ वीआईपी टेरेस का एरिया है। ईस्ट और वेस्ट स्टैंड के टिकट के रेट 2 हजार के है। इन दोनों ही कैटेगरी की सबसे ज्यादा डिमांड है। 2500 और 3000 की कैटेगरी भी फास्ट फिलिंग में है। किंग कोहली के स्वागत को बेताब लखनऊ 7 मई को होने वाला ये मुकाबला कागजों पर तो लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लखनऊ में फैन्स सिर्फ विराट कोहली को देखने आ रहे हैं। जानकार अभी से मैच को मेगा शो कहकर हाउसफुल करार दे रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन… कोहली को देखने के लिए बेताब दिखे क्रिकेट प्रेमी किंग कोहली की लोकप्रियता का अंदाजा मंगलवार को इकाना स्टेडियम के बाहर जमा हुई युवाओं की भीड़ को देखकर लगाया जा सकता हैं। जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों को पता चला कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अभ्यास के लिए इकाना पहुंचने वाली है। प्रंशसकों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही खिलाड़ियों से भरी बस कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची, समर्थकों ने विराट-विराट का शोर मचाना शुरू कर दिया। अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने को क्रिकेट प्रेमी मचल उठे। इस दौरान एक फैन साढ़े तीन सौ स्क्वायर फीट का बैनर लेकर पहुंचा था। अभ्यास में विराट ने खोले हाथ इससे पहले मंगलवार शाम 5 से रात 8 बजे तक चले अभ्यास सत्र में विराट कोहली का फोकस अपनी तैयारियों पर रहा। वार्मअप के बाद विराट ने लगभग एक घंटे तक नेट्स पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना किया। इस दौरान उनके शॉट्स में वही पुरानी आक्रामकता और सटीकता दिखी। अभ्यास के बाद कोहली ने हेड कोच एंडी फ्लावर के साथ पिच को लेकर लंबी चर्चा की, जिससे साफ है कि वह मैच को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। RCB के लिए सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे मौजूदा IPL सीजन में विराट कोहली RCB के लिए सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में 54.14 के शानदार औसत और 165.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 379 रन बनाए हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को बेंगलुरु में हुई पिछली भिड़ंत में भी विराट ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। उन्होंने मात्र 34 गेंदों पर 49 रनों (6 चौके, 1 छक्का) की पारी खेल अपनी टीम की 5 विकेट से जीत की नींव रखी थी। अब इकाना के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि सात मई को उन्हें विराट के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी। LSG की परफॉर्मेंस... मंगलवार को लखनऊ पहुंची LSG की टीम LSG की टीम मंगलवार को दिन में ही लखनऊ पहुंच गई। टीम ने आज विश्राम किया। सोमवार को मुंबई ने LSG को पराजित कर उसके प्लेऑफ की उम्मीदों पर करारा प्रहार किया है। घरेलू मैदान भी अब LSG के लिए मुफीद साबित नहीं हो रहा। पिछले सत्र की हार मिलाकर LSG अब तक लगातार घरेलू मैदान पर आठ मैच हार चुकी है। LSG का इस सीजन रहा निराशाजनक प्रदर्शन इस सत्र में LSG का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दिग्गजों से सजी बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह फ्लॉप साबित रही। आलम यह है कि टॉप स्कोरर्स की सूची में टीम किसी बल्लेबाज का नाम नहीं है। 9 मैचों के बाद महज तीन बल्लेबाज मिचेल मार्श (256), एडन मार्करम (224) और कप्तान ऋषभ पंत (204) ही 200 का आंकड़ा पार कर सके हैं। पिछले सीजन के स्टार निकोलस पूरन और आयुष बदोनी भी इस बार प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। गेंदबाजी की बात करें तो व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद एकजुटता का अभाव दिखा। प्रिंस यादव (13 विकेट) और मोहसिन खान (10 विकेट) ने जरूर प्रभावित किया, लेकिन मोहम्मद शमी औसत रहे और आवेश खान लय के लिए जूझते दिखे।

Continue reading on the app

  Sports

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: केएल राहुल का हुआ ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर दावा बरकरार

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मिलने वाला ऑरेंज कैप अब केएल राहुल के नाम हो गया है. वहीं सबसे ज्यादा विकेट वाले पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का दावा बरकरार है. Wed, 06 May 2026 06:34:40 +0530

  Videos
See all

Mother Son Funeral Viral Video: क्रूज से ताबूत तक मां से लिपटा रहा बेटा | Cruise Tragedy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T02:30:29+00:00

Mamata Banerjee Resign News: 8 बजते ही ममता के इस्तीफे पर आई बड़ी खबर ? | N18V | Bengal Election |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T02:45:00+00:00

PM Kisan Nidhi 23rd Installment: किसानों की बल्ले-बल्ले ! 23वीं किस्त पर सबसे बड़ा अपडेट! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T02:30:46+00:00

Iran America War Update Live: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Netanyahu |Trump |World War |Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T02:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers